• Latest
  • Trending

एयर डिफेंस के लिए भारत का रक्षा कवच लगभग तैयार

May 30, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एयर डिफेंस के लिए भारत का रक्षा कवच लगभग तैयार

अमेरिका भी आयरन डोम की तर्ज पर बना रहा गोल्डन डोम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 30, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। इजराइल की जंग ने एयर डिफेंस की जरूरत पूरी दुनिया को समझा दी है। हमास-हिजबुल्लाह और ईरान के हमलों से इजराइल को आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम ने ही बचाया। भारत ने भी संभावित खतरे को देखते हुए अपनी तैयारियों को काफी पहले से ही अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया था। इसका नजारा पाकिस्तान के साथ हुए हालिया संघर्ष में भी दिखाई दिया। किसी भी पाकिस्तानी एरियल अटैक को भारत ने सफल नहीं होने दिया। सेना के आकाश तीर ने कारनामा कर दिखाया। आकाश तीर के इंटीग्रेटेड एयर कमांड एंड कंट्रोल के साथ इंटीग्रेशन ने पाकिस्तानी एरियल अटैक के खिलाफ तेजी से कार्रवाई संभव की। इसके अलावा भारत एक और सुरक्षा कवच को अंतिम रूप देने में जुटा है, जिसका नाम है रक्षा कवच।

क्या है रक्षा कवच?
भारत के रक्षा कवच को अगर देसी आयरन डोम कहें तो गलत नहीं होगा। डीआरडीओ ने स्वदेशी उपकरणों को इंटीग्रेट कर रक्षा कवच को विकसित किया है। इस रक्षा कवच के दो हिस्से हैं। पहला है सर्विलांस करना और दूसरा है अटैक कर उसे न्यूट्रलाइज करना। सर्विलांस के लिए अर्ली वॉर्निंग सिस्टम, सर्विलांस ड्रोन और सैटेलाइट हैं। ग्राउंड में लॉन्ग रेंज रडार है जो दुश्मन के किसी भी एरियल खतरे को ट्रैक करता है। उसे एंगेज करने के लिए हार्ड किल, सॉफ्ट किल, सर्फेस टू एयर मिसाइल, आर्टिलरी गन व लेजर बीम तकनीक मौजूद है।

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

कैसे करेगा रक्षा कवच काम?
एरियल अटैक को पहचानना यानी दुश्मन कितनी दूर है, यह जानना सबसे जरूरी है। सर्विलांस का सारा डेटा कंट्रोल सेंटर में जाएगा। वहां जानकारी प्रोसेस करने के बाद अटैक को न्यूट्रलाइज करना पड़ता है। हाई स्पीड ड्रोन अटैक से निपटने के लिए सॉफ्ट किल, हार्ड किल होता है। सॉफ्ट किल में हाई पावर माइक्रोवेव उस दिशा में छोड़ते हैं जिस दिशा से अटैक आ रहा है। इससे सिस्टम का इलेक्ट्रॉनिक कमजोर हो जाता है और स्पीड धीमी हो जाती है। उसके बाद भी अगर वह अटैक करने के लिए आता है तो क्विक रिस्पॉन्स सर्फेस टू एयर मिसाइल सिस्टम से उसे एंगेज किया जाएगा। इसी तरह से अटैग्स (एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम) से भी अटैक को एंगेज किया जा सकता है। इसके अलावा लेजर बीम तकनीक से टारगेट को नष्ट किया जा सकता है। सुपरसोनिक और हाइपरसोनिक हमलों को भी तभी नष्ट किया जा सकता है जब उसका डिटेक्शन पहले ही हो जाए। पहले ही डिटेक्शन हो गया तो एयर डिफेंस मिसाइल को टाइम मिल जाएगा उसे एंगेज करने के लिए। फिलहाल सभी सिस्टम तैयार हो चुके हैं, सॉफ्टवेयर पर काम चल रहा है। जल्द ही डीआरडीओ इसे शोकेस करेगा।

अमेरिका को भी एरियल अटैक का डर
एरियल अटैक का खतरा अब अमेरिका को भी सता रहा है। ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस को अपने पहले संबोधन में गोल्डन डोम शील्ड का ऐलान किया था। ट्रंप ने कहा था कि इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम की तर्ज पर ही उनके पास भी एयर डिफेंस गोल्डन डोम होना चाहिए। अब उस गोल्डन डोम का एलान भी कर दिया है। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद गोल्डन डोम दुनिया के किसी भी कोने से या अंतरिक्ष से दागी गई मिसाइलों को रोकने में सक्षम होगा। यह एक नेक्स्ट जेनरेशन एयर डिफेंस सिस्टम प्रोग्राम होगा। इसमें लॉन्ग रेंज रडार और सैटेलाइट अमेरिका की तरफ आने वाले प्रोजेक्टाइल को पहचानेंगे, उसकी ट्रेजेक्टरी को ट्रैक करेंगे और फिर इंटरसेप्टर मिसाइल के जरिए उसे मिड एयर में ही एंगेज कर देंगे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation