• Latest
  • Trending

8 अक्टूबर को आएंगे म्हाडा मुंबई बोर्ड लॉटरी के नतीजे

September 20, 2024
अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

October 29, 2026
गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

October 28, 2026
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
Friday, October 30, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

8 अक्टूबर को आएंगे म्हाडा मुंबई बोर्ड लॉटरी के नतीजे

- 2030 घरों के लिए 68,651 लोगों ने किया आवेदन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 20, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। महाराष्ट्र गृहनिर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के मुंबई बोर्ड के 2030 घरों के लॉटरी के नतीजे 8 अक्टूबर को जारी होंगे। 2030 घरों की लॉटरी प्रक्रिया अगस्त के दूसरे सप्ताह से चल रही है। म्हाडा के घरों को अपने नाम करने के लिए अब तक 68,651 लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। वहीं 49,284 लोगों ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से आगे बढ़ डिपॉजिट मनी जमा कर अपनी दावेदारी पक्की कर ली है।
मुंबई बोर्ड की लॉटरी में अपनी किस्मत आजमाने के लिए आवेदनकर्ता 19 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। म्हाडा के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मुंबई बोर्ड की लॉटरी 8 अक्टूबर को जारी की जाएगी। लॉटरी जारी करने की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी।

मुंबई बोर्ड की लॉटरी में गोरेगांव पश्चिम, एंटॉप हिल-वडाला, पवई, कन्नमवार नगर-विक्रोली, शिवधाम कॉम्प्लेक्स-मालाड, दादर, लोअर परेल, कुर्ला, बोरिवली, मुलुंड, ओशिवरा, वडाला, दादर, मझगांव, घाटकोपर, माहिम, कांदिवली समेत अन्य प्रमुख स्थानों के घरों को शामिल किया गया है। लॉटरी में माध्यम से सरकार ने हर वर्ग के लोगों का घरों का सपना पूरा करने का प्रयास किया है।

YOU MAY ALSO LIKE

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

हर वर्ग के लिए घर
इसके लिए लॉटरी में हर वर्ग के घरों को शामिल किया गया है। लॉटरी में अत्यल्प आय वर्ग के 359 घर, अल्प आय वर्ग के 627 घर, मध्यम आय वर्ग के 768 घर और उच्च आय वर्ग के लिए 276 घरों को शामिल किया गया है।

मिल रहा अच्छा रेस्पॉन्स
लॉटरी प्रक्रिया के शुरुआती कुछ दिन में उम्मीद से कम प्रतिसाद मिलने से म्हाडा की चिंता बढ़ गई थी। इसके बाद म्हाडा ने निजी बिल्डरों के प्राप्त घरों की कीमत में कटौती कर दी थी। इसके तहत म्हाडा ने 370 घरों की कीमत से 10 से 25 प्रतिशत तक कटौती की। कीमत में कटौती का एलान होने के बाद लॉटरी के लिए आवेदन करने वाले लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।

28 अगस्त को म्हाडा ने घरों की कीमत में कटौती का एलान किया था। इस एलान से पहले लॉटरी के लिए करीब 22,500 लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया था। वहीं बीते 10 दिनों में ही 46 हजार आवेदकों ने लॉटरी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है। म्हाडा की अंतिम लॉटरी 2023 में जारी हुई थी। उस समय 4082 घरों के लिए 1,00,935 आवेदन म्हाडा को प्राप्त हुए थे।

ऐसे करें आवेदन
लोग म्हाडा की वेबसाइट https:// housing.mhada.gov.in या मोबाइल एप Mhada Housing Lottery System के जरिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation