ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने विगत दिवस शीर्ष नौकरशाही में फेरबदल करते हुए 1993 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीप्ति गौर मुखर्जी को नया हायर एजुकेशन सेक्रेटरी (उच्च शिक्षा सचिव) नियुक्त किया है। वह विनीत जोशी का स्थान लेंगी, जिन्हें हाल ही में पंचायती राज मंत्रालय में सचिव बनाया गया था।
दीप्ति गौर मुखर्जी, 1993 बैच की मप्र कैडर की आईएएस हैं। वर्तमान में वह कॉरपोरेट मामलों की सचिव के रूप में कार्यरत हैं। दीप्ति गौर मुखर्जी की उच्च शिक्षा सचिव के रूप में नियुक्ति ऐसे वक्त में हुई है, जब देश में नीट परीक्षा पेपर लीक का विवाद गरमाया हुआ है।














