• Latest
  • Trending

भारतीय तटरक्षक बल के सदस्यों को और सशक्त करेगा एमएसयू

September 13, 2024
भारत उच्च शिक्षा

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

July 23, 2026
ev-charging

सड़क पर रिकॉर्ड महीना: जून में ईवी बिक्री नई ऊंचाई पर

July 23, 2026
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

हरारे में युवा ब्रिगेड: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी

July 23, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

पहले सुरक्षा, फिर सितारे: गगनयान उड़ान की ओर क़दम-दर-क़दम

July 23, 2026
Market

लगातार चौथे दिन गिरावट: छह हफ़्ते के ऊंचे स्तर के पास तेल ने माहौल तय किया

July 23, 2026
medicine

दुनिया की फार्मेसी और वह “बारीक अक्षरों” वाली शर्त

July 23, 2026
कावेरी जल विवाद पर फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

मानसून की मेहरबानी से आगे: जल सुरक्षा की लंबी राह

July 23, 2026
Zimbabwe

युवा टीम, नई शुरुआत: भारत का ज़िम्बाब्वे में आगाज़ आज

July 23, 2026
Market

लगातार तीसरे दिन गिरावट: तेल और टैरिफ़ की घड़ी के बीच बाज़ार सतर्क

July 23, 2026
export

आख़िरी एक फ़ीसदी: 24 जुलाई की घड़ी के बीच भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता

July 23, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

सात उड़ानों का साल: इसरो का अब तक का सबसे व्यस्त वर्ष

July 23, 2026
हिमालय में सुरक्षित विकास ही भविष्य का रास्ता

नाज़ुक हिमालय में निर्माण: ऐसा विकास जो पहाड़ का सम्मान करे

July 22, 2026
Friday, July 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारतीय तटरक्षक बल के सदस्यों को और सशक्त करेगा एमएसयू

- आईसीजी और सीजीडब्ल्यूडब्ल्यूए संग एमएसयू ने किया समझौता

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 13, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। मेधावी कौशल विश्वविद्यालय (एमएसयू) ने भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) कर्मियों के वार्डों और जीवनसाथियों के लिए शैक्षिक और कौशल विकास के अवसरों को आगे बढ़ाने के लिए आईसीजी और तटरक्षक पत्नी कल्याण संघ (सीजीडब्ल्यूडब्ल्यूए) के साथ एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह समझौता इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके जरिये आईसीजी के सदस्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा वर्तमान तथा पूर्व आईसीजी सदस्यों के परिवारों को और सशक्त भी बनाया जा सकेगा। इसका लाभ ऐसे सदस्य भी ले सकेंगे जो घायल या विकलांग हैं अथवा जिन्होंने बलिदान दिया है। समझौता ज्ञापन की शर्तों के तहत आईसीजी बिरादरी के लिए एमएसयू अपने कौशल-आधारित डिग्री कार्यक्रमों में अनेक रियायतें और आरक्षित सीटें प्रदान करेगा। विशेष रूप से, एमएसयू इन व्यक्तियों को स्नातक कार्यक्रमों के लिए 100 सीटें और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए 50 सीटें आवंटित करेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

सड़क पर रिकॉर्ड महीना: जून में ईवी बिक्री नई ऊंचाई पर

इसके अतिरिक्त, ट्यूशन फीस और छात्रावास आवास शुल्क में पर्याप्त कटौती भी दी जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर अन्य रियायतें भी उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, एमएसयू विशेष रूप से तैयार किए गए अल्पकालिक कौशल विकास पाठ्यक्रम भी शुरू करेगा, जिसका उद्देश्य सेवा से बाहर जाने वाले तटरक्षक कर्मियों की सहायता करना है। ये पाठ्यक्रम उन्हें भविष्य के रोजगार के लिए तैयार करेंगे और विकास के अवसर पैदा करेंगे। समझौता ज्ञापन पर आईसीजी के उप महानिदेशक (एचआरडी), आईजी ज्योतिंद्र सिंह, सीजीडब्ल्यूडब्ल्यूए की अध्यक्ष श्रीमती प्रिया परमेश और एमएसयू के सह-संस्थापक और प्रो-कुलपति कुलदीप सरमा ने हस्ताक्षर किए। नई दिल्ली में तटरक्षक मुख्यालय में आयोजित हस्ताक्षर समारोह में डीआईजी नरेंद्र सिंह, टीएम, प्रिंसिपल डायरेक्टर (एडमिन), आईसीजी; कमांडेंट (जेजी) मनीष कुमार, डिप्टी डायरेक्टर (एडमिन), सीजीडब्ल्यूडब्ल्यूए; श्री प्रवेश दुदानी, संस्थापक और चांसलर, एमएसयू; और देवेंद्र के. सैनी, ग्रुप चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर, एमएसयू ने भाग लिया।
इस अवसर पर, एमएसयू के संस्थापक और कुलाधिपति प्रवेश दुदानी ने कहा, “मेधावी कौशल विश्वविद्यालय को इस सार्थक प्रयास में भारतीय तटरक्षक और सीजीडब्ल्यूडब्ल्यूए के साथ साझेदारी करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि यह पहल भारत के रक्षा बलों के परिवारों का समर्थन करने के लिए मेधावी कौशल विश्वविद्यालय की दृढ़ प्रतिबद्धता को उजागर करती है।

इस समर्पण का प्रदर्शन करते हुए, एमएसयू ने पहले भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, भारतीय नौसेना, सशस्त्र सीमा बल, असम राइफल्स और सीआरपीएफ के साथ इसी तरह के समझौते किए हैं जो देश के नायकों और उनके परिवारों की सेवा करने के अपने मिशन की पुष्टि करते हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation