• Latest
  • Trending
Get enough sleep for mental health: Deepika Padukone

मेंटल हेल्थ के लिए पर्याप्त नींद लीजिए : दीपिका पादुकोण

February 15, 2025
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
Monday, November 2, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मेंटल हेल्थ के लिए पर्याप्त नींद लीजिए : दीपिका पादुकोण

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 15, 2025
in the blitz
0
Get enough sleep for mental health: Deepika Padukone
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। परीक्षा पे चर्चा के दूसरे एपिसोड में बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी छात्रों के साथ परीक्षा के तनाव और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। दीपिका ने बच्चों के साथ 5-4-3-2-1 गेम खेला। उन्होंने बताया इस खेल के नियम बहुत ही सिंपल हैं:

5 ऐसी चीजें बताएं जिन्हें आप अभी हॉल में देख सकते हैं।
4 ऐसी चीजें बताएं जिन्हें आप अभी हॉल में छू सकते हैं।
3 ऐसी चीजें बताएं जिन्हें आप हॉल में सुन सकते हैं।
2 ऐसी चीजें बताएं जिन्हें आप हॉल में सूंघ सकते हैं।
1 ऐसी चीज बताएं जिसका आप हॉल में स्वाद ले सकते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

दीपिका ने बच्चों को एक एक्टिविटी में भी शामिल किया। उन्होंने बच्चों को एक कागज पर अपनी स्ट्रेंथ लिखने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे आपको क्लैरिटी मिलती है कि हमारी ताकत क्या है और हमें किन चीजों पर मेहनत करने की जरूरत है। दीपिका पादुकोण ने माता-पिता को अपने बच्चों की क्षमताओं को पहचानने और उनकी रुचियों को समझने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पेशेंस बहुत जरूरी है। दीपिका ने मेंटल हेल्थ सही रखने के लिए भी सुझाव दिए, जिनमें अच्छी नींद लेना, हाइड्रेटेड रहना, नियमित व्यायाम और ध्यान करना शामिल है। नींद के बारे में उन्होंने कहा, नींद एक ऐसी सुपरपावर है, जो हमें मुफ्त में मिलती है।

कौन-कौन सी हस्तियां होंगी शामिल?
साल भर चलने वाले परीक्षा पे चर्चा 2025 में कई प्रसिद्ध हस्तियां छात्रों को प्रेरित करने के लिए शामिल होंगी। इन हस्तियों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने के टिप्स साझा किए जाएंगे। इस साल की सूची में सद्गुरु, मैरी कॉम, अवनी लेखरा, रुजुता दिवेकर, सोनाली सभरवाल, विक्रांत मैसी, भूमि पेडनेकर, टेक्निकल गुरुजी और राधिका गुप्ता जैसी प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल हैं।

शिक्षा मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ 2025 कार्यक्रम से जुड़े कुछ आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक, इस बार पीपीसी 2025 ने सभी पिछले संस्करणों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस साल 3.30 करोड़ से अधिक छात्रों ने इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कराया है। इसके साथ ही, 20.71 लाख से ज्यादा शिक्षक और 5.51 लाख से अधिक अभिभावकों ने भी अपना रजिस्ट्रेशन किया है। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 जनवरी थी। यह पूरी जानकारी भारत सरकार की विशेष वेबसाइट पर उपलब्ध है, जो सिर्फ ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के लिए बनाई गई है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation