• Latest
  • Trending
GDP

भारत की आर्थिक ग्रोथ विश्व में सबसे तेज, जीडीपी 60% बढ़ी

February 15, 2025
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत की आर्थिक ग्रोथ विश्व में सबसे तेज, जीडीपी 60% बढ़ी

अमेरिका की जीडीपी 2025 में 30.3 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 15, 2025
in the blitz
0
GDP
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। दुनिया की टॉप 10 अर्थव्यवस्थाओं की 2025 की तस्वीर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के ताजा आंकड़ों से सामने आई है। इसमें जीडीपी विकास दर और कर्ज-जीडीपी अनुपात के आधार पर इन देशों की आर्थिक सेहत का आकलन किया गया है। बेशक, अमेरिका सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है। लेकिन, भारत और ब्राजील ने सबसे तेज विकास दर हासिल की है। प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में पिछले 5 साल के दौरान इन दोनों अर्थव्यवस्थाओं का ग्रोथ प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा है। चीन का कर्ज बढ़ा है। वहीं, कनाडा, जर्मनी और इटली ने कर्ज कम करने में कामयाबी पाई है। जापान की अर्थव्यवस्था में गिरावट देखी गई है। यह विश्लेषण 2020 से 2025 तक के आंकड़ों पर आधारित है।

आईएमएफ के आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में अमेरिका की जीडीपी 30.3 ट्रिलियन डॉलर रहने का अनुमान है। 2020 में यह 21.4 ट्रिलियन डॉलर थी। यानी 5 सालों में 42% की बढ़ोतरी। इस दौरान अमेरिका का कर्ज-जीडीपी अनुपात 132% से घटकर 124% हो गया है। सरकार के ज्यादा खर्च के बावजूद अमेरिका ने अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर की है।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

चीन की इकोनॉमी
चीन की अर्थव्यवस्था 2025 तक 19.5 ट्रिलियन डॉलर हो जाने की उम्मीद है। 2020 में यह 14.9 ट्रिलियन डॉलर थी। पिछले 5 सालों में चीन की अर्थव्यवस्था 31% बढ़ी है। लेकिन, उसका कर्ज-जीडीपी अनुपात 70% से बढ़कर 94% हो गया है। यह दर्शाता है कि विकास के लिए कर्ज पर निर्भरता चीन के लिए चुनौती बन रही है।

जर्मनी का स्थिर विकास
यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी ने स्थिर विकास दिखाया है। 2025 में इसकी जीडीपी 4.9 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान है, जो 2020 में 3.9 ट्रिलियन डॉलर थी। जर्मनी का कर्ज-जीडीपी अनुपात 68% से घटकर 62% हो गया है। यह कुशल वित्तीय प्रबंधन और मजबूत अर्थव्यवस्था का संकेत है।

भारत की रिकॉर्ड ग्रोथ
भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। 2025 में इसकी जीडीपी 4.3 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान है, जो 2020 में 2.7 ट्रिलियन डॉलर थी। 2020 से भारत की अर्थव्यवस्था में 60% की ग्रोथ हुई है। कर्ज-जीडीप अनुपात 88% से घटकर 83% हो गया है। यह वित्तीय अनुशासन को दर्शाता है।

ब्राजील की ग्रोथ 56 प्रतिशत
ब्राजील की जीडीपी 2025 में 2.3 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान है, जो 2020 में 1.5 ट्रिलियन डॉलर थी। यह 56% की बढ़ोतरी को दर्शाता है। ब्राजील ने कर्ज-जीडीपी अनुपात 96% से घटाकर 92% कर दिया है।

जापान की स्थिति चिंताजनक
जापान की अर्थव्यवस्था सिकुड़ रही है। 2025 में इसकी जीडीपी घटकर 4.4 ट्रिलियन डॉलर रहने का अनुमान है, जो 2020 में 5.1 ट्रिलियन डॉलर थी। यह 13% की गिरावट है। इसके बावजूद जापान का कर्ज-जीडीपी अनुपात 258% से घटकर 249% हुआ है। फिर भी, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में जापान पर सबसे ज्यादा कर्ज का बोझ है।

ब्रिटेन की भी तेज विकास दर
ब्रिटेन की जीडीपी 2025 में 3.7 ट्रिलियन डॉलर रहने का अनुमान है, जो 2020 में 2.7 ट्रिलियन डॉलर थी। यह 38% की वृद्धि दर्शाता है। कर्ज-जीडीपी अनुपात 106% से घटकर 104% हुआ है, लेकिन सार्वजनिक कर्ज कम करना अभी भी एक बड़ी चुनौती है।

फ्रांस की 24 प्रतिशत ग्रोथ
फ्रांस की जीडीपी 2025 में 3.3 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान है, जो 2020 में 2.6 ट्रिलियन डॉलर थी। यह 24% की ग्रोथ है। कर्ज-जीडीपी अनुपात 115% पर बना हुआ है, जो 2020 के समान है। अर्थव्यवस्था तो बढ़ी है, लेकिन वित्तीय अनुशासन अभी भी चिंता का विषय है।

इटली कर्ज के बोझ तले
इटली की जीडीपी 2025 में 2.5 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान है। यह 2020 में 1.9 ट्रिलियन डॉलर थी जो 29% की बढ़त दर्शाता है। कर्ज-जीडीपी अनुपात 154% से घटकर 139% हो गया है, लेकिन कर्ज का बोझ अभी भी काफी ज्यादा है।

कनाडा की अच्छी वृद्धि दर
कनाडा ने अच्छी ग्रोथ दर्ज की है। 2025 में इसकी जीडीपी 2.3 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान है, जो 2020 में 1.7 ट्रिलियन डॉलर थी। कर्ज-जीडीपी अनुपात 118% से घटकर 103% हो गया है। यह 15% की कमी है, जो बेहतर वित्तीय स्वास्थ्य का संकेत है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation