• Latest
  • Trending
कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती होंगी

सस्ती दवा की ज्यादा कीमत क्यों वसूली जा रही : सुप्रीम कोर्ट

October 31, 2026
पेट्रोल में एथेनॉल 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ाने पर अभी कोई फैसला नहीं

नहीं खरीदा जाएगा गन्ने से बना इथेनॉल

October 31, 2026
साहित्यिक नक्षत्र-मंडल

साहित्यिक नक्षत्र-मंडल

October 31, 2026
संयुक्त सचिव व समकक्ष स्तर के 27 अधिकारियों की नई पोस्टिंग को मंजूरी

संयुक्त सचिव व समकक्ष स्तर के 27 अधिकारियों की नई पोस्टिंग को मंजूरी

October 31, 2026
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक साल बढ़ा

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक साल बढ़ा

October 31, 2026
फ्रिट्ज फर्नांडीस महिंद्रा ग्रुप में 'हेड ऑफ इवेंट्स एंड पार्टनरशिप्स' के रूप में जुड़े

फ्रिट्ज फर्नांडीस महिंद्रा ग्रुप में ‘हेड ऑफ इवेंट्स एंड पार्टनरशिप्स’ के रूप में जुड़े

October 31, 2026
भारत के लिए सोने का नया सप्लायर बन सकता है ऑस्ट्रेलिया

भारत के लिए सोने का नया सप्लायर बन सकता है ऑस्ट्रेलिया

October 31, 2026
समुद्र में मिली 9000 साल पहले डूबी आदिवासियों की बस्ती

समुद्र में मिली 9000 साल पहले डूबी आदिवासियों की बस्ती

October 31, 2026
dolar

124 लाख करोड़ डॉलर की संपत्ति अगली पीढ़ी को होगी हस्तांतरित

October 31, 2026
सीतामढ़ी के 10वीं के छात्र ने एआई एप बनाकर रचा इतिहास

सीतामढ़ी के 10वीं के छात्र ने एआई एप बनाकर रचा इतिहास

October 31, 2026
जनगणना में तैयार किए गए 40 सवाल

जनगणना में तैयार किए गए 40 सवाल

October 31, 2026
हमें उपदेश न दे पाकिस्तान: भारत

हमें उपदेश न दे पाकिस्तान: भारत

October 31, 2026
अफगान बॉर्डर बंद कर पाकिस्तान ने अपने ही पांव पर मारी कुल्हाड़ी

अफगान बॉर्डर बंद कर पाकिस्तान ने अपने ही पांव पर मारी कुल्हाड़ी

October 31, 2026
Saturday, October 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सस्ती दवा की ज्यादा कीमत क्यों वसूली जा रही : सुप्रीम कोर्ट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 31, 2026
in राष्ट्रीय
0
कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती होंगी

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की कीमत से जुड़ी दो जनहित याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया। एक याचिका वकील किशन चंद जैन ने 2023 में दायर की थी। दूसरी डॉ. संजय कुलश्रेष्ठ की है। इनमें मांग है कि दवा की पहली कीमत पर भी नियंत्रण हो। डॉक्टरों के लिए जेनेरिक दवा लिखना जरूरी हो। मेडिकल उपकरणों पर भी मुनाफे की सीमा तय हो। सभी पक्ष दो हफ्ते में लिखित दलीलें दे सकते हैं।

अदालत ने क्या कहा
जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने अपने सवाल ठोस उदाहरणों पर रखे। 22 सितंबर को जस्टिस मेहता ने कैंसर की ऐसी जरूरी दवाओं का जिक्र किया, जो दुकानदार को 2,700 रुपये में मिलती हैं और जिन पर एमआरपी 27,000 रुपये छपी है। उन्होंने इसे मरीजों के साथ दिनदहाड़े डकैती कहा।27 अक्टूबर को अदालत के सामने कीमोथेरेपी के एक इंजेक्शन का मामला आया। डीलर कीमत पर यह 11,000 रुपये का था। एक निजी अस्पताल ने इसके लिए 1.30 लाख रुपये का बिल बनाया। जस्टिस मेहता ने पूछा, इस लूट का कोई औचित्य बता सकते हैं? यह फर्क क्यों है? पैसा कहां जाता है? पीठ ने कहा कि दवाओं की कीमत तय करने वाला राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) पूरी तरह निष्कि्रय लगता है। कीमतों के इस फर्क पर पूछा, क्या इसे बेलगाम छोड़ दिया जाए? अदालत ने याद दिलाया कि आयुष्मान भारत में इलाज की सीमा 5 लाख रुपये है। पीठ ने यह भी पूछा कि हर दवा पर एक जैसा 16 फीसदी मार्जिन क्यों न हो।

YOU MAY ALSO LIKE

हम गुड गवर्नेंस का मॉडल लेकर चल रहे हैं: मोदी

देश ऋषियों-राष्ट्रभक्तों की राह पर : पीएम

दवा की कीमत तय कैसे होती है
इसका जवाब औषध (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 में है। जरूरी दवाओं की सूची वाली दवाओं की अधिकतम कीमत एनपीपीए तय करता है। इसमें दुकानदार की खरीद कीमत पर 16 फीसदी मार्जिन जोड़ा जाता है। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने अदालत को बताया कि ऐसी दवाएं मात्रा में बाजार का 35 फीसदी हैं, पर कीमत में सिर्फ 18 फीसदी।

यानी बाजार की 82 फीसदी कीमत वाली दवाओं का पहला दाम कंपनी खुद तय करती है। उसके बाद नियम सिर्फ इतना है कि साल में दाम 10 फीसदी से ज्यादा न बढ़े। दोनों तरीकों में बड़ा फर्क है। ब्लिट्ज ने इसका हिसाब लगाया। खरीद कीमत पर 16 फीसदी मार्जिन, एमआरपी का सिर्फ 13.8 फीसदी बनता है। एमआरपी के 30 फीसदी की सीमा का मतलब है खरीद पर 42.86 फीसदी मुनाफा। और दस गुना एमआरपी का मतलब है 900 फीसदी मुनाफा। केंद्र सरकार के हलफनामे के मुताबिक अस्पताल कैंसर की दवाएं 170 फीसदी से 700 फीसदी से ज्यादा के व्यापार मार्जिन पर खरीदते हैं। अस्पताल के दूसरे सामान पर यह मार्जिन 100 फीसदी से 1,000 फीसदी से भी ज्यादा है।

कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा
न ई दिल्ली। देश में कैंसर के 543 दवा ब्रांडों और पैक की कीमतों में बदलाव किया गया है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) के फैसले के बाद 397 यानी 73% दवाओं के दाम घटाए गए हैं।

इनमें 217 दवाओं की कीमत आधे से भी कम हो गई है। वहीं, 97 ब्रांड की दवाओं की कीमतों में 70% से ज्यादा और 50 में 80% से ज्यादा कटौती हुई है। 5 ब्रांड पैक की कीमतों में 90% से ज्यादा कटौती हुई है। सबसे बड़ी कटौती सैमटेपा इंजेक्शन में हुई है। इसकी कीमत ₹80,071.86 से घटाकर ₹7,150.33 कर दी गई है। वहीं, पैलबोप्रो दवा के 21 कैप्सूल वाले पैक की कीमत ₹40,421 से घटकर ₹2,720 हो गई है। हालांकि, 146 ब्रांड-पैक की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकार ने 137 कैंसर-रोधी दवाओं के ट्रेड मार्जिन को अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) के 30% तक सीमित किया था। इसके बाद कंपनियों ने नई कीमतें जारी की हैं। नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation