• Latest
  • Trending

विधायकों ने किया सवाल-वोट दिलाने में कैसे मदद करेगा एआई

August 15, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

विधायकों ने किया सवाल-वोट दिलाने में कैसे मदद करेगा एआई

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 15, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। विधानसभा के मंडप में पिछले दिनों विधायकों को आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) के फायदे और उसके उपयोग के तरीके बताने के लिए वर्कशॉप हुई। विशेषज्ञ के तौर पर आईआईटी कानपुर से डॉ हर्षित मिश्र व आशुतोष तिवारी आए थे पर माननीयों के सवालों में इतनी विविधता थी कि जवाब देने में विशेषज्ञों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ विधायक तो कमियां गिनाते-गिनाते यहां तक पूछ बैठे कि एआई हमें जनता से वोट कैसे दिलाएगा? आखिरकार संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना को उठकर कहना पड़ा कि एआई एक तकनीक है, जो आपके एडवांसमेंट के लिए है, भविष्यवक्ता नहीं।
लगभग दो घंटे की वर्कशॉप का फोकस विधायकों के विधायी कार्य, प्रश्न, राजनीतिक विषयों, विधेयकों को समझने आदि में एआई की उपयोगिता पर था। आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों ने इस पर विस्तार से उदाहरणों के साथ प्रेजेंटेशन दिया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि जल्द ही हर विधानसभा का डैशबोर्ड बनाया जाएगा जिसमें उससे जुड़ा हर डेटा संबंधित जनप्रतिनिधि के टैब पर होगा। सरकार, समाज व अन्य माध्यमों से इसमें जानकारी भी अपडेट की जाएगी। इसके अलावा एआई कैमरों के जरिए साल भर के सदस्य के भाषण, उसके विषय आदि की जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध हो सकेगी।
एआई पब्लिक का मूड कैसे समझेगा
प्रेजेंटेशन के बाद विधायकों के सवाल शुरू हुए। उन्नाव के विधायक अनिल सिंह का कहना था कि हम लोगों को नासा का इंजीनियर तो बनना नहीं है, वोट मांगने ही जाना है। अगर इसमें डेटा चोरी हो गया तो वोट कैसे मांग पाएंगे? एक विधायक ने प्रेजेंटेशन में बताए गए एक एप की नजीर देकर पूछा कि कहा जा रहा है कि यह मैसेज के जरिए पब्लिक मूड व सेंटीमेंट को एनालाइज कर लेगा। आखिर, यह सेंटीमेंट कैसे पढ़ सकता है? विधायक पल्लवी पटेल ने भी कहा कि एआई मूड व किसी समय विशेष में फीड किए गए डेटा के उस समय समय के ऑब्जेक्टिव को नहीं पढ़ सकता, ऐसे में क्या यह वह रिजल्ट दे पाएगा जो जनप्रतिनिधि के लिए आवश्यक है।
एआई ठग है, इधर का उधर करता है
विधायक अभय सिंह ने तो एआई को ठग तक कह डाला। उन्होंने कहा कि यह बस इनका डेटा उनको और उनका डेटा किसी और को बताता है, यह तो ठग है। एक दिन मैंने इससे कुंडली पूछी तो कुछ और बताया। पंडित की जानकारी के आधार पर इस पर सवाल किया तो पलट गया। गूगल मैप गाड़ी पुल से गिरा रहा है। यह कहीं और न गिरा दे। खुद को कब यह अपग्रेड करेगा कि बता सके कि इस सड़क की जगह कौन-सी सड़क बनाएं कि वोट ज्यादा मिलेगा। अमित सिंह चौहान का कहना था कि उन्होंने अपने पिता मुन्ना सिंह चौहान के बारे में जानकारी ली तो इसमें डेटा ही गलत था। इस पर स्पीकर ने चुटकी ली कि हो सकता है आपके पिताजी ने आपको वह जानकारी न दी हो। एक विधायक ने कहा कि इससे क्रिटिकल थिंकिंग प्रभावित होगी और काग्निजेबल मसल कमजोर होगी। इस पर हंसते हुए महाना ने कहा कि मसल्स के लिए एक्सरसाइज करिए।
डेटा की सुरक्षा की चिंता, कानून की मांग
विधायक सचिन यादव, कमाल अख्तर, शशांक त्रिवेदी सहित कई अन्य सदस्यों ने एआई से मिलने वाली जानकारी की गुणवत्ता व शुद्धता का सवाल उठाया। उनका कहना था कि अगर डाटा ही गलत या अधूरा होगा तो उसका सही उपयोग कैसे हो पाएगा। कमाल अख्तर ने कहा कि एआई का उपयोग कर किसी को भी बदनाम किया जा सकता है। राजनीतिक व्यक्ति का करियर खत्म हो सकता है। मंत्री असीम अरुण ने भी एआई के आपराधिक दुरुपयोग को रोकने के लिए कानून बनाने की वकालत की।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation