• Latest
  • Trending
मिथिला की उड़ान को मिली नई ऊंचाई

मिथिला की उड़ान को मिली नई ऊंचाई

July 4, 2026
प्रधानमंत्री जन धन योजना 2026

हर दिन बहत्तर करोड़ रुपये की बचत

August 29, 2026
CAG रिपोर्ट 17 वैज्ञानिक अनुसंधान कोष 3490 करोड़

वह कोष जो बढ़ता ही रहा

August 29, 2026
nuclear

लक्ष्य सौ, असली आँकड़ा चार

August 29, 2026
daily-news

भारत की ताजा खबरें 29 अगस्त 2026

August 29, 2026
Sarbananda-Sonowal

फाइबर पहुँचा, पर चला एक तिहाई में

August 28, 2026
पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

गाय के पेट से निकला एक एंजाइम

August 28, 2026
daily-news

भारतनेट, जीएसटी और भारत की अर्थव्यवस्था की बड़ी खबरें

August 28, 2026
अमेरिका में भारतीय छात्रों के नए वीज़ा नियम

पंद्रह सितंबर के बाद तीस दिन

August 28, 2026
जून में महंगाई दर 4.3% रहने का अनुमान, RBI लक्ष्य के करीब

ब्याज दर वहीं, पर महंगाई का पीक बाकी

August 28, 2026
भारत इलेक्ट्रिक वाहन

हर आठ में से एक गाड़ी अब इलेक्ट्रिक

August 28, 2026
solar

बिजली क्षमता का आधा हिस्सा अब साफ़ ईंधन

August 28, 2026
मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल पर एक विमान

सौ नए एयरपोर्ट, सब पुरानी हवाई पट्टियों पर

August 28, 2026
Saturday, August 29, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मिथिला की उड़ान को मिली नई ऊंचाई

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2026
in the blitz
0
मिथिला की उड़ान को मिली नई ऊंचाई

ब्लिट्ज ब्यूरो

दरभंगा । पूर्वी भारत के तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रीय हवाई अड्डों में शुमार दरभंगा एयरपोर्ट पर विगत दिवस यात्री सुविधा दिवस उत्साह और उल्लास के माहौल में मनाया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, यात्रियों के स्वागत, रक्तदान शिविर और सम्मान समारोह के बीच एयरपोर्ट की उपलब्धियों को भी साझा किया गया।

दीप प्रज्ज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
दरभंगा हवाई अड्डे पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद सह एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष डा. गोपाल जी ठाकुर ने अधिकारियों एवं सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि स्थापना के बाद से दरभंगा एयरपोर्ट ने विकास की नई इबारत लिखी है।

YOU MAY ALSO LIKE

हर दिन बहत्तर करोड़ रुपये की बचत

वह कोष जो बढ़ता ही रहा

प्रमुख शहरों से जुड़ा मिथिला का आसमान
डा. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि दरभंगा हवाई अड्डा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों से बेहतर हवाई संपर्क उपलब्ध करा रहा है। यह पूरे मिथिला क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

सौर संयंत्र बड़ी उपलब्धि
उन्होंने छह मई 2026 से सीआईएसएफ की तैनाती को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। साथ ही एयरपोर्ट परिसर में 100 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना को ग्रीन टैरिफ एनर्जी की दिशा में सार्थक पहल बताया।

गुलाब के फूलों से हुआ यात्रियों का स्वागत
यात्री सुविधा दिवस पर एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों का गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया। इस दौरान यात्रियों ने एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं और सुविधाओं की सराहना भी की।

मिथिला संस्कृति की बिखरी छटा
कार्यक्रम में पारंपरिक मिथिला स्वागत गान, झिझिया नृत्य तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। यात्रियों और अतिथियों ने कलाकारों की प्रस्तुति की जमकर सराहना की।

कर्मियों और कलाकारों को मिला सम्मान
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों, महिला कर्मचारियों तथा अग्रिम पंक्ति में कार्यरत कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सांसद ने उनके योगदान की सराहना की।

यात्रियों से जाना सुविधाओं का हाल
डा. गोपाल जी ठाकुर ने एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले यात्रियों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। यात्रियों द्वारा व्यवस्था की प्रशंसा को उन्होंने मिथिला क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू एवं सीएम सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।

रक्तदान शिविर में युवाओं का उत्साह
एयरपोर्ट अथारिटी के तत्वावधान में डीएमसीएच द्वारा लगाए गए मेडिकल कैंप एवं रक्तदान शिविर में सांसद ने रक्तदाताओं और एयरपोर्ट कर्मियों का उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने कहा कि रक्तदान इस धरती पर सबसे बड़ा धर्म का कार्य है।

ये रहे मौजूद
मौके पर एयरपोर्ट डायरेक्टर डा. दिलीप कुमार, एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्य अशोक अमर, तनवीर हसन, इंडिगो की प्रबंधक पायल प्रिया, स्पाइसजेट के रवि शुक्ला सहित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation