ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। भारतीय वैज्ञानिकों ने पहली बार भारत के ऊपर टॉपसाइड आयनमंडल का अधिक सटीक मॉडल तैयार करने की नई तकनीक विकसित की है।
नई तकनीक में जमीन और अंतरिक्ष से प्राप्त आंकड़ों को जोड़कर इलेक्ट्रॉन घनत्व का अधिक वास्तविक आकलन किया गया है। इस शोध से उपग्रह संचालन, रेडियो संचार, जीपीएस और भारत की नाविक प्रणाली की सटीकता में सुधार होगा। नई पद्धति भूमध्य चुंबकीय क्षेत्र में आयनमंडल के जटिल व्यवहार को बेहतर ढंग से समझने और उसका अध्ययन करने में सहायक होगी। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह तकनीक अंतरिक्ष मौसम की बेहतर भविष्यवाणी करेगी और अन्य देशों में भी अपनाई जा सकेगी।














