• Latest
  • Trending
टीचर से किसान बनीं भारतीय महिला आज संयुक्त राष्ट्र की हीरो

टीचर से किसान बनीं भारतीय महिला आज संयुक्त राष्ट्र की हीरो

October 31, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
बंगाल में चुनाव से पहले हुआ खेला लाखों फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट हुए थे जारी

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में मोबाइल पर लगेगा बैन

October 31, 2026
Saturday, October 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

टीचर से किसान बनीं भारतीय महिला आज संयुक्त राष्ट्र की हीरो

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 31, 2026
in the blitz
0
टीचर से किसान बनीं भारतीय महिला आज संयुक्त राष्ट्र की हीरो

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सीखने की इच्छा हो तो सीमित संसाधनों में भी कमाई और करियर के कई मौके बनाए जा सकते हैं। मिजोरम के एक दूर दराज के और म्यांमार बॉर्डर के पास स्थित गांव की पी मारी जेडटी लालरिथांगी ने इसे साबित कर दिया है। 35 वर्षीय महिला मारी जेडटी को इटली के रोम में संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एजेंसी की ओर से सम्मानित किया गया है। वह पहले शिक्षक थीं, अब स्ट्रॉबेरी की खेती करती हैं। उन्होंने फलों की खेती के एक छोटे से प्रयोग को आजीविका का जरिया बना लिया है।

पहली मिजो महिला टीचर से किसान बनीं
लॉन्गटलाई जिले के सांगाऊ की मारी जेडटी लालरिथांगी उन महिलाओं में शामिल हैं, जिन्हें खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) ने अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 के तहत कृषि-खाद्य प्रणालियों और ग्रामीण विकास में एफएओ की 100 महिला नायिकाओं के रूप में मान्यता दी है। यह सम्मान पाने वाली वह पहली मिजो महिला हैं। 131 देशों के 600 लोगों में से चुना गया।

YOU MAY ALSO LIKE

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

भारत से दो महिलाओं को चयन
इस सम्मान के लिए भारत से दो महिलाओं को चुना गया था। यह पुरस्कार पिछले सप्ताह रोम में एफएओ मुख्यालय में आयोजित विश्व खाद्य मंच में प्रदान किया गया। लालरिथांगी ने कहा कि यह सम्मान पाकर मैं बहुत खुश हूं। मैं ईश्वर और उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने मुझे यह पहचान दिलाने में मदद की। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय ईश्वर के मार्गदर्शन, अपने परिवार के सहयोग और राज्य के बागवानी विभाग को दिया।

सालाना 1.5 लाख से 10 लाख पहुंची कमाई
लालरिथांगी ने पड़ोसी सियाहा जिले में स्ट्रॉबेरी की सफल खेती करने वाले किसानों के बारे में जानने के बाद 2024 में इसकी खेती के प्रयोग शुरू किए थे। लालरिथांगी ने सांगाऊ से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित खेत में लगभग 1,000 पौधों से खेती शुरू की थी। बाद में उन्होंने इसका विस्तार करते हुए दो हेक्टेयर क्षेत्र में 10,000 से अधिक पौधे लगाए। महिला किसान ने पहले वर्ष में करीब 1.5 लाख रुपये की कमाई की, जबकि 2025 में स्ट्रॉबेरी की खेती से उनकी आय 10 लाख रुपये से अधिक हो गई। वह न केवल स्ट्रॉबेरी बेचती हैं, बल्कि अपनी उपज के कुछ हिस्से से स्ट्रॉबेरी वाइन और कैंडी भी बनाती हैं, जिन्हें मुख्य रूप से स्थानीय बाजारों में बेचा जाता है।

इग्नू से समाजशास्त्र में पोस्टग्रेजुएट लालरिथांगी ने पहले एक प्राइवेट स्कूल में टीचर के तौर पर काम किया था और सरकारी नौकरी पाने की कोशिश में कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी हिस्सा लिया था। उन्होंने पहले मीडिया को बताया था, शुरुआत में, ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिग्री पूरी करने के बाद मैंने नौकरी के लिए कई प्रतियोगी परीक्षाएं दीं, लेकिन सफल नहीं हो सकीं। फिर मैंने सोचा कि आजीविका के लिए सिर्फ सरकारी नौकरी पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए क्योंकि अगर कोई व्यक्ति सच में कड़ी मेहनत करे, तो अच्छी कमाई के और भी कई तरीके हो सकते हैं।’ आखिरकार उन्होंने खेती करने का फैसला किया। उनका कहना है कि वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहती थीं और अपनी शिक्षा का व्यावहारिक इस्तेमाल करना चाहती थीं।

3 बच्चों को पालने के साथ साथ सब कुछ सीखा, दूध पिलाते पढ़ीं
बिना किसी औपचारिक ट्रेनिंग के लालरिथांगी ने ऑनलाइन ट्यूटोरियल्स और अन्य किसानों से खेती के तरीके सीखे। उन्होंने बताया कि अपने तीन बच्चों की परवरिश करने के साथ-साथ वह अक्सर देर रात तक पढ़ाई करती थीं। उन्होंने कहा, मैं इंटरनेट से पढ़ती थी, खासकर यूट्यूब पर मौजूद खेती के तरीकों से जुड़े ट्यूटोरियल्स देखती थी। तीन बच्चों की मां होने के नाते मेरे पास बहुत कम समय होता था। इसलिए मैं देर रात तक पढ़ाई करती थी, और कभी-कभी तो बच्चों को दूध पिलाते समय भी पढ़ाई कर लेती थी।,

पति सरकारी स्कूल में टीचर
उनके पति सांगाऊ के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में टीचर हैं। पति और उनके सास-ससुर ने खेती के काम में उनका पूरा साथ दिया है। वे दोनों वीकेंड पर भी खेत में ही समय बिताते हैं। लालरिथांगी को मिजोरम हॉर्टी फेयर 2026 में लॉन्गटलाई जिले का सर्वश्रेष्ठ किसान चुना गया था।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation