• Latest
  • Trending
Justice Kotishwar Singh becomes the first Supreme Court judge from Manipur

मणिपुर से सुप्रीम कोर्ट के पहले जज बने जस्टिस कोटिश्वर सिंह

July 19, 2024
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मणिपुर से सुप्रीम कोर्ट के पहले जज बने जस्टिस कोटिश्वर सिंह

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 19, 2024
in लीगल
0
Justice Kotishwar Singh becomes the first Supreme Court judge from Manipur
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दो जजों को सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त करने की सिफारिश की है। इनमें एक जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह और मद्रास हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस आर महादेवन शामिल हैं। कानून मंत्रालय के जरिए भारत सरकार को सिफारिश भेजे जाने के बाद इन्होंने शपथ ले ली है।

नया कीर्तिमान बना
जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह के सुप्रीम कोर्ट का जज बनते ही एक कीर्तिमान बन गया। वह मणिपुर से सुप्रीम कोर्ट जज बनने वाले पहले न्यायाधीश हैं। अभी सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल संख्या 32 है। वैसे सुप्रीम कोर्ट के जजों की कुल स्वीकृत संख्या 34 है। अप्रैल और मई के महीने में सुप्रीम कोर्ट से जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस एएस बोपन्ना रिटायर हुए थे। इन जजों की रिटायरमेंट के बाद सुप्रीम कोर्ट 32 जजों के साथ काम कर रहा है। जस्टिस हिमा कोहली सितंबर में रिटायर होने वाली हैं और नवंबर में मौजूदा चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ भी रिटायर हो जाएंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

कैंसर मरीजों से दवाओं के नाम पर ‘लूट’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त

महिला वकीलों की यौन उत्पीड़न शिकायतों के लिए बनाएं अलग तंत्र

कॉलेजियम का स्वरूप
सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति करने वाले कॉलेजियम में चीफ जस्टिस के साथ वरिष्ठता क्रम में चार जज होते हैं। इनमें जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस भूषण आर गवई, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हृषिकेश रॉय शामिल हैं। मई में जस्टिस बोपन्ना की रिटायरमेंट के बाद जस्टिस रॉय पांच सदस्यीय कॉलेजियम में नए सदस्य बने हैं।

कौन हैं जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह?
जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह का जन्म 1 मार्च 1963 को मणिपुर के इंफाल में हुआ था। वे जस्टिस एन इबोटोम्बी सिंह के पुत्र हैं, जिन्होंने गौहाटी हाईकोर्ट में जज रहे और मणिपुर के पहले एडवोकेट जनरल भी रहे थे।

किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन की उपाधि ली
जस्टिस कोटिश्वर सिंह ने 1983 में दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन की उपाधि हासिल की और 1986 में दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री (एलएलबी) हासिल की। उन्होंने गौहाटी हाईकोर्ट में वकालत करके अपने कानूनी करियर की शुरुआत की। मार्च 2008 में उन्हें हाईकोर्ट के सीनियर काउंसल के रूप में प्रमोट किया गया।

वर्तमान में हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
अक्टूबर 2011 में जस्टिस कोटिश्वर सिंह को गौहाटी हाईकोर्ट का एडिशनल जज नियुक्त किया गया। वह 2023 से लेकर वर्तमान तक जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में काम कर रहे हैं।

कौन हैं जस्टिस आर महादेवन?
जस्टिस आर महादेवन का जन्म 10 जून, 1963 को चेन्नई में हुआ था। उन्होंने मद्रास लॉ कॉलेज से अपनी कानून की डिग्री हासिल की। उन्होंने 25 वर्षों तक वकील के रूप में काम किया, जिसमें अप्रत्यक्ष करों, सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क मामलों से संबंधित दीवानी, आपराधिक और रिट याचिकाओं में विशेषज्ञता हासिल की। उन्होंने तमिलनाडु सरकार के लिए अतिरिक्त सरकारी वकील (कर), अतिरिक्त केंद्र सरकार के स्थायी वकील और मद्रास हाईकोर्ट में भारत सरकार के वरिष्ठ पैनल वकील के रूप में भी काम किया।

वर्तमान में मद्रास हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
जस्टिस महादेवन को 2013 में मद्रास हाईकोर्ट के जज के रूप में नियुक्त किया गया था। वे वर्तमान में मद्रास हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में काम कर रहे हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation