• Latest
  • Trending

जिंक फिट तो जल्दी नहीं होंगे बूढ़े इसका संबंध सीधे डीएनए से

September 13, 2024
अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

October 29, 2026
गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

October 28, 2026
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
Friday, October 30, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जिंक फिट तो जल्दी नहीं होंगे बूढ़े इसका संबंध सीधे डीएनए से

दुनिया में दो अरब लोग जिंक की डेफिशिएंसी के शिकार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 13, 2024
in the blitz
0
नीलोत्पल आचार्य

वैसे तो शरीर को कई तरह के मिनरल्स और विटामिन की आवश्यकता होती है लेकिन जिंक हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी मिनरल है। अगर इसका काउंट फिट है तो चेहरे पे उम्र का असर नहीं दिखेगा। आइये – ब्लिट्ज इंडिया की आज की इस रिपोर्ट में जानते हैं – आखिर जिंक होता क्या है? शरीर में इसका संतुलन कैसे बनाए रखा जा सकता है और हमारे लिए ये क्यों जरूरी है?

जिंक हमारे शरीर को सेहतमंद रखने में काफी मदद करता है। यह एक ऐसा मिनरल है जिसे हमारा शरीर खुद-ब-खुद नहीं बनाता बल्कि हेल्दी डाइट से इसकी भरपाई हो सकती है। वैसे तो यह मिनरल हमारे शरीर में प्रोटीन बनाने का काम करता है जो हमारा डीएनए बनाने में मदद करता है। अगर आपके शरीर में भरपूर मात्रा में जिंक है , तो यकीन मानिए आप जल्दी बूढ़े नहीं दिखेंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

सूंघने की शक्ति का आधार
बता दे कि इंसान के सूंघने की शक्ति काफी हद तक जिंक पर ही निर्भर करती है।
यह एक ऐसा मिनरल है जिसे शरीर कभी भी स्टोर नहीं कर पाता, इसीलिए रोजाना हमें इस मिनरल की आवश्यकता होती है जो हमारे शरीर में काफी चीजों के लिए महत्वपूर्ण है। अगर आपके शरीर में जिंक की कमी है तो आपको कुछ खास तरह के लक्षण दिखाई देंगे जैसे भूख न लगना, बालों का झड़ना, पूरे दिन सुस्ती बनी रहना, मुंह का स्वाद बिगड़ जाने के साथ ही चिड़चिड़ापन।

बच्चों पर असर
अगर बच्चों में इसकी कमी की बात की जाए तो ये उनके विकास की गति पर सीधा असर करता है, उनकी ग्रोथ धीमी हो जाती है।

पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या
पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या इसकी कमी से बढ़ सकती है। जिंक की कमी से शुक्राणु उत्पादन घट सकता है। ये शरीर का इम्यून सिस्टम भी बिगाड़ कर रख देता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए जिंक बहुत जरूरी
गर्भवती महिलाओं के लिए भी जिंक बहुत जरूरी मिनरल है। इसकी कमी नवजात पर भी असर डाल सकती है। अगर आप वेजिटेरियन हैं तो, सीड्स इसमें बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आपको पंपकिन सीड्स, हैम्प सीड्स, तिल के बीज और अलसी सीड्स से भरपूर मात्रा में जिंक मिल जाएगा। इसके साथ ही मूंगफली, बादाम, पाइन नट्स और काजू को भी जिंक का अच्छा स्रोत माना जाता है।

डार्क चॉकलेट से भी जिंक की कमी को पूरा किया जा सकता है। ये शतावर , मटर और पालक जैसी सब्जियों में भी पाया जाता है। इसके साथ ही आप डॉक्टर की सलाह से कुछ सप्लीमेंट्स लेकर भी जिंक की कमी को दूर कर सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में लगभग दो अरब लोग जिंक की डेफिशिएंसी के शिकार हैं।

5 वर्ष से कम उम्र के 4 लाख बच्चों की मौत इसकी कमी से
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश स्टडी की मानें तो दुनियाभर में हर साल 5 वर्ष से कम उम्र के लगभग 4 लाख बच्चों की मौत किसी न किसी वजह से जिंक डेफिशिएंसी से होने वाले इंफेक्शन से होती है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation