• Latest
  • Trending
चालू वित्त वर्ष में 7. 4% की रफ्तार से दौड़ेगी भारत की जीडीपी

चालू वित्त वर्ष में 7. 4% की रफ्तार से दौड़ेगी भारत की जीडीपी

November 18, 2026
export

निर्यात रिकॉर्ड पर, अमेरिका का 25% शुल्क प्रस्ताव

November 26, 2026
एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

November 25, 2026
नेपाल के प्रधानमंत्री की दो दिन की यात्रा में धारचूला का पुल खुला, कांडला बंदरगाह का रास्ता मिला और 669 मेगावाट की परियोजना की नींव पड़ी।

अयोध्या-जनकपुर सीधी ट्रेन, नेपाल को 15,000 करोड़

November 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
Friday, November 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

चालू वित्त वर्ष में 7. 4% की रफ्तार से दौड़ेगी भारत की जीडीपी

बैंक ऑफ अमेरिका का अनुमान, मजबूत औद्योगिक, विनिर्माण गतिविधियां विकास को तेज करेंगी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 18, 2026
in the blitz
0
चालू वित्त वर्ष में 7. 4% की रफ्तार से दौड़ेगी भारत की जीडीपी

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वित्त वर्ष 27 में तेज गति से बढ़ेगा। इस दौरान सकल मूल्य संवर्धित (जीवीए) 8.1 प्रतिशत की दर से बढ़ सकता है। यह जानकारी बोफा (बैंक ऑफ अमेरिका) ग्लोबल रिसर्च की ओर से जारी रिपोर्ट में दी गई।

बैंक ऑफ अमेरिका ने अनुमान जताया कि पूरे वित्त वर्ष 27 के लिए भारत की वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रह सकती है और यह वित्त वर्ष 28 में सालाना आधार पर बढ़कर 7.5 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।

YOU MAY ALSO LIKE

निर्यात रिकॉर्ड पर, अमेरिका का 25% शुल्क प्रस्ताव

एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

2027 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर अवधि) में सालाना आधार पर यह 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है।

चुनौतियों के बावजूद नहीं रुकेगी भारत की रफ्तार
रिपोर्ट में कहा गया कि यह वृद्धि भारत पश्चिमी एशिया में व्यवधान, असमान मानसून और कृषि क्षेत्र में कमजोरी जैसी वैश्विक आपूर्ति संबंधी की चुनौतियों के बावजूद दर्ज करेगा और यह देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाती है।

साथ ही कहा गया है कि मजबूत औद्योगिक और विनिर्माण गतिविधियों के साथ-साथ, उपभोक्ताओं की लगातार मांग और क्रेडिट में वृद्धि से देश के आर्थिक विकास को समर्थन मिलना जारी रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार, मजबूत औद्योगिक गतिविधियों के चलते विनिर्माण क्षेत्र में लगभग 12 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है।

औद्योगिक उत्पादन में भी इजाफा
आईआईपी (औद्योगिक उत्पादन सूचकांक) की वृद्धि दर दूसरी तिमाही के 6.2 प्रतिशत से बढ़कर तीसरी तिमाही में 7.3 प्रतिशत हो गई है। वहीं, ऑटो की बिक्री, बिजली की मांग और माल ढुलाई की गतिविधियां मजबूत बनी हुई हैं, जबकि बैंक क्रेडिट ग्रोथ लगभग 20 प्रतिशत के स्तर पर बनी हुई है।
रिपोर्ट में कहा गया, हमें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में जीडीपी ग्रोथ सालाना आधार पर औसतन 7.7 प्रतिशत रहेगी, जो वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही की सालाना वृद्धि दर 8.1 प्रतिशत से थोड़ी कम है। हम पूरे वित्त वर्ष 2027 के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान सालाना आधार पर 7.4 प्रतिशत ही मानकर चल रहे हैं, लेकिन इसमें थोड़ी बढ़ोतरी की संभावना भी दिख रही है।

वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के लिए नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ का अनुमान लगभग सालाना आधार पर 13.9 प्रतिशत है, जो पिछले लगभग चार वर्षों में सबसे अधिक नॉमिनल ग्रोथ होगी। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में ग्रोथ की रफ्तार काफी मजबूत नजर आ रही है, हालांकि इसमें आने वाली रुकावटें या जोखिम मुख्य रूप से वैश्विक स्तर के हैं।

अगर कच्चे तेल की कीमतों में हुआ इजाफा तो बढ़ सकता है जोखिम
हाल ही में तेल की कीमतों में कुछ कमी आई है लेकिन भू-राजनीतिक हालात अभी भी अनिश्चित बने हुए हैं। अगर 2027 तक तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं, तो ग्रोथ के लिए जोखिम फिर से बढ़ सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, तेल की ऊंची कीमतें, भू-राजनीतिक अनिश्चितता, ‘अल नीनो’ के कारण ग्रामीण अर्थव्यवस्था में संभावित कमजोरी, और आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में और बढ़ोतरी, ये सभी कारक ग्रोथ के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation