ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स की दिवाली थोड़ी और रोशन हो गई है। सरकार ने त्योहार से ठीक 10 दिन पहले उनके महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी कर दी है।
ताजा बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता यानी डीए 63% हो जाएगा। सरकार इस पर ₹10 हजार करोड़ खर्च करेगी।
कैबिनेट ने नई दरें 1 जुलाई, 2026 से लागू करने को मंजूरी दी है। पिछले महीनों का एरियर भी दिवाली से पहले खाते में भेजा जाएगा। अप्रैल में डीए 2% बढ़ाया गया था।














