ब्लिट्ज ब्यूरो
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय को प्रवेश प्रक्रिया के तहत विदेशी छात्रों के आवेदन में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। इस सत्र में एलयू से पढ़ाई करने के लिए 77 देशों के 3421 विदेशी छात्रों ने आवेदन किया है, जो बीते वर्षों में सबसे अधिक है। प्रवक्ता प्रोफेसर मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि सत्र 2025-26 में 2083 अंतरराष्ट्रीय आवेदन प्राप्त हुए थे जिसके मुकाबले इस वर्ष 1,338 अतिरिक्त आवेदनों के साथ 64 प्रतिशत की भारी वृद्धि देखी गई है। यह उल्लेखनीय प्रगति किफायती, सुरक्षित और विश्वस्तरीय उच्च शिक्षा के केंद्र के रूप में लखनऊ विश्वविद्यालय की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को पुरजोर तरीके से रेखांकित करती है।
भाषा और संवाद की समस्या के लिए प्लान
प्रवक्ता का कहना है कि एलयू विदेशी छात्रों के बौद्धिक, सामाजिक और व्यावसायिक विकास पर व्यक्तिगत ध्यान देता है। उन्हें बहुसांस्कृतिक कार्य परिवेश में समायोजन, सामाजिक-सांस्कृतिक अनुकूलन और करियर लक्ष्यों पर परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान करता है। भाषा और संवाद से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी नियमित कार्यशालाओं के जरिए करता है।
इन देशों से आए आवेदन
एलयू को 77 देशों से आवेदन मिले हैं, जिनमें मुख्य रूप से बांग्लादेश, नेपाल, नाइजीरिया, सूडान और तंजानिया से सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह आंकड़ा दक्षिण एशिया, अफ्रीका और अन्य महाद्वीपों के साथ एलयू के मजबूत होते अकादमिक संबंधों को दर्शाता है।
इसके अलावा जर्मनी से एक और पोलैंड से भी दो आवेदन प्राप्त हुए हैं।
किस पाठ्यक्रम में कितने आवेदन
• स्नातक पाठ्यक्रमः विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों के लिए सबसे अधिक 2552 आवेदन प्राप्त हुए














