नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ के 89वें संस्करण का नेतृत्व किया। कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत पीएम मोदी के नशा मुक्त युवा के आह्वान को मजबूत किया।
देश भर में 25,000 से ज्यादा जगहों से 50 लाख से ज्यादा लोग इस मुहिम में शामिल हुए। इसमें एथलीट, फिटनेस के शौकीन, छात्र, युवा और आम नागरिक एक साथ आए ताकि स्वस्थ, सक्रिय और नशा-मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा दिया जा सके।
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि ‘संडे ऑन साइकिल’ ने केंद्र सरकार के अभियान को एक बड़े आंदोलन में बदलने में मदद की है।
श्री मांडविया ने बताया कि अब तक देश भर के 50 हज़ार से ज़्यादा गांवों के पंचायत प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर फिट इंडिया का संदेश फैलाया है।














