• Latest
  • Trending
Modi government: 9 years, 9 decisions, India's spirits increased in the country and the world

मोदी सरकार : 9 साल 9 फैसले देश-दुनिया में भारत के बढ़े हौसले

June 2, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मोदी सरकार : 9 साल 9 फैसले देश-दुनिया में भारत के बढ़े हौसले

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 2, 2023
in राष्ट्रीय
0
Modi government: 9 years, 9 decisions, India's spirits increased in the country and the world

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। मोदी सरकार के 9 साल 30 मई को पूरे हो गए । इन 9 साल में मोदी सरकार ने छोटे-बड़े कई फैसले लिए। कई फैसले ऐसे रहे जिनसे देश-दुनिया में भारत की साख बढ़ी है।

मोदी सरकार के बड़े फैसले
1. सर्जिकल स्ट्राइक
मोदी सरकार के सत्ता में आने के दो साल बाद ही 18 सितंबर 2016 को जम्मू-कश्मीर के उरी कैंप में जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों ने भारतीय सेना के हेडक्वॉटर्स पर हमला कर 18 जवानों की हत्या कर दी थी। इस हमले के 10 दिन बाद भारत ने ऐसा बदला लिया जिसने भारत की छवि बदल दी। 28-29 सितंबर 2016 की रात भारत के पैरा कमांडो का एक दल पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में दाखिल हुआ। करीब 3 किलोमीटर अंदर घुसने के बाद पीओके में मौजूद तमाम आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस पूरे हमले में करीब 50 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे।

2. नोटबंदी
8 नवंबर साल 2016 को रात 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। इस संबोधन में मोदी ने रात 12 बजे 500 और 1000 के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा की। मोदी सरकार ने इस फैसले को काला धन पर बड़ा प्रहार बताया।

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण

3. जीएसटी
‘एक देश एक टैक्स’ की अवधारणा के तहत 30 जून और 1 जुलाई की मध्य रात्रि को संसद के सेंट्रल हाल में समारोह आयोजित कर पीएम मोदी ने जीएसटी टैक्स लॉन्च किया। यह टैक्स 1 जुलाई 2017 से देशभर में लागू कर दिया गया। जीएसटी लागू होने से सर्विस टैक्स, वैट, क्रय कर, एक्साइज ड्यूटी और अन्य कई टैक्स समाप्त हो गए। सरकार का दावा है कि इससे कई तरह की कर चोरी समाप्त हुई।

4. आर्टिकल 370
भारत की आजादी के बाद से जम्मू कश्मीर भारत के लिए एक बड़ा मुद्दा है। जम्मू कश्मीर को भारत में शामिल किए जाते समय उसे कुछ विशेष अधिकार दिए गए थे जिसे आर्टिकल 370 के नाम से जाना जाता है। मोदी सरकार ने 5 अगस्त 2019 को संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर खंडों को समाप्त कर दिया जिसके बाद जम्मू-कश्मीर में देश के वो सभी कानून लागू हो गए, जो वहां बीते सात दशक से लागू नहीं हो सके थे।

5. बालाकोट एयर स्ट्राइक
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले 14 फरवरी 2019 को जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के हमलावरों ने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया था। इस हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। दो सप्ताह बाद 26 फरवरी 2019 को भारत ने इस हमले का बदला लेते हुए बालाकोट एयरस्ट्राइक करके जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को ढेर कर दिया था। इस कार्रवाई से भारत ने यह संदेश दिया कि अब भारत हमलों को सहकर चुप नहीं रहने वाला है।

6. तीन तलाक
मुस्लिमों में तीन तलाक का कानून काफी सालों से महिलाओं का शोषण कर रहा था। मोदी सरकार ने 30 जुलाई 2019 में तीन तलाक विधेयक पारित किया था, जिसके बाद मुस्लिम समाज में तीन तलाक देना अपराध की श्रेणी में आ गया है। इस विधेयक को मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक 2019 के नाम से जाना जाता है। मोदी सरकार के इस फैसले से लाखों मुस्लिम महिलाओं का जीवन बर्बाद से बच गया।

7. सीएए-एनआरसी
2019 में मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए जारी किया। इस कानून के तहत पड़ोसी देशों में रह रहे अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता देने का रास्ता खोला गया। वहीं एनआरसी कानून भी लाया गया, जिसके तहत भारत से अवैध घुसपैठियों को निकालने की पहल तेज हुई।

8. कोरोना प्रबंधन
2020-2022 तक पूरी दुनिया कोरोना महामारी की चपेट में थी। भारत भी इस वैश्विक महामारी की जद में आया लेकिन बेहतर प्रबंधन के चलते भारत को अन्य देशों की तुलना में कम हानि उठानी पड़ी। कोरोना की दूसरी लहर में भारत में स्थितियां विकराल हुई लेकिन मोदी सरकार ने टेस्टिंग, वैक्सिनेशन और आइसोलेशन के फार्मूले पर चलकर इस महामारी को समाप्त करने में कामयाबी हासिल की।

9. जी20 की अध्यक्षता
2023 में भारत दुनिया के 20 ताकतवर देशों के संगठन जी-20 का बॉस है। इस साल भारत में जी-20 समिट हो रही है। अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, रूस जैसे 20 शक्तिशाली देशों के ग्रुप का बॉस बन भारत ने पूरी दुनिया में अपनी अलग धाक बनाई। जी-20 का समिट सितंबर 2023 में होना है। इसके लिए अभी से सदस्य देशों की मीटिंग भारत के अलग-अलग हिस्सों में हो रही है। जी-20 समिट का सफल आयोजन मोदी सरकार की एक बड़ी कामयाबी मानी जाएगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation