• Latest
  • Trending
'भारतीयों पर हमले बर्दाश्त नहीं'

‘भारतीयों पर हमले बर्दाश्त नहीं’

August 10, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Wednesday, November 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘भारतीयों पर हमले बर्दाश्त नहीं’

होर्मुज में जहाजों पर अटैक को लेकर सुरक्षा परिषद में गरजा भारत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 10, 2026
in अन्तरराष्ट्रीय
0
'भारतीयों पर हमले बर्दाश्त नहीं'

न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली बहस के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर हमले की कड़ी निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने इन हमलों पर चिंता जताई और तत्काल तनाव कम करने की अपील की। उन्होंने सुरक्षा परिषद को बताया कि इन हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी जबकि एक लापता है। वहीं, कई भारतीय घायल हुए हैं।

होर्मुज व मिडिल ईस्ट का मुद्दा उठाया

YOU MAY ALSO LIKE

हमें उपदेश न दे पाकिस्तान: भारत

अफगान बॉर्डर बंद कर पाकिस्तान ने अपने ही पांव पर मारी कुल्हाड़ी

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो द्वारा बुलाई गई बैठक में बोलते हुए भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने कहा, हम इस महीने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले कई जहाजों पर हुए हालिया हमलों की कड़ी निंदा करते हैं, जिनमें जीएफएस गैलेक्सी, एमटी अल बाहिया और एमटी मोम्बासा जहाज शामिल हैं।

उन्होंने आगे कहा कि भारत ने समुद्री यात्रियों को निशाना बनाने और होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर आजाद और सुरक्षित आवाजाही में बाधा डालने वाली हिंसा की निंदा की है। भारत इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता के लिए बातचीत और कूटनीति का पुरजोर समर्थन करता है।

सुरक्षा परिषद के सामने रखी मांग

भारत ने सुरक्षा परिषद से मांग की कि इस क्षेत्र में कमर्शियल शिपिंग और आम लोगों के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार, इस क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर आजाद और बिना किसी रुकावट के आवाजाही और व्यापार को जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।

मिडिल ईस्ट भारत के लिए अहम

भारतीय प्रतिनिधि ने मध्य पूर्व को भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता की मांग की। उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में लगभग 1 करोड़ भारतीय रहते और काम करते हैं। उनकी सुरक्षा और भलाई भारत के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है। भारत का व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति नेटवर्क इस क्षेत्र से मजबूती से जुड़ा है। हरीश ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र से भारत का लगभग 180 अरब डॉलर का सालाना द्विपक्षीय व्यापार, 31 अरब से ज्यादा का विदेशी प्रत्यक्ष निवेश और जीसीसी से भारत 52 अरब अमेरिकी डॉलर की कमाई हासिल होती है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation