• Latest
  • Trending
Jammu gets rail division

दिल्ली में जीत से ब्रांड मोदी हुआ और मजबूत

February 9, 2025
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
Monday, November 2, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दिल्ली में जीत से ब्रांड मोदी हुआ और मजबूत

कुल मिला कर तमाम मुद्दों और बीजेपी की मेहनत ने दिल्ली में केजरीवाल और उनकी पार्टी आप के खिलाफ हवा बना दी और 27 साल बाद फिर बीजेपी सरकार बना रही है।

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 9, 2025
in the blitz
0
Jammu gets rail division
दीपक द्विवेदी

दिल्ली में प्रचंड जीत से ब्रांड मोदी का दबदबा अब और बढ़ चुका है। पीएम मोदी ने जिस प्रकार से दिल्ली के चुनाव में आक्रामक प्रचार किया, वह अपने आप में अनूठा था। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) को ‘आपदा’ की संज्ञा दी जिसने यहां के मतदाताओं को राजधानी में सत्ता परिवर्तन करने के लिए भी सोचने पर मजबूर किया। कहीं न कहीं दिल्ली की जनता आप सरकार की वादाखिलाफी से खफा थी। 2024 के आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन के बाद कांग्रेस को शायद यह विश्वास हो चला था कि वह अकेले ही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को चुनौती दे सकती है और देश भर में कहीं भी चुनाव नतीजों को प्रभावित कर सकती है। कांग्रेस के इसी आत्मविश्वास के कारण विपक्षी दलों ने मिलकर जो इंडिया गठबंधन बनाया था, उसमें दरारें आने लग गईं थीं। समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और आम आदमी पार्टी जैसी क्षेत्रीय पार्टियों में अपने अस्तित्व को लेकर चिंता बढ़ गई थी जिससे वे कांग्रेस से दूरी बनाने लगीं थीं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के साथ ही विरोधी खेमे का एक बड़ा गढ़ ढह गया है। पार्टी ने न केवल जबरदस्त जीत दर्ज की, बल्कि प्रभावशाली तरीके से चुनाव में बढ़त बनाई और गत दस वर्षों से अधिक समय से सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर भी कर दिया। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि इस नतीजे से कांग्रेस को भी तथाकथित रूप से राहत का अहसास हुआ होगा क्योंकि उसने हरियाणा का बदला आम आदमी पार्टी से ले लिया है।

दरअसल लोकसभा चुनावों में अपेक्षित सफलता न मिलने के बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि पीएम मोदी की लोकप्रियता घट रही है। कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे अब एक सशक्त विकल्प बन सकते हैं लेकिन हरियाणा और महाराष्ट्र के बाद बीजेपी की दिल्ली में भी जीत से यह स्पष्ट संकेत मिला है कि मोदी की नेतृत्व क्षमता अब भी बरकरार है और उनका कोई ठोस विकल्प नहीं है। दिल्ली के चुनाव में इंडिया गठबंधन की फूट के कारण भी बीजेपी को बढ़त मिली। लोकसभा चुनावों में दूरी बनाए रखने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी इस बार बीजेपी का साथ दिया। इसके अलावा भी बीजेपी की जीत के कुछ अन्य प्रमुख कारण रहे जिन्होंने बीजेपी के सिर पर दिल्ली की सत्ता का ताज रख दिया। दिल्ली में बीजेपी का बूथ प्रबंधन, प्रधानमंत्री का संवाद, त्रिदेव, बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सत्यापन, झुग्गी विस्तारक योजना, अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में उसके प्रयासों ने पार्टी की स्थिति को मजबूत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां चार रैलियां कीं और जिस तरह से दिल्ली को विश्व स्तरीय बनाने और इसके लिए खुद दिल्ली को समय देने का विश्वास मतदाताओं के बीच जगाया, वह भी गेम चेंजर बना। पीएम मोदी ने यहां की जनता से एक बार सेवा का मौका देने की अपील की जिसका प्रभाव जीत के रूप में देखा जा सकता है। मोदी झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को घर देने का विश्वास भी जगाने में सफल रहे।

YOU MAY ALSO LIKE

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

इसके अतिरिक्त पहली बार पीएम मोदी ने दिल्ली को इतना समय दिया। इसके साथ ही बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से संवाद और छात्रों से संवाद भी उन्होंने कायम किया। मोदी ने कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र मात्र घोषणा पत्र नहीं है। यह उनकी गारंटी है और वह जो गारंटी देते हैं, उसे पूरा भी करते हैं। उन्होंने महिलाओं, युवाओं, ऑटो वालों, कर्मचारियों, गिग वर्कर के लिए काम करने का जो आश्वासन दिया; उसका असर भी मतदाताओं पर पड़ा, इसमें भी कोई दोराय नहीं। यमुना में जहर के नाम पर केजरीवाल ने हरियाणा पर जो आरोप मढ़ा; उस पर भी भाजपा ने आक्रामक तरह से पलटवार किया।
केंद्रीय बजट में मध्य वर्ग को आयकर में 12 लाख की छूट और आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा से भी बीजेपी को चुनाव में अपने पैर जमाने में अवश्य मदद मिली; इस बात को नकारा नहीं जा सकता। भाजपा मध्य वर्ग को साधने के साथ ही गरीबों को अपने साथ जोड़ने और महिलाओं को आप से अलग करने में सफल रही। बीजेपी को युवाओं का भी साथ मिला तथा व्यापारी भी भाजपा के साथ खड़े दिखाई दिए। इसके अलावा भाजपा पूर्वांचल के लोगों को भी भावनात्मक रूप से जोड़ने में सफल रही। बीजेपी इस बार मुस्लिमों की भावनाओं को उभारने वाले बयानों से भी बची। केजरीवाल और आप पर शराब नीति में एक पर एक बोतल फ्री और शीश महल का मुद्दा भी गरमाया रहा। कुल मिला कर तमाम मुद्दों और बीजेपी की मेहनत ने दिल्ली में केजरीवाल और उनकी पार्टी आप के खिलाफ हवा बना दी और 27 साल बाद फिर बीजेपी सरकार बना रही है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation