• Latest
  • Trending

डाक टिकट लाओ, हर महीने 500 रुपये पाओ

September 20, 2024
अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

October 29, 2026
गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

October 28, 2026
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
Friday, October 30, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

डाक टिकट लाओ, हर महीने 500 रुपये पाओ

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 20, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। डाक टिकट संग्रह ‘फिलैटली’ का शौक अब बच्चों को स्कॉलरशिप भी दिलाएगा। इसके लिए डाक विभाग ने दीन दयाल स्पर्श योजना शुरू की है। छात्रवृत्ति कक्षा 6 से 9 तक के बच्चों को मिलेगी। योजना का लाभ परिषदीय स्कूलों के बच्चों को भी मिलेगा। इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

डाक टिकट संग्रह को प्रोत्साहित करने और उसे शिक्षा प्रणाली से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत प्रतिमाह 500 रुपये की छात्रवृत्ति तिमाही आधार पर दी जाएगी। योजना के लिए मान्यता प्राप्त स्कूल का छात्र होना ही अर्हता है। मगर संबंधित स्कूल का ‘फिलैटली’ क्लब होना चाहिए। साथ ही छात्र-छात्रा को क्लब का सदस्य होना चाहिए। स्कूल में ‘फिलैटली’ क्लब नहीं है तो जिन स्टूडेंट्स का अपना ‘फिलैटली’ जमा खाता है, वे भी योजना में शामिल हो सकते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

‘फिलैटली’ डिपोजिट खाता डाकघर में न्यूनतम 200 रुपये से खोला जा सकता है। हर डाक परिमंडल कक्षा 6, 7, 8 और 9 के 10-10 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देगा। अंतिम परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक या उसके समकक्ष ग्रेड प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को ही स्कॉलरशिप मिलेगी। एससी, एसटी स्टूडेंट्स के लिए 5 प्रतिशत की छूट है।

लिखित क्विज 30 सितंबर को
योजना के तहत पहले मंडलीय स्तर पर लिखित क्विज 30 सितंबर को होगी। इसमें 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। क्विज में सफल स्टूडेंट्स को नवंबर के पहले सप्ताह तक 16 डाक टिकटों के साथ अधिकतम 500 शब्दों का एक ‘फिलैटली’ प्रोजेक्ट जमा करना होगा। डाक टिकट संग्रह और ‘फिलेटली’ प्रोजेक्ट के आधार पर परिमंडल स्तर पर डाक अधिकारी और ‘फिलैटलीविदों’ की समिति 30 नवंबर को अंतिम रिजल्ट घोषित करेगी। चयनित स्टूडेंट्स को पोस्ट ऑफिस या इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में अपने अभिभावकों के साथ एक जॉइंट अकाउंट खुलवाना होगा। इसके बाद उन्हें हर माह छात्रवृत्ति मिलेगी।

क्या है फिलैटेली क्लब
डाक टिकटों के संग्रह और अध्ययन में रुचि रखने वालों के समूह को फिलैटली क्लब कहते हैं। डाक टिकटों से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए स्थानीय डाक अधिकारियों और भारतीय डाक विभाग के जनरल पोस्ट ऑफिस के साथ क्लब का समन्वय होता है। फिलैटली क्लब के जरिये डाक टिकटों से जुड़ी गतिविधियां होती रहती हैं।

गाजियाबाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने कहा कि दीन दयाल स्पर्श योजना को लेकर विभाग ने जो निर्देश दिए हैं, उनका पालन होगा। प्रयास रहेगा कि जनपद से अधिक से अधिक बच्चे योजना में भाग लें ताकि उन्हें हर माह छात्रवृत्ति मिले।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation