ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। जून 2026 में घरेलू हवाई यातायात में लगभग 12 फीसदी की गिरावट आई है। नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मई 2026 के 1.53 करोड़ यात्रियों की तुलना में जून में यह संख्या घटकर 1.35 करोड़ रह गई। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
आमतौर पर, जून, जुलाई और अगस्त का समय विमानन कंपनियों के लिए यात्रियों के मामले में कमजोर अवधि का होता है लेकिन इंडिगो का बाजार हिस्सा मई के 64.9 प्रतिशत से बढ़कर 66.3 प्रतिशत हो गया। एयर इंडिया ग्रुप का बाजार हिस्सा 25.6 फीसदी से घटकर 23.9 फीसदी रह गया। अकासा एयर का बाजार हिस्सा भी मई के 5.8 फीसदी से बढ़कर जून में 6.4 फीसदी हो गया। स्पाइसजेट के बाजार हिस्से में गिरावट आई।













