• Latest
  • Trending
कनाडा ने दी भारतीय वर्कर्स-स्टूडेंट को गुड न्यूज

कनाडा ने दी भारतीय वर्कर्स-स्टूडेंट को गुड न्यूज

October 19, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद, दिल्ली पुलिस के नए नियम

लोकतंत्र, विरोध का अधिकार और जंतर-मंतर

October 19, 2026
देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

October 19, 2026
कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

October 19, 2026
इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन स्मित और पीएम मोदी आमंत्रित

इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन स्मित और पीएम मोदी आमंत्रित

October 19, 2026
आग्रह : अमेरिकी संसद में भी स्मित मच्छार का सम्मान हो

आग्रह : अमेरिकी संसद में भी स्मित मच्छार का सम्मान हो

October 19, 2026
दिल्ली-अंबाला के बीच बिछेंगी तीसरी और चौथी रेल लाइन

दिल्ली से अंबाला तक 5983 करोड़ की लागत से बिछाई जाएंगी दो और लाइनें

October 19, 2026
उत्तराखंड में निजी विश्वविद्यालय खोलना होगा आसान

उत्तराखंड में निजी विश्वविद्यालय खोलना होगा आसान

October 19, 2026
यूपी रेरा ने 2086 करोड़ के 11 प्रोजेक्ट किए मंजूर

यूपी रेरा ने 2086 करोड़ के 11 प्रोजेक्ट किए मंजूर

October 19, 2026
उत्तर प्रदेश विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था एआई आधारित तकनीक से लैस

उत्तर प्रदेश विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था एआई आधारित तकनीक से लैस

October 19, 2026
Monday, October 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कनाडा ने दी भारतीय वर्कर्स-स्टूडेंट को गुड न्यूज

वर्क परमिट और पीजीडब्ल्यूपी को लेकर किया बड़ा बदलाव

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 19, 2026
in नियुक्ति
0
कनाडा ने दी भारतीय वर्कर्स-स्टूडेंट को गुड न्यूज

टोरंटो। कनाडा में नौकरी कर रहे भारतीय वर्कर्स और पढ़ाई के बाद जॉब करने की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को सरकार ने बड़ी सहूलियत दी है। अब उन्हें पता चल पाएगा कि वर्क परमिट कब तक मिल सकता है। वर्क परमिट बढ़ाने यानी एक्सटेंशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट (पीजीडबल्यूपी) के लिए अप्लाई करने वाले लोग अब अपने आवेदन की तारीख के आधार पर प्रोसेसिंग में लगने वाले अनुमानित समय की जानकारी देख सकते हैं।

पर्सनलाइज्ड प्रोसेसिंग अनुमान, सितंबर 2026 के आखिर में इमिग्रेशन डिपार्टमेंट के प्रोसेसिंग समय वाले वेब पेज पर हुए अपडेट के बाद उपलब्ध हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

यूपी में बनें अधिकारी, 412 पदों पर भर्ती

नहीं बदला 10वीं पास करने का नियम हर विषय में 33 प्रतिशत अंक जरूरी

सरकारी वेब पेज पर आने वाले लोग, जो अपने एप्लीकेशन टाइप के तौर पर टेम्पररी रेजिडेंस चुनते हैं, वे अब ड्रॉप-डाउन मेनू से ‘कनाडा में वर्क परमिट एक्सटेंशन’ का ऑप्शन चुन सकते हैं। फिर अपने आवेदन की तारीख के आधार पर वेटिंग समय देख सकते हैं। ये समय हफ्तों में बताया जाएगा।
वर्क परमिट को लेकर क्या बदलाव हुआ

वीजा प्रोसेसिंग पेज पर आने वाला शख्स ये भी देख सकता है कि उनसे पहले कितने लोगों ने वर्क परमिट के लिए अप्लाई किया है और कुल कितने लोग परमिट का इंतजार कर रहे हैं।

पेज के अनुमान के मुताबिक, 26 सितंबर, 2026 (जब यह जानकारी आखिरी बार अपडेट की गई थी) तक 2,02,900 लोग वर्क परमिट मिलने का इंतजार कर रहे थे। जिन्होंने अभी तक परमिट के लिए अप्लाई नहीं किया है, वे यह देख सकते हैं कि अगर वे अभी अप्लाई करते हैं तो उन्हें कितना इंतजार करना पड़ सकता है।

अप्लाई करने के समय के आधार पर ये अनुमान सिर्फ उन लोगों के लिए उपलब्ध है, जो कनाडा में ही मौजूद हैं और अपने मौजूदा वर्क परमिट को एक्सटेंड करवा रहे हैं।

इसी तरह से जो विदेशी स्टूडेंट ग्रेजुएट के तौर पर पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट के लिए पहली बार अप्लाई कर रहे हैं, उन्हें भी परमिट का वेटिंग टाइम देखने को मिलेगा।

परमिट बढ़ाने के लिए अप्लाई करने वालों में कनाडा में मौजूद वे वर्क परमिट होल्डर भी शामिल हैं, जो अपने मौजूदा परमिट की शर्तों में बदलाव के लिए अप्लाई कर रहे हैं। इस पेज के अपडेट होने से पहले, सिर्फ़ एक ड्रॉप-डाउन ऑप्शन ‘वर्क परमिट इन कनाडा’ उपलब्ध था, जो सर्च करने के समय के आधार पर प्रोसेसिंग में लगने वाले अनुमानित समय की जानकारी देता था। ‘वर्क परमिट इन कनाडा’ वाला ड्रॉप-डाउन ऑप्शन पेज पर अभी भी मौजूद है, लेकिन अब ये सिर्फ उन नॉन-पीजीडब्ल्यूपी आवेदकों के लिए है जो कनाडा के अंदर से अपने पहले वर्क परमिट के लिए आवेदन कर रहे हैं। जब कनाडा में वर्क परमिट वाला व्यक्ति अपने मौजूदा परमिट की समय-सीमा खत्म होने से पहले वर्क परमिट के लिए अप्लाई करता है, तो उसे ‘मेंटेन्ड स्टेटस’ (बना हुआ स्टेटस) का फायदा मिल सकता है। यह स्टेटस उसे तब तक अपने मौजूदा परमिट की शर्तों के तहत काम करने की इजाजत देता है, जब तक कि उसके परमिट को बढ़ाने के आवेदन पर कोई फैसला नहीं हो जाता।

किस परमिट पर काम करते हैं?
दरअसल, कनाडा में भारतीय स्टूडेंट पढ़ाई पूरी करने के बाद पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट के लिए अप्लाई करते हैं। इसके जरिए वे 8 महीने से लेकर 3 साल तक जॉब कर सकते हैं। ये अवधि उनके कोर्स पर निर्भर करती है। इसी तरह से जो भारतीय कनाडा में जॉब करने जाते हैं, वे वर्क परमिट लेकर जॉब करने जाते हैं। वर्क परमिट की अवधि भी 3 साल के लिए होती है। अगर कंपनी को वर्कर को आगे रखना होता है तो फिर वर्क परमिट एक्सटेंड करवाना पड़ता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation