• Latest
  • Trending

गगनयान की पहली उड़ान में इंसान नहीं, मक्खियां भेजी जाएंगी अंतरिक्ष में

September 13, 2024
भारत उच्च शिक्षा

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

July 23, 2026
ev-charging

सड़क पर रिकॉर्ड महीना: जून में ईवी बिक्री नई ऊंचाई पर

July 23, 2026
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

हरारे में युवा ब्रिगेड: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी

July 23, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

पहले सुरक्षा, फिर सितारे: गगनयान उड़ान की ओर क़दम-दर-क़दम

July 23, 2026
Market

लगातार चौथे दिन गिरावट: छह हफ़्ते के ऊंचे स्तर के पास तेल ने माहौल तय किया

July 23, 2026
medicine

दुनिया की फार्मेसी और वह “बारीक अक्षरों” वाली शर्त

July 23, 2026
कावेरी जल विवाद पर फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

मानसून की मेहरबानी से आगे: जल सुरक्षा की लंबी राह

July 23, 2026
Zimbabwe

युवा टीम, नई शुरुआत: भारत का ज़िम्बाब्वे में आगाज़ आज

July 23, 2026
Market

लगातार तीसरे दिन गिरावट: तेल और टैरिफ़ की घड़ी के बीच बाज़ार सतर्क

July 23, 2026
export

आख़िरी एक फ़ीसदी: 24 जुलाई की घड़ी के बीच भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता

July 23, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

सात उड़ानों का साल: इसरो का अब तक का सबसे व्यस्त वर्ष

July 23, 2026
हिमालय में सुरक्षित विकास ही भविष्य का रास्ता

नाज़ुक हिमालय में निर्माण: ऐसा विकास जो पहाड़ का सम्मान करे

July 22, 2026
Friday, July 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गगनयान की पहली उड़ान में इंसान नहीं, मक्खियां भेजी जाएंगी अंतरिक्ष में

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 13, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। इसरो के सबसे बड़े स्पेस मिशन गगनयान की पहली उड़ान संभवतः बिना जीव के नहीं होगी। इस कैप्सूल में मक्खियों को भेजा जाएगा। यह मिशन मानवरहित होगा लेकिन इसमें 20 कंटेनर्स में मक्खियां भरकर भेजी जाएंगी। मकसद ये है कि स्पेस की यात्रा करने वाले एस्ट्रोनॉट्स को होने वाले किडनी स्टोन की स्टडी की जा सके।

मक्खियों के 77 फीसदी जीन्स इंसानों की बीमारियों का कारण
असल में मक्खियों में 77 फीसदी जीन्स ऐसे होते हैं, जो इंसानों की बीमारियों की वजह बनते हैं। मक्खियों का एक्सक्रीटरी सिस्टम यानी उत्सर्जन तंत्र बहुत हद तक इंसानों जैसा होता है। अगर इन मक्खियों को अंतरिक्ष में रहने पर स्टोन की दिक्क त आती है, तो इससे एस्ट्रोनॉट्स को होने वाले किडनी स्टोन की स्टडी करने में आसानी होगी।

YOU MAY ALSO LIKE

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

सड़क पर रिकॉर्ड महीना: जून में ईवी बिक्री नई ऊंचाई पर

इस स्टडी में इसरो के साथ इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस एंड टेक्नोलॉजी और धारवाड़ की यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज के साइंटिस्ट मिलकर काम कर रहे हैं। अब इसरो मक्खियों से भरे 20 कंटेनर्स को गगनयान के पहले कैप्सूल लॉन्च में भेजेगा। यह लॉन्चिंग इस साल के अंत में संभव है।

किडनी स्टोन की स्टडी जरूरी क्यों है?
आमतौर पर अंतरिक्ष में जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स में किडनी स्टोन की दिक्क त होती है क्योंकि अंतरिक्ष में वो कम पानी वाला खाना खाते हैं ताकि बार-बार पेशाब करने न जाना पड़े। इससे यूरिन में एसिडिटी बढ़ती है। हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, खून में कैल्शियम की मात्रा बढ़ने लगती है। इससे किडनी स्टोन का खतरा बढ़ जाता है।

गगनयान का पहला मिशन यानी जी-1 इस साल दिसंबर में लॉन्च हो सकता है। इसके छह महीने बाद जी-2 अगले साल हो सकता है या फिर दोनों मिशन अगले साल के शुरुआती छह महीनों में हो सकते हैं।

गगनयान मिशन के पांच चरण होंगे
•- पहला यानी जी-1 मानवरहित, अनप्रेशराइज्ड होगा
– जी-2 मानवरहित, प्रेशराइज्ड और ह्यूमेनॉयड रोबोट के साथ होगा।
– जी-3 मानवरहित वैक्लपिक टेस्ट उड़ान है। ये सारी उड़ानें 2025 तक पूरी होंगी।
– इसके बाद एच-1 मानवयुक्त फ्लाइट होगी। इसमें भारतीय अंतरिक्षयात्री स्पेस में जाएंगे। ये मिशन एक दिन का होगा। मिशन 2025 या 2026 तक पूरी होगी।
– दूसरी फ्लाइट एच-2 मानवयुक्त होगी। इसमें भी एस्ट्रोनॉट्स होंगे और यह मिशन तीन दिन का होगा। इसका समय अभी तक तय नहीं है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation