ब्लिट्ज ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) की एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई है। आईएसआई ने एक स्थानीय युवक को हनीट्रैप में फंसाकर उससे सुरक्षाबलों की संवेदनशील जानकारी निकलवाने की कोशिश की। हालांकि, करीब 35 साल के इस युवक ने पाकिस्तानी एजेंसी के पैसों के लालच और धमकियों के आगे झुकने से साफ इनकार कर दिया। सुरक्षा एजेंसियों को पाकिस्तान से आने वाली वॉट्सएप कॉल्स इंटरसेप्ट करने के बाद इस मामले की भनक लगी, जिसके बाद उन्होंने युवक के घर पर छापेमारी कर उसे हिरासत में ले लिया। हालांकि, कड़ी पूछताछ और बैकग्राउंड चेक के बाद जब यह साफ हो गया कि युवक ने देश के खिलाफ कोई काम नहीं किया है, तो उसे छोड़ दिया गया।
यह पूरा मामला पिछले साल दिसंबर में शुरू हुआ। युवक ने फेसबुक पर अपने इलाके में हुई बर्फबारी का एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो पर एक शख्स ने कमेंट किया, जिसने खुद को कश्मीर की रहने वाली एक महिला बताया था।












