• Latest
  • Trending

बुलेट ट्रेन के लिए गुजरात में 210 मीटर लंबे ब्रिज का निर्माण पूरा

January 24, 2025
Fire

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 4, 2026
pm-modi-addresses-ias-trainee-officers-citizen-devo-bhava-viksit-bharat-2047.webp

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 4, 2026
International-Yoga-Day-2026.webp

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 4, 2026
rajasthan-pakistan-border-special-watch-zone-security-plan.webp

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 4, 2026
highway-750x375.webp

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 4, 2026
metro

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 4, 2026
दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

July 4, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

July 4, 2026
देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

July 4, 2026
बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

July 4, 2026
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

July 4, 2026
विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

July 4, 2026
Sunday, July 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बुलेट ट्रेन के लिए गुजरात में 210 मीटर लंबे ब्रिज का निर्माण पूरा

परिवहन क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए तीव्र गति से चल रहा अभियान

by Blitzindiamedia
January 24, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

ब्लिट्ज ब्यूरो

अहमदाबाद। गुजरात में बुलेट ट्रेन का काम तेजी से पूरा हो रहा है। अब मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए गुजरात में एनएच-48 पर 210 मीटर लम्बे पुल का निर्माण पूरा कर लिया गया है। गुजरात के खेड़ा जिले में नाडियाड के पास दभान गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (दिल्ली-चेन्नई) को पार करने के लिए डिजाइन किया गया 210 मीटर लंबे पीएससी (प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट) पुल का निर्माण कार्य पूरा किया गया। इस पुल में 72 प्रीकास्ट सेगमेंट शामिल हैं, जिनमें 40 मीटर + 65 मीटर + 65 मीटर + 40 मीटर के विन्यास के चार स्पैन हैं और इसे बैलेंस्ड कैंटिलीवर विधि का उपयोग करके बनाया गया है, जो बड़े स्पैन के लिए इष्टतम है। यह पुल आणंद और अहमदाबाद बुलेट ट्रेन स्टेशनों के बीच स्थित है।
क्या है परियोजना का अपडेट
अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत 11 जनवरी तक 253 किलोमीटर वायाडक्ट, 290 किलोमीटर गर्डर कास्टिंग के अलावा 358 किलोमीटर पियर का काम पूरा हो चुका है। अभी तक 13 नदियों पर पुल और पांच स्टील पुल पूरे हो चुके हैं। लगभग 112 किलोमीटर के हिस्से में नॉइ बैरियर लगाए गए हैं। गुजरात में कई स्थानों पर ट्रैक निर्माण कार्य शुरू हो गया है। महाराष्ट्र में बीकेसी और ठाणे के बीच 21 किलोमीटर मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्टसुरंग का काम निर्माणाधीन है। एनएटीएम के माध्यम से महाराष्ट्र के पालघर जिले में सात पर्वतीय सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है। गुजरात के वलसाड जिले में एक पर्वतीय सुरंग बनकर तैयार हो चुकी है।
2026 में ट्रायल रन की संभावना
बुलेट ट्रेन का साल 2026 में ट्रायल रन शुरू होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। गुजरात सूरत बुलेट ट्रेन और अहमदाबाद बुलेट ट्रेन स्टेशन का काम भी काफी एडवांस स्थिति में पहुंच चुका है, बुलेट ट्रेन जिस जगह से मुंबई को चलेगी। वह साबरमती मल्टीमॉडल ट्रांजिट हब बन तैयार है। मुंबई-अहमदाबाद रूट पर बुलेट ट्रेन की मैक्सिमम स्पीड 350 किमी प्रति घंटा होगी। अगर बुलेट ट्रेन 12 स्टेशनों पर रुकेगी तो 3 घंटे में 508 किमी का सफर पूरा करेगी। इनमें से 8 स्टेशन गुजरात में होंगे और 4 महाराष्ट्र में । ऐसा माना जा रहा है कि भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन की रफ़्तार 280 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। शुरुआत में इसे 250 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जाएगा। भारत में पहली बुलेट ट्रेन का सपना साकार होने की ओर है। 2026 में ट्रायल और 2029 तक इसे आम जनता के लिए शुरू करने की योजना बनाई गई है जिसमें अहमदाबाद से मुंबई तक 508 किलोमीटर का रूट शामिल है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation