• Latest
  • Trending
If you blow your nose forcefully, your eardrums can burst

जोर से नाक साफ किया तो फट सकते हैं कान के परदे

February 15, 2025
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जोर से नाक साफ किया तो फट सकते हैं कान के परदे

- नाक से बैक्टीरिया भी कान में जा सकते हैं

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 15, 2025
in the blitz
0
If you blow your nose forcefully, your eardrums can burst

नई दिल्ली। इन दिनों मौसम का रंग बदला हुआ है। दिन में गर्मी और शाम को ठंड पड़ रही है। इससे जुकाम या फ्लू से संक्रमित होने का खतरा है। जुकाम में लोग लगातार अपनी नाक को साफ करते हैं। हालांकि, ये ध्यान नहीं रखते कि बहुत जोर से नाक साफ करने का असर कान के परदे पर भी पड़ सकता है और नाक से खून भी आ सकता है। डॉक्टरों ने बताया कि अगर नाक साफ करते समय सिर को जोर से झटका देंगे तो कान का परदा फट सकता है।

पतली होती है झिल्ली
जब तापमान गिरता है तो आर्द्रता कम होने से नाक सूख जाती है। इससे नाक की झिल्ली पतली हो जाती है और नसें सतह पर आ जाती हैं। जब आप नाक को साफ करने के लिए दबाव डालते हैं तो नाक से खून आ सकता है।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

दबाव पड़ने से खतरा
इंसान का कान यूस्टेशियन ट्यूब के जरिये नाक से जुड़ा होता है। यदि नाक में कोई बड़ी रुकावट है और आप बहुत जोर से साफ करते हैं तो दबाव अधिक उत्पन्न होने से कान के परदे पर असर पड़ सकता है और उसके फटने की आशंका है।

जीवाणु से संक्रमण
नाक और कान के आपस में जुड़े होने से आशंका है कि नाक से बैक्टीरिया कान में जा सकते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा है। सर्दी में संक्रमण होने का मुख्य कारण कान में वेंटिलेशन की कमी है। सूजन से कान और नाक के बीच का संपर्क बंद हो जाता है।

संक्रमण से बढ़ेगी दिक्कत
मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभागाध्यक्ष प्रो. रवि मेहर ने बताया कि संक्रमण के कारण अगर नाक को जोर से साफ करेंगे तो यूस्टेशियन ट्यूब से संक्रमण कान तक पहुंच सकता है। इससे कान में दर्द बढ़ने और कान के परदे में छेद होने का खतरा है। वहीं ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि नाक की सफाई के लिए तेज झटका न दें, बल्कि धीरे साफ करें ताकि कान के परदे पर जोर न पड़े।

सावधानी रखने की जरूरत
नाक में अंगुली न डाले, संक्रमण से नाक की नसें फट सकती हैं, जिससे खून आने का खतरा

नाक साफ करते समय ज्यादा दबाव न डालें

दिक्क त होने पर डॉक्टर की सलाह लें

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation