• Latest
  • Trending

भारतीय खिलाड़ियों ने तोड़ा 64 साल का रिकॉर्ड

September 6, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारतीय खिलाड़ियों ने तोड़ा 64 साल का रिकॉर्ड

5 स्वर्ण, 9 रजत के साथ जीते 24 मेडल, पेरिस में टोक्यो से निकले आगे

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 6, 2024
in the blitz
0
गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। पेरिस में पैरालंपिक में भारत का परचम खूब लहराया। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक के 19 पदकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 24 मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। यह किसी एक पैरालंपिक में भारत के सबसे ज्यादा मेडल की संख्या है। इनमें पांच स्वर्ण पदक भी शामिल हैं।
भारतीय पैरा एथलीटों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए सिर्फ आधे घंटे में चार मेडल अपने नाम किए। इन 24 पदकों में 5 गोल्ड, 9 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

भारत के लिए आधे मेडल यानी 10 मेडल पैरा एथलेटिक्स से आए हैं। पैरा बैडमिंटन में भी भारत ने 5 पदकों के साथ शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा शूटिंग में 4 और तीरंदाजी में 1 मेडल भारत के खाते में आया। पुरुषों की भाला फेंक एफ46 फाइनल में अजीत सिंह ने 65.62 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सिल्वर और सुंदर सिंह गुर्जर ने 64.96 मीटर के सीजन के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह पेरिस पैरालिंपिक में एथलेटिक्स में भारत का पहला दोहरा मेडल रहा।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

पुरुषों की ऊंची कूद टी63 फाइनल में भी भारत के दो एथलीटों ने मेडल जीते। शरद कुमार (टी42) ने 1.88 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ सिल्वर मेडल जीता और एक नया पैरालंपिक रिकॉर्ड भी बनाया। शरद ने टोक्यो 2021 में जीते गए ब्रॉन्ज मेडल को पेरिस 2024 में सिल्वर में बदल दिया। वहीं, मरियप्पन थंगावेलु (टी42) ने 1.85 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

पैरालंपिक में भारत 64 साल से भागीदार
पैरालंपिक खेलों में भारत की भागीदारी का इतिहास 64 साल पुराना है। भारत इसमें 1960 से हिस्सा लेता आ रहा है लेकिन साल 2024 में जो हुआ, वो एक नया इतिहास है। जो पेरिस में हुआ, वो पहले किसी पैरालंपिक गेम्स में देखने को नहीं मिला। भारत ने यहां 64 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। ये रिकॉर्ड जीते मेडल की संख्या का तो है ही लेकिन उससे भी बढ़कर एथलेटिक्स में मिली अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी का भी है। भारत ने इस बार दुनिया को चौंकाया है। ये बताते हुए कि अब उसने ट्रैक एंड फील्ड के इवेंट में मास्टरी हासिल कर ली है।

एथलेटिक्स में भारत के मेडल की संख्या दहाई में
पैरालंपिक में पहली बार एथलेटिक्स में भारत के मेडल की संख्या ने दहाई के आंकड़े को छुआ है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। न इस खेल में, न ही किसी और खेल में।

मेडलिस्ट मेडल इवेंट
अवनी लेखरा गोल्ड महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग
मोना अग्रवाल ब्रॉन्ज महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग
प्रीति पाल ब्रॉन्ज महिलाओं की 100 मीटर – टी 35
मनीष नरवाल सिल्वर पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल
रुबीना फ्रांसिस ब्रॉन्ज महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1
प्रीति पाल ब्रॉन्ज महिलाओं की 200 मीटर – टी 35
निषाद कुमार सिल्वर पुरुषों की ऊंची कूद – टी47
योगेश कथुनिया सिल्वर पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ 56
नितेश कुमार गोल्ड बैडमिंटन (पुरुष एकल एसएलथ्री3)
थुलसीमथी मुरुगेसन सिल्वर बैडमिंटन (महिला एकल एसयू5)
मनीषा रामदास ब्रॉन्ज बैडमिंटन (महिला एकल एसयू5)
सुहास यथिराज सिल्वर बैडमिंटन -(पुरुष एकल एसएल 4)
नित्या सिवन ब्रॉन्ज बैडमिंटन -(महिला एकल एसएच6)
राकेश कुमार ब्रॉन्ज -तीरंदाजी (मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन)
और शीतल देवी
सुमित अंतिल गोल्ड भाला फेंक एफ 64
दीप्ति जीवनजी ब्रॉन्ज महिलाओं की 400 मीटर टी 20
शरद कुमार सिल्वर पुरुषों की ऊंची कूद टी 63
मरियप्पन थंगावेलु ब्रॉन्ज पुरुषों की ऊंची कूद टी 63
अजीत सिंह सिल्वर पुरुषों की भाला फेंक एफ 46
सुंदर सिंह गुर्जर ब्रॉन्ज पुरुषों की भाला फेंक
धर्मवीर गोल्ड पुरुषों की क्लब थ्रो
हरविंदर सिंह गोल्ड तीरंदाजी

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation