• Latest
  • Trending
man-ki-bat

भारत ने जी20 समिट में अपने नेतृत्व का मनवाया लोहा

September 30, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत ने जी20 समिट में अपने नेतृत्व का मनवाया लोहा

पीएम मोदी के 'मन की बात' का 105वां एपिसोड

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 30, 2023
in राष्ट्रीय
0
man-ki-bat
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 105वीं कड़ी में देशवासियों के साथ अपने विचार साझा करते हुए जी20 में ‘भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारा’ बनाए जाने के भारत के सुझाव का उल्लेख किया और कहा कि आने वाले सैकड़ों वर्षों तक यह ग्लोबल ट्रेड का आधार बनेगा और इतिहास इस बात को हमेशा याद रखेगा कि इसका सूत्रपात भारत की धरती पर हुआ।

पीएम ने कहा कि भारत ने जी20 शिखर सम्मेलन में अफ्रीकी संघ को इस समूह का पूर्ण सदस्य बनवाकर अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया है। मोदी ने कहा कि ‘मन की बात’ के इस एपिसोड के दौरान उन्हें चंद्रयान-3 की सफलता और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जी20 के सफल आयोजन के बारे में देश के हर हिस्से और समाज के हर वर्ग व उम्र के लोगों के अनगिनत पत्र मिले हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब चंद्रयान-3 का लैंडर चंद्रमा पर उतरने वाला था, तब करोड़ों लोग अलग-अलग प्लेटफॉर्म से इस घटना के पल-पल के साक्षी बने। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के यू-ट्यूब चैनल पर 80 लाख से ज्यादा लोगों ने इस घटना को देखा। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इससे पता चलता है कि चंद्रयान-3 से करोड़ों भारतीयों का कितना गहरा लगाव है।

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण

चंद्रयान-3 की सफलता पर सरकार की ओर से आयोजित ‘चंद्रयान-3 महाक्विज’ कम्पिटिशन का जिक्र करते हुए पीएम ने देशवासियों से इससे जुड़ने की अपील की और बताया कि अब तक इससे 15 लाख से ज्यादा लोग इससे जुड़ चुके हैं। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद जी20 के सफल आयोजन ने हर भारतीय की खुशी को दोगुना कर दिया और आयोजन स्थल ‘भारत मंडपम’ तो अपने आप में एक ‘सेलिब्रिटी’ की तरह हो गया है जहां लोग जा रहे हैं, सेल्फी खींच रहे हैं और गर्व से उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं। जब भारत बहुत समृद्ध था तो उस जमाने में, हमारे देश और दुनिया में ‘सिल्क रूट’ की बहुत चर्चा हुआ करती थी। यह सिल्क रूट व्यापार और कारोबार का बहुत बड़ा माध्यम था। अब हमने उसी तरह के एक विश्वव्यापी गलियारे का सुझाव जी20 सम्मेलन में दिया जिसे स्वीकार कर लिया गया। जी20 के आयोजन में भारत की युवा शक्ति के योगदान का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस दौरान साल भर देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कई कार्यक्रम हुए।

– आप अपनी गली, आस-पड़ोस, पार्क, नदी, सरोवर या फिर किसी दूसरे सार्वजनिक स्थल पर इस स्वच्छता अभियान से जुड़ सकते हैं और जहां-जहां अमृत सरोवर बने हैं वहां तो स्वच्छता अवश्य करनी है। स्वच्छता की ये कार्यांजलि ही गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
– नए आर्थिक गलियारे में सदियों तक दिखेगी भारत की छाप
– चंद्रयान-3 महाक्विज’ से अब तक 15 लाख से ज्यादा लोग जुड़े
– ‘भारत मंडपम’ तो अपने आप में एक ‘सेलिब्रिटी’ की तरह हो गया

पर्यटन से रोज़गार
मोदी ने कहा कि पर्यटन को कुछ लोग सिर्फ सैर-सपाटे के तौर पर देखते हैं, लेकिन पर्यटन का एक बहुत बड़ा पहलू रोज़गार’ से जुड़ा है। कम से कम निवेश में अगर किसी क्षेत्र में रोज़गार के अवसर पैदा हो सकते हैं, तो वो पर्यटन क्षेत्र ही है। पीएम ने कहा, बीते कुछ वर्षों में भारत के प्रति आकर्षण बहुत बढ़ा है और जी20 के सफल आयोजन के बाद दुनिया के लोगों की रुचि भारत में और बढ़ गई है। उन्होंने कहा, “जी20 में एक लाख से ज्यादा डेलिगेट्स भारत आए। वो यहां की विविधता, अलग-अलग परंपराएं, भांति-भांति का खानपान और हमारी धरोहरों से परिचित हुए। डेलिगेट्स जो शानदार अनुभव लेकर गए हैं, उससे टूरिज़्म का और विस्तार होगा। आप को पता ही है कि भारत में एक से बढ़कर एक वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स हैं और इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।”

विश्व धरोहर स्थल की सूची
पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन और कर्नाटक के पवित्र होयसड़ा मंदिरों को विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल करने के लिए पीएम ने समस्त देशवासियों को बधाई दी, और कहा कि “मुझे 2018 में शांतिनिकेतन की यात्रा का सौभाग्य मिला था। शांतिनिकेतन से गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का जुड़ाव रहा है। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने शांतिनिकेतन का मोटो संस्कृत के एक प्राचीन श्लोक से लिया था.”
वह श्लोक है –

“यत्र विश्वम भवत्येक नीडम ्”
अर्थात, जहां एक छोटे से घोंसले में पूरा संसार समाहित हो सकता है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि नैनीताल जिले में कुछ युवाओं ने बच्चों के लिए अनोखी घोड़ा लाइब्रेरी की शुरुआत की है। इस लाइब्रेरी की सबसे बड़ी विशेषता यही है कि दुर्गम से दुर्गम इलाकों में भी इसके जरिए बच्चों तक पुस्तकें पहुंच रही हैं और इतना ही नहीं, ये सेवा, बिल्कुल नि:शुल्क है। अब तक इसके माध्यम से नैनीताल के 12 गांवों को कवर किया गया है।

कर्तव्य भावना की मिसाल
उन्होंने कहा कि यूपी के सम्भल में देश ने कर्तव्य भावना की एक ऐसी मिसाल देखी है, जिसे मैं आपसे भी शेयर करना चाहता हूं। इन लोगों ने मिलकर जन-भागीदारी व सामूहिकता की बहुत ही शानदार मिसाल कायम की है। इन लोगों ने इस क्षेत्र में दशकों पहले बहने वाली ‘सोत’ नाम की एक नदी को पुनर्जीवित करने का संकल्प ले लिया और उसे पूरा भी किया।

वोकल फाॅर लोकल का मंत्र न भूलें
वोकल पर लोकल पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘त्योहारों का सीज़न भी शुरू हो चुका है। आप सभी के घर में भी कुछ नया खरीदने की योजना बन रही होगी। कोई इस इंतज़ार में होगा कि नवरात्र के समय वो अपना शुभ काम शुरू करेगा। उमंग, उत्साह के इस वातावरण में आप वोकल फाॅर लोकल का मंत्र भी ज़रूर याद रखें। पीएम ने कहा, ‘‘जहां तक संभव हो भारत में बने सामानों की खरीदारी करें, भारतीय प्रॉडक्ट का उपयोग करें और मेड इन इंडिया सामान का ही उपहार दें।

बापू के विचार आज भी प्रासंगिक
मोदी ने कहा, ‘‘मेरे परिवारजनों दिल्ली में जी20 समिट के दौरान उस दृश्य को भला कौन भूल सकता है, जब कई ग्लोबल लीडर्स बापू को श्रद्धासुमन अर्पित करने एक साथ राजघाट पहुंचे। यह इस बात का एक बड़ा प्रमाण है कि दुनिया-भर में बापू के विचार आज भी कितने प्रासंगिक है।’’ उन्होंने बताया कि गांधी जयंती को लेकर पूरे देश में स्वच्छता से सम्बंधित बहुत सारे कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। केंद्र सरकार के सभी कार्यालयों में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ काफी जोर-शोर से जारी है।

स्वच्छता की कार्यांजलि ही गांधी जी को श्रद्धांजलि
पीएम ने कहा, ‘‘मैं ‘मन की बात’ के माध्यम से सभी देशवासियों से एक आग्रह भी करना चाहता हूं कि एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे स्वच्छता पर एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। आप भी अपना वक्त निकालकर स्वच्छता के जुड़े इस अभियान में अपना हाथ बटाएं। आप अपनी गली, आस-पड़ोस, पार्क, नदी, सरोवर या फिर किसी दूसरे सार्वजनिक स्थल पर इस स्वच्छता अभियान से जुड़ सकते हैं और जहां-जहां अमृत सरोवर बने हैं वहां तो स्वच्छता अवश्य करनी है। स्वच्छता की ये कार्यांजलि ही गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

खादी का कोई न कोई प्रॉडक्ट जरूर खरीदें
साथ ही पीएम ने कहा, ‘‘मैं आपको फिर से याद दिलाना चाहूंगा कि इस गांधी जयंती के अवसर पर खादी का कोई न कोई प्रॉडक्ट ज़रूर खरीदें।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation