• Latest
  • Trending
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
बिहार बोर्ड की सौगात, अब सरकारी स्कूलों के बच्चे भी करेंगे जेईई-नीट की निःशुल्क तैयारी

बिहार बोर्ड की सौगात, अब सरकारी स्कूलों के बच्चे भी करेंगे जेईई-नीट की निःशुल्क तैयारी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 6, 2026
in the blitz
0
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा के दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के संबंधों को नई ऊंचाई देते हुए दोनों देशों ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने का फैसला किया है। यूपीआई की उज्बेकिस्तान में भी एंट्री हो गई है।

इस दौरान संस्कृति, आयुर्वेद, खनिज संसाधन, पर्यटन, शिक्षा, पर्यावरण, वित्त और वैज्ञानिक शोध समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 11 समझौतों और अन्य पहलों की घोषणा की गई। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी यात्रा के परिणामों के मुताबिक, दोनों देशों ने 2026-30 के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम पर समझौता किया है। दोनों देशों में आयुर्वेद से खनिज तक बढ़ेगा सहयोग।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

बौद्ध स्थलों के संरक्षण में सहयोग

भारत उज्बेकिस्तान के प्राचीन बौद्ध स्थलों फयाज टीपा और करा टीपा के संरक्षण और पुनरुद्धार में भी सहयोग करेगा। ये दोनों ऐतिहासिक स्थल उज्बेकिस्तान के तेरमेज क्षेत्र में स्थित हैं। इसके लिए भारत के विदेश मंत्रालय और उज्बेकिस्तान की सांस्कृतिक विरासत एजेंसी के बीच ‘लैटर ऑफ इंटेंट’ हुआ है। दोनों देशों के राष्ट्रीय अभिलेखागार के बीच भी सहयोग का समझौता हुआ है। वहीं, आयुर्वेद और अन्य पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए भी एमओयू किया गया।

भारत के खान मंत्रालय और उज्बेकिस्तान के खनन उद्योग एवं भूविज्ञान मंत्रालय के बीच भूविज्ञान और खनिज संसाधनों के क्षेत्र में सहयोग पर सहमति बनी। पर्यटन के क्षेत्र में 2026-28 के लिए साझेदारी कार्यक्रम भी शुरू किया गया है।

भारत के सुषमा स्वराज इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन सर्विस और उज्बेकिस्तान की डिप्लोमैटिक अकादमी के बीच सहयोग का समझौता हुआ है। दोनों देशों के वित्त मंत्रालयों के बीच आर्थिक और वित्तीय संवाद शुरू करने के लिए भी एमओयू किया गया है।

यूजेडक्यूआर कोड

भारत के डिजिटल भुगतान तंत्र यूपीआई को भी उज्बेकिस्तान में विस्तार मिलने जा रहा है। एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) और उज्बेकिस्तान के नेशनल इंटरबैंक प्रोसेसिंग सेटर (एनआईपीसी) के बीच वाणिज्यिक समझौता हुआ है। इसके तहत भारत के यूपीआई एप से उज्बेकिस्तान के राष्ट्रीय क्यूआर कोड यूजेडक्यूआर को स्कैन कर व्यापारिक भुगतान किया जा सकेगा।

पीएम मोदी ने ताशकंद में योग फेडरेशन ऑफ उज्बेकिस्तान की ओर से आयोजित योग सत्र में भी हिस्सा लिया।

प्रमुख फैसले

भारत-उज्बेकिस्तान संबंध व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदले।
अरल सागर क्षेत्र में वनीकरण के लिए भारत देगा 10 लाख डॉलर ।
बौद्ध स्थलों, फयाज टीपा और करा टीपा के संरक्षण में भारत सहयोग करेगा।
हिंदी भाषा के लिए 100 लाल बहादुर शास्त्री छात्रवृत्तियां।
भूविज्ञान, खनिज, आयुर्वेद, पर्यटन, पर्यावरण, उच्च शिक्षा और वैज्ञानिक शोध में सहयोग बढ़ेगा।
ताशकंद में संस्कृत चेयर स्थापित होगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation