• Latest
  • Trending

लखनऊ-कानपुर व मेरठ-सहारनपुर के बीच चलेगी नमो भारत ट्रेन

February 9, 2025
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
Thursday, September 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

लखनऊ-कानपुर व मेरठ-सहारनपुर के बीच चलेगी नमो भारत ट्रेन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 9, 2025
in the blitz
0

संजय द्विवेदी

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। मोदी सरकार के 3.0 के पहले आम बजट में उत्तर प्रदेश में रेल परियोजनाओं के लिए 19,858 करोड़ रुपये मिले हैं। इनमें लखनऊ-कानपुर और मेरठ-सहारनपुर के बीच नमो भारत ट्रेन चलाने के अलावा ट्रैक को ‘कवच’ सिस्टम से लैस किए जाने जैसी प्रमुख योजनाएं शामिल हैं। यह जानकारी रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने गत दिनों दी।

– यह रकम यूपीए सरकार के 2009-14 की तुलना में 18 गुना ज्यादा
– रेलवे ट्रैक बिछाने में पिछले 10 वर्षों में 5,200 किमी का हुआ कार्य

YOU MAY ALSO LIKE

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

अश्विनी ने बताया कि आम बजट 2025-26 में यूपी में रेलवे के विकास के लिए 19,858 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह रकम यूपीए सरकार के 2009-14 की तुलना में 18 गुना ज्यादा है। उन्होंने बताया कि यूपी में रेल परियोजनाओं में 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। इससे प्रदेश में दोहरी लाइन, तीसरी लाइन और अमृत भारत स्टेशनों का निर्माण हो रहा है।

प्रोजेक्ट्स के पूरे हो जाने पर यूपी में रेलवे की नई तस्वीर उभरकर सामने आएगी। उन्होंने संकेत दिए कि लखनऊ-कानपुर और मेरठ-सहारनपुर के बीच जल्द ही नमो भारत ट्रेन दौड़ सकती है।

इस मौके पर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम आदित्य कुमार ने बताया कि गोमतीनगर टर्मिनल तैयार होने वाला है। यहां से भोपाल के लिए वंदे भारत, श्रीमाता वैष्णो देवी और पुरी के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। उम्मीद है कि इस बार इनको ट्रैक पर उतारा जा सकेगा। इसके अलावा कई अमृत भारत स्टेशनों की सौगात भी मिलेगी।

‘5200 किमी का नया ट्रैक बिछा’
अश्विनी ने बताया, पिछले 10 वर्षों में 5,200 किलोमीटर के रेलवे ट्रैक बिछाए गए हैं। यह पूरे स्विट्जरलैंड और बेल्जियम के रेलवे ट्रैक की लंबाई से अधिक है। करीब 4800 किमी के ट्रैक को ‘कवच’ सिस्टम से लैस कर दिया गया है। इन परियोजनाओं को पूरा करने में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का भी बड़ा सहयोग रहा है। कानपुर में एलिवेटेड ट्रैक परियोजना में आ रही अड़चन को दूर करने में योगी ने विशेष भूमिका निभाई थी।

‘वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट नहीं बहाल होगी’
वरिष्ठ नागरिकों को पहले मिलने वाली रियायत बहाल नहीं की जाएगी। इस मुद्दे पर अश्वनी ने कहा कि रेलवे किराए में छूट देता है। एक टिकट की लागत करीब 100 रुपये होती है लेकिन सिर्फ 48 रुपये ही लिए जाते हैं। कई मदों में सब्सिडी दी जाती है। कुल मिलाकर एक टिकट पर करीब 55 फीसदी की रियायत दी जाती है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation