• Latest
  • Trending

कनाडा का सपना भारतीय छात्रों के लिए साबित हो रहा खतरनाक जुआ

September 6, 2024
भारत उच्च शिक्षा

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

July 23, 2026
ev-charging

सड़क पर रिकॉर्ड महीना: जून में ईवी बिक्री नई ऊंचाई पर

July 23, 2026
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

हरारे में युवा ब्रिगेड: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी

July 23, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

पहले सुरक्षा, फिर सितारे: गगनयान उड़ान की ओर क़दम-दर-क़दम

July 23, 2026
Market

लगातार चौथे दिन गिरावट: छह हफ़्ते के ऊंचे स्तर के पास तेल ने माहौल तय किया

July 23, 2026
medicine

दुनिया की फार्मेसी और वह “बारीक अक्षरों” वाली शर्त

July 23, 2026
कावेरी जल विवाद पर फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

मानसून की मेहरबानी से आगे: जल सुरक्षा की लंबी राह

July 23, 2026
Zimbabwe

युवा टीम, नई शुरुआत: भारत का ज़िम्बाब्वे में आगाज़ आज

July 23, 2026
Market

लगातार तीसरे दिन गिरावट: तेल और टैरिफ़ की घड़ी के बीच बाज़ार सतर्क

July 23, 2026
export

आख़िरी एक फ़ीसदी: 24 जुलाई की घड़ी के बीच भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता

July 23, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

सात उड़ानों का साल: इसरो का अब तक का सबसे व्यस्त वर्ष

July 23, 2026
हिमालय में सुरक्षित विकास ही भविष्य का रास्ता

नाज़ुक हिमालय में निर्माण: ऐसा विकास जो पहाड़ का सम्मान करे

July 22, 2026
Friday, July 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कनाडा का सपना भारतीय छात्रों के लिए साबित हो रहा खतरनाक जुआ

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 6, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

ओटावा। कुछ साल पहले तक कनाडा के किसी कॉलेज में दाखिला लेने का मतलब था- वर्क परमिट और फिर स्थायी निवास का रास्ता आसान होना। हजारों भारतीय छात्र ऐसे कॉलेजों में दाखिला लेते थे, जिन्हें ‘डिग्री मिल’ कहा जाता था। इनमें प्रवेश लेने वाले ज्यादातर छात्र पंजाब के होते थे, जिन्हें समय के साथ स्थायी निवास और फिर नागरिकता मिल जाती थी। कनाडा में जाकर बसने के सपने का वह आसान रास्ता अब बाधित हो गया है, क्योंकि कनाडा बेरोजगारी और सुस्त अर्थव्यवस्था से जूझ रहा है। इस बीच आप्रवासन को लेकर लोगों के विरोध का सामना कर रही प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ने अस्थायी विदेशी कामगारों की संख्या सीमित करने का फैसला लिया है। इसका मतलब होगा- बड़ी संख्या में निर्वासन।

सड़कों पर उतरे विदेशी छात्र और कर्मचारी
कनाडा सरकार के इस फैसले के बाद बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय छात्रों और विदेशी छात्रों के भविष्य के सामने संकट खड़ा हो गया है। भले ही वर्क परमिट और निवास विशेषाधिकार का मामला है, लेकिन हजारों छात्र और अस्थायी विदेशी कर्मचारी कनाडा सरकार पर दबाव बनाने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। उन्हें उम्मीद है कि उन्हें भारतीय मूल के कनाडाई लोगों से समर्थन मिलेगा, जो एक बड़ा मतदाता समूह बनाते हैं। कनाडा के प्रिंस एडवर्ड आइलैंड (पीईआई) प्रांत में कई महीनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। यहां अस्थायी विदेशी कर्मचारी और छात्र राज्य विधानमंडल के बाहर डेरा डाले हुए हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

सड़क पर रिकॉर्ड महीना: जून में ईवी बिक्री नई ऊंचाई पर

राज्यों में भी बदली नीतियां
संघीय सरकार के साथ ही कनाडा के राज्यों में भी विदेशी कामगारों के खिलाफ अव्यावहारिक नीतियां लागू की जा रही हैं। फरवरी में पीईआई सरकार ने घोषणा की कि वह प्रांतीय नामांकन कार्यक्रम के माध्यम से कनाडा में स्थायी निवास के लिए अन्य देशों के लोगों की संख्या में कटौती करेगी। यह गिरावट 25 प्रतिशत होनी है।

नए कार्यक्रम में कहा गया है कि अब विशिष्ट व्यवसायों में काम करने वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, खुदरा और सर्विस सेक्टर के उद्योगों में स्थानीय लोगों को काम दिया जाएगा। इसका मतलब है कि हजारों विदेशी कामगारों का वर्क परमिट पूरा होने पर इसमें विस्तार नहीं किया जा सकेगा और उन्हें वापस लौटना होगा।

अंतरराष्ट्रीय छात्रों से भेदभाव
अंतरराष्ट्रीय छात्रों और अस्थायी विदेशी कामगारों का विरोध प्रदर्शन कई राज्यों में फैल गया है। कनाडा के अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया है कि स्टडी परमिट को स्थायी निवास की गारंटी नहीं समझा जाना चाहिए लेकिन इस बीच कनाडा में विदेशी छात्रों के खिलाफ एक नई प्रवृत्ति सामने आई है। कई कॉलेजों में फेल होने वाले छात्रों ने दावा करते हुए विरोध किया है कि ग्रेडिंग प्रणाली निष्पक्ष नहीं थी। इनमें कई भारतीय भी हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कॉलेज अतिरिक्त फीस पाने के लिए उन्हें फेल कर देते हैं।

ट्रूडो के तुगलकी फरमान से गुस्सा
इस बीच जस्टिन ट्रूडो के एक तुगलकी फरमान ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों को गुस्से में भर दिया है। ट्रूडो ने कहा कि देश कम वेतन वाले विदेशी कर्मचारियों की संख्या कम करेगा और इनकी जगह स्थानीय लोगों की भर्ती की जाएगी। इसके बाद से विरोध प्रदर्शन भड़क उठे हैं। वर्क परमिट, निवास और नागरिकता के आसान रास्ते ने भारत समेत ग्लोबल साउथ से विदेशी युवाओं को कनाडा की ओर आकर्षित किया है, लेकिन इनकी बढ़ती संख्या से केवल स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि अस्थायी विदेशी कामगारों के लिए भी नौकरियों का संकट पैदा हो रहा है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट बताती है कि अस्थायी निवासी और हाल ही में आए अप्रवासी कनाडा की बेरोजगारी दर को बढ़ा रहे हैं। देश में आए रिकॉर्ड संख्या में नए लोगों को अब काम पाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। ब्लूमबर्ग की गणना के अनुसार, जून में अस्थायी निवासियों की बेरोजगारी दर 11 प्रतिशत थी। इसमें विदेशी कर्मचारी, अंतर्राष्ट्रीय छात्र और शरण चाहने वाले शामिल हैं। उसी महीने सभी श्रमिकों की बेरोजगारी दर सिर्फ 6.2 प्रतिशत थी। पिछले पांच वर्षों में आए अप्रवासियों को भी नौकरी पाने में मुश्किल हो रही है, जून में उनकी बेरोजगारी दर 12.6 प्रतिशत तक पहुंच गई।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation