• Latest
  • Trending
मिटश्योर ओलंपियाड मास्टर्स नासा विजिट

देशभर से चार स्टूडेंट्स जाएंगे नासा हरियाणा से आयशा का चयन

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

देशभर से चार स्टूडेंट्स जाएंगे नासा हरियाणा से आयशा का चयन

एक लाख से अधिक बच्चों ने कराया था रजिस्ट्रेशन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 6, 2026
in शिक्षा-रोजगार
0
मिटश्योर ओलंपियाड मास्टर्स नासा विजिट

नई दिल्ली। अगर आप स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं और आपको दिलचस्पी ऐसी प्रतियोगिताओं में जो आपको अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा भेज दे, तो यह खबर आपके लिए है। मिटश्योर ओलंपियाड मास्टर्स भी इसी प्रतियोगिता में से एक है। इसका रिजल्ट जारी हुआ है। इसमें हरियाणा की बेटी आयशा समेत चार विद्यार्थियों ने पूरे देश में नाम रोशन कर दिया है। अब इनका चयन नासा विजिट के लिए हुआ है।

मिटश्योर ओलंपियाड मास्टर्स के परिणामों की घोषणा जयपुर स्थित होटल मैरिएट में की गई। इस समारोह में देशभर के विभिन्न स्कूलों से आए स्टूडेंट्स, शिक्षकों, प्रिंसिपल्स और स्कूल प्रतिनिधि शामिल हुए।

YOU MAY ALSO LIKE

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

शानदार प्रदर्शन का ईनाम

हरियाणा की आयशा ने विज्ञान विषय में शानदार प्रदर्शन किया। इसी वजह से उनका चयन नासा विजिट के लिए हुआ। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के कई चरण शामिल थे। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद पूरे देश से केवल चार विद्यार्थियों को नासा जाने का मौका मिला है। आयशा के अलावा राजस्थान से गौरांगी शर्मा और मध्य प्रदेश के श्योपुर से शुभ जैन और एमपी के ही रीवा से जयप्रकाश पांडे का भी चयन हुआ है।

विजेताओं को मिला ये इनाम

बता दें कि कार्यक्रम में 60 विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया। विजेताओं को 50 हजार रुपये तक के नकद पुरस्कार, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम के अतिथि डॉ. पी अग्रवाल, प्रो. अनिल धवन एवं विनोद पंवार ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। पुरस्कार पाने वाले छात्रों में न केवल मेट्रो शहरों बल्कि छोटे कस्बों और गांवों के बच्चे भी शामिल थे, जो इस ओलंपियाड की सबसे बड़ी खासियत रही। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस प्रतियोगिता के लिए देशभर से 1 लाख से अधिक बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। ओलंपियाड मास्टर्स का उद्देश्य केवल परीक्षा आयोजित करना नहीं, बल्कि इसे केवल बड़े शहरों तक सीमित न रखते हुए देश के सभी छोटे शहरों की प्रतिभाओं तक पहुंचाना है। नासा विजिट के दौरान आयशा और अन्य चयनित विद्यार्थी रकिट साइंस, स्पेस रिसर्च और एस्ट्रोनॉमी से जुड़ी लैब्स और प्रोजेक्ट्स को करीब से देखेंगे।

क्या है मिटश्योर ओलंपियाड

यह एक राष्ट्रीय स्तर की स्कूली ओलंपियाड परीक्षा है जिसे मिटश्योर आयोजित करता है। इसका उद्देश्य बच्चों की कॉन्सेप्ट क्लैरिटी, लॉजिकल थिंकिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग और कॉम्पिटीटिव एग्जाम स्किल्स को डेवलप करना है। यह कक्षा 1 से 12वीं तक के बच्चों के लिए आयोजित किया जाता है। इसमें स्कूल, जिला, स्टेट/जोनल और नेशनल लेवल पर रैंक और पुरस्कार होते हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation