• Latest
  • Trending
lab

आजमगढ़ में बनेगी फॉरेंसिक लैब

June 28, 2024
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आजमगढ़ में बनेगी फॉरेंसिक लैब

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 28, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
lab
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने फैसला लिया है कि आजमगढ़ में फॉरेंसिक लैब व हाथरस में नई जिला जेल बनेगी। फॉरेंसिक लैब पर लगभग 39 करोड़ व जेल पर 146 करोड़ रुपये का खर्च आना है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने इन्हें तय समय में पूरा कराने का निर्देश भी दिया है। दोनों कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के लिए उच्च स्तर से निगरानी की जाएगी। योजना विभाग के टेक्निकल सेल द्वारा इन कार्यों को पूरा करने के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कन्सलटेंट (पीएमसी) एजेंसी के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह उनकी प्रगति की निगरानी करेगी ताकि 18 महीनों के अंदर काम पूरा हो। परियोजना के तहत होने वाले सभी निर्माण कार्य इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट व कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) माध्यम से पूर्ण किए जा रहे हैं। इसके लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरपीएफ) के जरिए आवेदन मांगे गए हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

दोनों ही परियोजनाओं के लिए नियुक्त होने वाली पीएमसी एजेंसी को आजमगढ़ में निर्माणाधीन फॉरेंसिक लैब के निर्माण संबंधी आर्किटेक्चरल डिजाइन को कार्यावंटन के बाद 75 दिनों में पूरा करना होगा।

सभी निर्माण कार्य 18 महीने में
आर्किटेक्चरल डिजाइन के पूरा हो जाने के बाद सभी निर्माण कार्यों को 18 महीने में पूरा करना होगा। हाथरस में निर्माणाधीन नवीन जिला जेल को भी 18 महीनों में पूरा करना होगा। जानकारी के मुताबिक परियोजना में पर्यावरण मानकों के अनुपालन में कई जरूरी चीजें शामिल की जाएंगी। इनमें हरित भवन तकनीक, बेहतर वेंटिलेशन, जलवायु-अनुकूल वास्तुकला, खराब पानी का रीसाइकिल कर इस्तेमाल, जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन शामिल हैं। दोनों परियोजनाओं को पूरा करने के लिए नियुक्त पीएमसी एजेंसी को कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे करने होंगे। कहा गया है कि परियोजना की अवधि के लिए 36 महीने का समय निर्धारित किया गया है।

रिपोर्टिंग और निगरानी प्रक्रिया पूरी करनी होगी
पीएमसी एजेंसी को दोनों परियोजनाओं के तहत सभी निर्माण गतिविधियों की रिपोर्टिंग और निगरानी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। निर्देश दिया गया है कि कम रखरखाव लागत बनाए रखते हुए, यह हाई क्वालिटी हो और बिजली, मैकेनिकल और अन्य सेवाओं के एकीकृत डिजाइन पर भी काम करें।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation