ब्लिट्ज ब्यूरो
नोएडा। यमुना सिटी में वर्ल्ड क्लास डिज्नीलैंड, गोल्फ कोर्स और ओलंपिक पार्क बनाया जाएगा। तीनों प्राॅजेक्ट की स्टडी करने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यमुना अथाॅरिटी के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। निर्देश मिलने के बाद यमुना अथाॅरिटी ने स्टडी शुरू कर दी है। तीनों वर्ल्ड क्लास प्राॅजेक्ट के लिए यमुना अथाॅरिटी ने मास्टर प्लान में सेक्टर-22एफ में जगह चिन्हित कर ली है।
500 एकड़ में डिज्नीलैंड : सेक्टर-22एफ यमुना अथाॅरिटी के मास्टर प्लान में रिक्रिएशनल ग्रीन के लिए रिजर्व है। पहले चरण में डिज्नीलैंड 500 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। यमुना अथाॅरिटी के सीईओ डाॅ.अरूणवीर सिंह ने बताया कि दुनिया के 12 देशों में अभी तक डिज्नीलैंड बने हुए हैं । यमुना सिटी में डिज्नी लैंड बनने से भारत 13 वां देश बन जाएगा। उन्होंने बताया कि डिज्नीलैंड के साथ ही वर्ल्ड क्लास गोल्फ कोर्स और ओलंपिक पार्क भी बनाए जाने की तैयारी की गई है। तीनों बड़े प्राॅजेक्ट यमुना सिटी में बनने से यूपी की इकानाॅमी बढ़ जाएगी। ओलंपिक मैच होने लगेंगे। डिज्नीलैंड बनने से भारत का दुनिया में नाम होगा। भारत के विभिन्न राज्यों से ही नहीं बल्कि दुनिया के लाखों लोग डिज्नीलैंड में मनोरंजन के लिए आएंगे। इससे भारत की इकानाॅमी का विस्तार होगा। विदेशी मुद्रा का भंडार भरेगा। जल्दी ही तीनों प्राॅजेक्ट के निर्माण के प्रस्ताव पर बैठक में मुहर लग सकती है।