• Latest
  • Trending
भारत की GDP वृद्धि 7.8%: खेती, वाहन, रेलवे और निवेश के आंकड़े

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

September 7, 2026
daily-news

हफ्ते पर एक नजर: किसान, अर्थव्यवस्था और भारत

October 4, 2026
एशियाई खेलों में भारत का स्वर्णिम प्रदर्शन

एशियाई खेलों में भारत का स्वर्णिम प्रदर्शन

October 4, 2026
daily-news

भारत के एशियाई खेलों में छह स्वर्ण और 10 पदक

October 3, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रोजगा

October 2, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, संघ लोक सेवा आयोग के शताब्दी समारोह में, भारत मंडपम, नई दिल्ली, 1 अक्टूबर 2026 · श्रेय : फोटो : पीआईबी

UPSC, फार्मा, बैंकिंग और क्वांटम की प्रमुख खबरें

October 1, 2026
नगरनार, छत्तीसगढ़ में एनएमडीसी के नए पेलेट संयंत्र से पहला उत्पादन, 27 सितंबर। श्रेय : फोटो : पीआईबी।

कांडला से नैनोमेडिसिन तक भारत की बड़ी पहलें

September 30, 2026
एशियाई खेलों में भारत ने कबड्डी के दोनों स्वर्ण पदक जीते

भारत की प्रमुख खबरें: एशियाई खेल, हरित ईंधन, पर्यटन और बुनियादी ढांचा

September 27, 2026
एशियाई खेलों में भारत के पदक और सरकार के बड़े फैसले

एशियाई खेलों में भारत के पदक और सरकार के बड़े फैसले

September 26, 2026
भारत के सरकारी, कौशल, प्रवासी और जनकल्याण अपडेट

भारत के कौशल, प्रवासी, रक्षा, खाद्य और सरकारी योजनाओं से जुड़े प्रमुख अपडेट

September 24, 2026
भारत स्वास्थ्य, रेलवे, रक्षा और विकास अपडेट

भारत के स्वास्थ्य, रेलवे, रक्षा, आयुर्वेद और विकास से जुड़े प्रमुख अपडेट

September 24, 2026
infra

भारत का निर्यात, मैन्युफैक्चरिंग, एफटीए और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर: प्रमुख आर्थिक अपडेट

September 24, 2026
भारत मंडपम, नई दिल्ली में 9वें भारत अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह का उद्घाटन करते उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, 22 सितंबर 2026। श्रेय : पीआईबी।

भारत की सरकारी योजनाएं, उड़ान, जल सप्ताह और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: प्रमुख अपडेट

September 24, 2026
Sunday, October 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

राष्ट्रीय सांख्यिकी ने अप्रैल-जून की तिमाही के जारी किए आंकड़े

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 7, 2026
in अर्थ, व्यापार
0
भारत की GDP वृद्धि 7.8%: खेती, वाहन, रेलवे और निवेश के आंकड़े

नई दिल्ली । जीडीपी का आंकड़ा टीवी पर एक मिनट चलता है और उतर जाता है। 31 अगस्त को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने अप्रैल-जून की तिमाही के जो आंकड़े जारी किए, उनमें असली ख़बर उस मुख्य आंकड़े में नहीं है। वह उस परिशिष्ट में है जिसे कोई नहीं पढ़ता- उन बत्तीस संकेतकों की सूची में, जिनसे यह पूरा हिसाब बनता है।

वहां अर्थव्यवस्था वैसी नहीं दिखती जैसी वह प्रतिशत में दिखती है। वहां वह ट्रैक्टर, तिपहिया, रेल का डिब्बा और खेत की मेड़ बनकर दिखती है।

YOU MAY ALSO LIKE

‘रूसी तेल के मुद्दे पर झुकेगा नहीं भारत’

भारत को ईयू में इस्पात निर्यात के लिए 16.4 लाख टन का कोटा

पहले खेत

खेती और उससे जुड़े कामों का उत्पादन इस तिमाही में 3.6 फ़ीसदी बढ़ा। यह कोई चौंकाने वाला आंकड़ा नहीं है और यही इसकी खूबी है, खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ी खबर होती है। कुल खाद्यान्न उत्पादन 4.8 फ़ीसदी और चावल 6.2 फीसदी ऊपर है। गेहूं में बढ़त सिर्फ़ 0.5 फ़ीसदी रही, जो कम है, पर घटी नहीं है।

इसके साथ एक और आंकड़ा पढ़िए। यूरिया और पोषक तत्व आधारित खाद की सब्सिडी 57.6 फ़ीसदी बढ़ी है। यानी खेत तक खाद पहुंचाने पर सरकार का ख़र्च डेढ़ गुना से ज़्यादा हो गया। किसान के लिए इसका मतलब सीधा है, बोरी का दाम वही रहा, और अंतर सरकार ने उठाया। खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ी खबर होती है। इस तिमाही में खेती ने वही किया जो उससे उम्मीद थी।

फिर सड़क
तिपहिया वाहनों की घरेलू बिक्री 29.7 फीसदी बढ़ी है। यह आंकड़ा जितना छोटा दिखता है, उतना है नहीं। तिपहिया वाहन शौक से नहीं खरीदा जाता, वह कमाई का साधन होता है। जब तीस फीसदी ज़्यादा ऑटो और लोडर बिकते हैं, तो तीस फीसदी ज़्यादा परिवार यह मानकर कर्ज उठाते हैं कि अगले साल सवारी और सामान दोनों मिलेंगे। व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 18.3 फीसदी और माल ढोने वाले वाहनों का पंजीकरण 20.1 फीसदी बढ़ा है। एक साल पहले इन्हीं आंकड़ों में हलचल नहीं थी। घरेलू वाहनों का पंजीकरण 15.9 फीसदी ऊपर है।

और फिर पटरी

रेलवे में यात्री प्रति किलोमीटर 8.3 फीसदी बढ़े हैं। पिछले साल इसी तिमाही में यह बढ़त 3.0 फीसदी थी। यह लगभग तिगुनी रफ़्तार है, और इसका मतलब है कि लोग ज्यादा दूर तक जा रहे हैं, काम के लिए, इलाज के लिए, पढ़ाई के लिए। दूसरी तरफ माल की ढुलाई में नेट टन किलोमीटर 0.7 फीसदी घटे हैं। एक ही विभाग के दो आंकड़े, दो अलग दिशाएं। बिजली उत्पादन का सूचकांक 9.3 बढ़ा है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 1.5 फीसदी घटा था। सीमेंट का सूचकांक 8.9 फीसदी और तैयार इस्पात की खपत 8.3 फीसदी ऊपर है। निर्माण क्षेत्र 7.7 फीसदी बढ़ा। बिजली, सीमेंट और लोहा, तीनों एक साथ बढ़ें तो कहीं कुछ बन रहा होता है।

एक आंकड़ा जो ठहरकर पढ़ने लायक़ है

पूरी तिमाही में सबसे बड़ी बात यह है कि निवेश ने खपत की बराबरी कर ली। ब्लिट्ज ने प्रेस नोट के दूसरे विवरण से खुद जोड़कर देखा है, कुल 7.8 फीसदी की बढ़त में परिवारों के खर्च का हिस्सा 3.95 प्रतिशत अंक है और स्थायी पूंजी निर्माण, यानी कारख़ाना-मशीन-सड़क-गोदाम बनाने का हिस्सा भी 3.95 प्रतिशत अंक। दोनों बराबर। यह आंकड़ा प्रेस नोट में कहीं छपा नहीं है; यह इसी डेस्क की गणना है। खपत से बढ़ी अर्थव्यवस्था चीजे खर्च करके बढ़ती हैं। निवेश से बढ़ी अर्थव्यवस्था आगे ज्यादा बनाने की ताकत बनाकर बढ़ती है। इस तिमाही में भारत ने दोनों बराबर किए हैं और दूसरा वाला ही आने वाले सालों में नौकरी बनकर लौटता है।

जिस तिमाही में मशीन का आयात 51.5 फीसदी और पूंजीगत वस्तुओं का उत्पादन 15.2 फीसदी बढ़ता है, उस तिमाही में कारखाने की नींव पड़ रही होती है। नींव तीन साल बाद निर्यात का ऑर्डर बनती है और ऑर्डर नौकरी बनता है।

दुनिया के पैमाने पर इसका मतलब यह है कि भारत सबसे तेज बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था होने के साथ-साथ अब उन गिनी-चुनी अर्थव्यवस्थाओं में है जिनकी बढ़त के पीछे एक ऐसा ढांचा दिखता है जिसे कोई विदेशी निवेश समिति जांच सकती है और भारतवासी के लिए इसका मतलब उतना ही सीधा है, ज्यादा तिपहिया, ज्यादा रेल, ज्यादा बिजली और खेत पर वही पुरानी कीमत।

तिमाही, घर की भाषा में

खेती और सहायक काम — 3.6% बढ़े
खाद्यान्न 4.8%, चावल 6.2% ऊपर
खाद सब्सिडी 57.6% बढ़ी
तिपहिया बिक्री 29.7% ऊपर
व्यावसायिक वाहन 18.3% ऊपर
रेल यात्री किलोमीटर 8.3% बढ़े
बिजली उत्पादन सूचकांक 9.3% ऊपर
निर्माण क्षेत्र 7.7% बढ़ा
जीडीपी आंकड़ों पर केंद्र ने दी अहम जानकारी

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation