ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए जुलाई 2026 का महीना बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। देश के वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई 2026 में कुल ग्रॉस जीएसटी राजस्व 2,11,205 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले साल की समान अवधि (जुलाई 2025) के 1,83,065 करोड़ रुपये के मुकाबले 15.4% की वृद्धि दर्शाता है।
यह पिछले 14 महीनों में सबसे तेज बढ़ोतरी है और इस फाइनेंशियल ईयर में यह दूसरी बार है जब मासिक कलेक्शन 2 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है।
घरेलू व इंपोर्ट टैक्स कलेक्शन में भी उछाल
जुलाई में घरेलू जीएसटी रेवेन्यू 10.1% बढ़कर ₹1.31 लाख करोड़ से ₹1.45 लाख करोड़ हो गया। इंपोर्ट से मिलने वाला जीएसटी रेवेन्यू 28.8% बढ़कर ₹66,511 करोड़ हो गया, जिससे महीने का कुल ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन ₹2.11 लाख करोड़ तक पहुंच गया।














