• Latest
  • Trending
मेघालय के मौसिनराम गांव में होती है दुनिया की सबसे ज्यादा बारिश

मेघालय के मौसिनराम गांव में होती है दुनिया की सबसे ज्यादा बारिश

July 4, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Friday, November 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मेघालय के मौसिनराम गांव में होती है दुनिया की सबसे ज्यादा बारिश

गांव में 12 महीने औसतन करीब 11 हजार 872 मिमी वर्षा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2026
in the blitz
0
मेघालय के मौसिनराम गांव में होती है दुनिया की सबसे ज्यादा बारिश

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। स्कूल में जब भी बचपन में हम लोग पढ़ते थे कि कहां पर दुनिया में सबसे ज्यादा बारिश होती है तो हमेशा जनरल नॉलेज की किताब में चेरापूंजी का नाम आता था। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया की सबसे ज्यादा बारिश या गीली जगह चेरापूंजी नहीं है, बल्कि भारत के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में स्थित एक छोटा-सा गांव है। अगर आप घूमने के शौकीन हैं और कुछ नया और अनोखा देखना पसंद करते हैं तो गर्मियों की छुट्टियों में आप मेघालय में स्थित दुनिया के सबसे गीले स्थान पर जा सकते हैं, इस गांव में 12 महीने औसतन करीब 11 हजार 872 मिमी बारिश होती है, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है और इसलिए यह जगह अपने आप में ही एक अनोखा स्थान है।

जिन लोगों को बारिश अच्छी लगती है, वो लोग इस जगह को जरूर एक्सप्लोर कर सकते हैं। आपको यहां बारिश के साथ-साथ एक अलग ही सुकून महसूस होगा। मेघालय बेहद सुंदर प्रदेश है और इसके छोटे-छोटे गांव किसी ना किसी खूबी के लिए जाने जाते हैं। मेघालय में स्थित मौसिनराम भले ही एक छोटा-सा गांव है, लेकिन धरती का सबसे अधिक वर्षा वाले स्थान के तौर पर यह पूरी दुनिया में मशहूर है। दूर-दूर से लोग इस जगह को देखने आते हैं, हालांकि कई भारतीय आज भी इस जगह से अनजान हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

खूबसूरत पहाड़ों से घिरा है मौसिनराम
मौसिनराम चारों ओर से हरी-भरी पहाड़ियों, घने जंगलों और बादलों से घिरे वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां का मौसम ज्यादातर नम और ठंडा रहता है। मानसून सीजन में तो ऐसा लगता है जैसे बादल जमीन पर उतर आए हों। बारिश मिट्टी को उपजाऊ बनाती है, प्राकृतिक सुंदरता को और भी निखारती है।

क्यों होती है इतनी ज्यादा बारिश?
मौसिनराम में 12 महीने बारिश होती है, यहां सबसे ज्यादा बारिश होने का मुख्य कारण इसकी भौगोलिक स्थिति है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी से भरी हवाएं जब खासी पहाड़ियों से टकराती हैं, तो वे ऊपर उठती हैं और भारी बारिश बनकर गिरती हैं। इस प्रोसेस को ओरोग्राफिक बारिश कहा जाता है, यही कारण है कि यहां साल के ज्यादातर समय बारिश होती रहती है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation