• Latest
  • Trending

डाक्टरों की ‘कंपनी प्रायोजित’ विदेश यात्रा पर अंकुश

September 13, 2024
अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

October 29, 2026
गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

October 28, 2026
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
Thursday, October 29, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

डाक्टरों की ‘कंपनी प्रायोजित’ विदेश यात्रा पर अंकुश

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 13, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। मेडिकल उपकरण बनाने वाली कंपनियां अब डाक्टरों को विदेश यात्रा नहीं करा सकेंगी। सरकार ने मेडिकल उपकरण सेक्टर के लिए नियम अधिसूचित किए हैं। सरकार ने अनैतिक चलन पर अंकुश लगाने के मकसद से ये कदम उठाया है। असल में मेडिकल उपकरण बनाने वाली कई कंपनियां डाक्टरों के लिए विदेश में कार्यशालाएं आयोजित कराती हैं, उनके खाने-पीने से लेकर ठहरने तक का प्रबंध करती हैं।

घूमने-फिरने का खर्च भी उठाती हैं
यही नहीं, वहां घूमने-फिरने का खर्च भी उठाती हैं। उन्हें आर्थिक रूप से भी लाभान्वित करती हैं। बदले में ये कंपनियां चिकित्सकों से लाभ उठाती हैं। चिकित्सक खर्चा उठाने वाली कंपनी के उपकरण मरीजों के लिए लिखते हैं या उनकी सिफारिश करते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

पेशकश पर रोक लगाने को कहा
अधिसूचना में फार्मास्यूटिकल्स विभाग (डीओपी) ने मेडिकल डिवाइस एसोसिएशन यानी चिकित्सा उपकरण संघ से स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के लिए विदेश में कार्यशालाओं के आयोजन, उन्हें होटल में ठहरने या आर्थिक अनुदान की पेशकश करने पर रोक लगाने को कहा है। इसमें कहा गया है सभी संघों को चिकित्सा उपकरणों की मार्केटिंग के लिए एक नैतिकता समिति (ईसीएमपीएमडी) का गठन करना चाहिए। शिकायतों को अपनी वेबसाइटों पर अपलोड करना चाहिए, जिसे फार्मास्यूटिकल्स विभाग के यूसीपीएमपी पोर्टल से जोड़ा जाएगा।

डीओपी ने चिकित्सा उपकरण फर्मों से मेडिकल उपकरण के सैंपलों के वितरण, सम्मेलनों, कार्यशालाओं, सेमिनारों आदि पर किए गए खर्चों का ब्योरा भी मांगा है। अधिसूचना में कहा गया है कि रेगुलेटरी अथारिटी द्वारा उत्पाद को मान्यता देने से पहले किसी चिकित्सा उपकरण को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए।

सुरक्षित या सुरक्षा शब्द का उपयोग बिना किसी योग्यता के न हो

इसमें कहा गया है कि सुरक्षित या सुरक्षा शब्द का उपयोग बिना किसी योग्यता के नहीं किया जाना चाहिए और यह स्पष्ट रूप से दावा नहीं किया जाना चाहिए कि किसी चिकित्सा उपकरण का कोई दुष्परिणाम नहीं है। साथ ही किसी भी चिकित्सा उपकरण कंपनी या उसके एजेंट द्वारा किसी भी डाक्टर या उसके परिवार के सदस्य को व्यक्तिगत लाभ के लिए कोई उपहार नहीं दिया जाना चाहिए। कंपनियों या उनके प्रतिनिधि डाक्टरों या उनके परिजन को सम्मेलनों, सेमिनारों या कार्यशालाओं आदि में भाग लेने के लिए देश के अंदर या कबाहर यात्रा की सुविधा नहीं प्रदान करनी चाहिए।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation