• Latest
  • Trending
गॉल टेस्ट में भारत की 165 रन से जीत, मानव सुथार ने लिए 10 विकेट

600 वां टेस्ट भारत के लिए रहा खास, श्रीलंका को 165 रन से हराया

August 24, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Tuesday, October 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

600 वां टेस्ट भारत के लिए रहा खास, श्रीलंका को 165 रन से हराया

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 24, 2026
in खेल
0
गॉल टेस्ट में भारत की 165 रन से जीत, मानव सुथार ने लिए 10 विकेट

ब्लिट्ज ब्यूरो

गॉल। भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। यह भारत का 600वां टेस्ट मैच था। श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का टारगेट मिला था, लेकिन टीम दूसरी पारी में 206 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारत की जीत के हीरो 24 साल के स्पिनर मानव सुथार रहे। उन्होंने मैच में 10 विकेट लिए। दूसरी पारी में 55 रन देकर 6 विकेट लेने वाले सुथार ने श्रीलंका के आखिरी चार विकेट सिर्फ 10 गेंद में लेकर भारत को जीत दिलाई। देवदत्त पडिक्क ल को उनकी 167 रन की पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

सुथार के एक ओवर में 3 विकेट ने मैच पलटा

YOU MAY ALSO LIKE

भारत का वनडे में 52 साल का सबसे बड़ा रनचेज

विराट के वनडे में सबसे तेज 15000 रन

सुथार ने पहली पारी में 76 रन देकर 4 विकेट लिए। दूसरी पारी में उन्होंने 6 विकेट झटके। श्रीलंका की दूसरी पारी के आखिरी में सुथार ने दो ओवर में 4 विकेट लेकर मैच पलट दिया।

सुथार ने 75वें ओवर की पहली गेंद पर सोनल दिनुषा को 84 रन पर आउट किया। अगली ही गेंद पर प्रभात जयसूर्या को बोल्ड कर दिया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर लाहिरू कुमारा को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराकर सुथार ने दूसरी पारी में अपना पांचवां विकेट लिया। इसके बाद अगले ओवर में केशरा नुवानथा को बोल्ड कर उन्होंने मैच में अपना 10वां विकेट लिया।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बारिश और खराब मौसम के कारण मैच में रुकावटें आईं, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा किया।

देवदत्त पडिक्क ल ने 167 रन की पारी खेली। उनके अलावा केएल राहुल ने 82 रन और ध्रुव जुरेल ने 51 रन बनाए। भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने 4 विकेट लिए।

भारत के 462 रन के जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई। टीम के लिए सोनल दिनूषा ने 100 रन की पारी खेली, जबकि निरोशन डिकवेला ने 80 रन बनाए।

भारत की ओर से मानव सुथार ने 4 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट झटके। भारत को 178 रन की बढ़त मिली।

भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 5वें स्थान पर

भारत गॉल टेस्ट जीतने के बाद डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में टीम 53.33% पॉइंट परसेंटेज के साथ 5वें नंबर पर है। भारत के 10 टेस्ट में 5 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ हैं। उसके खाते में 64 पॉइंट्स हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation