• Latest
  • Trending
man-ki-bat

वही सामान खरीदें जिसमें देशवासी का पसीना हो : मोदी

November 3, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

वही सामान खरीदें जिसमें देशवासी का पसीना हो : मोदी

भगवान बिरसा मुंडा हम सब के ह्रदय में बसे हैं।

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 3, 2023
in राष्ट्रीय
0
man-ki-bat
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 106वां एपिसोड प्रसारित हुआ। इसमें पीएम मोदी ने कहा कि इस बार त्योहारों पर हम ऐसे ही उत्पाद खरीदें जिसमें किसी देशवासी के पसीने की महक हो, देश के युवा का टैलेंट हो। इससे देशवासियों को रोजगार मिलेगा। भारत आज बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा है और कई बड़े ब्रांड भारत में अपने उत्पाद तैयार कर रहे हैं। अगर हम उन उत्पादों को अपनाते हैं तो इससे ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही सामान खरीदते हुए यूपीआई डिजिटल पेमेंट सिस्टम से ही भुगतान करें।

एशियन व पैरा एशियन गेम्स में प्रदर्शन की प्रशंसा
प्रधानमंत्री ने एशियन गेम्स और पैरा एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की खुले दिल से तारीफ की और खिलाड़ियों को बधाई दी। इसके बाद प्रधानमंत्री ने गुजरात के अंबाजी मंदिर के रास्ते में बनीं प्रतिमाओं के बारे में दिलचस्प जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये प्रतिमाएं कबाड़ से बनी हैं।
प्रधानमंत्री ने असम के कामरूप जिले में स्थित एक स्कूल का जिक्र किया, जहां के छात्र प्लास्टिक वेस्ट जमा करते हैं और उससे इको फ्रेंडली ईं ंटें और अन्य सामान बनता है। इस पहल के जरिए बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरुक किया जा रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण

आदिवासी योद्धाओं को किया याद
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘भारतवर्ष में आदिवासी योद्धाओं का समृद्ध इतिहास रहा है। देश अपने आदिवासी समाज का कृतज्ञ है, जिसने राष्ट्र के स्वाभिमान और उत्थान को हमेशा सर्वोपरि रखा है। इनमें तिलका मांझी ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। सिद्धो कान्हू ने समानता की आवाज उठाई। टंट्या भील पर हमें गर्व है और शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धा से याद करते हैं। वीर रामजी गोंड हों, वीर गुंडाधुर या भीमा नायक, उनके साहस से हम आज भी प्रेरित होते हैं। अल्लूरी सीताराम राजू ने आदिवासियों में जो अलख जगाई, उसे देश आज भी याद करता है। उत्तर पूर्व में कियांग नोबांग और रानी गाइदिन्ल्यू जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के साथ ही राजमोहिनी देवी और रानी कमलापति जैसी वीरांगनाएं भी हैं।’

जनजातीय गौरव दिवस
’15 नवंबर को पूरा देश जनजातीय गौरव दिवस मनाएगा।’ यह विशेष दिन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती से जुड़ा है। भगवान बिरसा मुंडा हम सब के ह्रदय में बसे हैं। सच्चा साहस क्या है और अपनी संकल्प शक्ति पर अडिग रहना किसे कहते हैं, ये हम उनके जीवन से सीख सकते हैं। भगवान बिरसा मुंडा ने कभी विदेशी शासन को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने ऐसे समाज के बारे में सोचा, जहां कोई अन्याय न हो।

ए. के. पेरुमल के काम की भी तारीफ की
पीएम मोदी ने कहा ‘कन्याकुमारी के थिरु ए. के. पेरूमल जी का काम भी बहुत प्रेरित करने वाला है। उन्होंने तमिलनाडु के ये जो स्टोरी टेलिंग ट्रेडिशन है, उसको संरक्षित करने का सराहनीय काम किया है। वे अपने इस मिशन में पिछले 40 सालों से जुटे हैं।

इंडिया थ्रू लिटरेचर
तमिलनाडु की गौरवशाली विरासत से जुड़े दो बहुत ही प्रेरक प्रयासों को साझा करना चाहता हूं। मुझे तमिल की प्रसिद्ध लेखिका बहन शिवशंकरी जी के बारे में जानने का अवसर मिला है। उन्होंने एक प्रोजेक्ट तैयार किया है- इंडिया थ्रू लिटरेचर।

इसका मतलब है, साहित्य से देश को एक धागे में पिरोना और जोड़ना। वह इस पर बीते 16 सालों से काम कर रही हैं और उन्होंने इस प्रोजेक्ट के जरिए 18 भारतीय भाषाओं में लिखे साहित्य का अनुवाद किया है। वह विभिन्न लेखकों व कवियों के इंटरव्यू के लिए देशभर का दौरा कर चुकी हैं। इस प्रोजेक्ट में चार वॉल्यूम हैं और हर वॉल्यूम भारत के अलग-अलग हिस्से को समर्पित है।

देशभर में निकाली गईं अमृत कलश यात्राएं
प्रधानमंत्री ने कहा ‘मैंने पिछले दिनों देश के हर गांव से, हर घर से मिट्टी संग्रह करने का आग्रह किया गया था। हर घर से मिट्टी संग्रह करने के बाद उसे कलश में रखा गया और फिर अमृत कलश यात्राएं निकाली गईं।

खादी की रिकॉर्ड बिक्री
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर दिल्ली में खादी की रिकॉर्ड बिक्री हुई। कनाट प्लेस के खादी स्टोर से ही एक दिन में डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा का सामान बिका। खादी महोत्सव में भी बिक्री के अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। खादी की बिक्री बढ़ने का मतलब है कि इसका फायदा शहर से लेकर गांवों तक पहुंच रहा है। इससे हमारे बुनकर, हस्तशिल्प के कारीगर, किसान सबको लाभ मिल रहा है।
यही ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान की ताकत है। प्रधानमंत्री ने त्योहारों पर स्वदेशी सामान ही खरीदने की अपील की ताकि सभी देशवासियों को इसका फायदा मिल सके।

11 विदेशी भाषाओं में होता है प्रसारण
‘मन की बात’ कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों से प्रसारित होता है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation