• Latest
  • Trending

भारत बना सरताज, 5वीं बार एशियन चैंपियन

September 20, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत बना सरताज, 5वीं बार एशियन चैंपियन

फाइनल में भारत ने चीन को 1-0 से हरा दिया

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 20, 2024
in the blitz
0
गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। भारत ने लगातार दूसरी और ओवरऑल पांचवीं बार हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 1-0 से हरा दिया। मुकाबला चीन के हुलुनबुइर शहर के मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस में खेला गया। इस टूर्नामेंट में भारत अजेय रहा।

मैच का एकमात्र गोल 51वें मिनट में जुगराज सिंह ने किया। चीन की टीम चार क्वार्टर के बाद भी गोल नहीं कर पाई। भारत को 4 जबकि चीन को 5 पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन दोनों टीमें गोल में तब्दील नहीं कर सकीं। इससे पहले तीसरे प्लेस के लिए हुए मुकाबले में पाकिस्तान ने साउथ कोरिया को 5-2 से हरा दिया।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

बराबरी पर रहा पहले क्वार्टर का खेल
भारत और चीन के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहले क्वार्टर का खेल बराबरी पर रहा। पहले क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने कई मौके बनाए, लेकिन चीन के डिफेंडर और गोलकीपर ने शानदार खेल दिखाते हुए उसे गोल में कन्वर्ट नहीं होने दिया। अभिषेक सिंह ने 8वें मिनट में गोल पर सीधा शॉट मारा। यहां चीन के गोलकीपर ने शानदार बचाव किया।

दूसरे और तीसरे क्वार्टर में भारत और चीन की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। दूसरे क्वार्टर में चीन की टीम ने भारत को कड़ी टक्क र दी। भारतीय टीम को इस क्वार्टर में बहुत मौके मिले, लेकिन वह उसे गोल में नहीं बदल पाई। चीन के डिफेंडरों ने भारतीय अटैक का मजबूती के साथ सामना किया।

इसके बाद तीसरा क्वार्टर भी बिना गोल के रहा। इस क्वार्टर में चीन की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और कुछ मौके उन्होंने जरूर बनाए, लेकिन भारतीय डिफेंडर ने उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया।

भारतीय हॉकी टीम ने चौथे क्वार्टर में गोल दागकर चीन पर 1-0 की बढ़त बना ली। भारत के लिए यह गोल जुगराज सिंह ने चौथे क्वार्टर के 7वें मिनट में किया। यहां कप्तान हरमनप्रीत ने अभिषेक को पास दिया जिसके बाद डी के अंदर जुगराज ने डिफ्लेक्ट करके गोल किया।

– जुगराज ने दागा विजयी गोल
– पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही भारतीय टीम

मैच के 56वें मिनट में चीन ने भारतीय बढ़त को बराबर करने के लिए अपने गोलकीपर को हटा लिया, लेकिन चीनी टीम गोल करने में असफल रही। जुगराज का गोल डिसाइडर साबित हुआ।

भारत सबसे सफल टीम
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 13 साल पहले 2011 में हुई थी। भारतीय हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की डिफेंडिंग चैंपियन है। भारत ने पांच और पाकिस्तान ने तीन बार खिताब जीता है। वहीं 2021 में साउथ कोरिया ने टाइटल जीता था।

प्रतिद्वंद्वियों पर किए 26 गोल
भारत इस टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ और अजेय टीम रही । उसने 26 गोल किए और केवल पांच गोल खाए। भारत ने सेमीफाइनल में कोरिया को 4-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इससे पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को भी 2-1 से पीटा था। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इस टूर्नामेंट में कुल सात गोल किए।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation