• Latest
  • Trending
Bombay High Court

मुंबई में अवैध लाउडस्पीकर्स को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट सख्त

January 24, 2025
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
Thursday, September 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मुंबई में अवैध लाउडस्पीकर्स को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट सख्त

- महाराष्ट्र सरकार से मांगा कार्रवाई का ब्यौरा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 24, 2025
in the blitz
0
Bombay High Court
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने राज्यभर में विभिन्न धार्मिक और अन्य संस्थानों में लगाए गए अवैध लाउड स्पीकर के खिलाफ की गई दंडात्मक कार्रवाई का ब्यौरा मांगा है। कोर्ट ने प्रदेश के गृह विभाग और राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को कार्रवाई का विवरण देने का निर्देश दिया है। चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस अमित बोरकर की बेंच ने इस मुद्दे पर 6 हफ्ते में जानकारी पेश करने को कहा है।

बेंच अथारिटी से जिलेवार अवैध लाउडस्पीकर के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा है। बेंच ने याचिकाकर्ता को राज्य के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस होम) और डीजीपी को याचिका में पक्षकार बनाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्हें नोटिस जारी किया है।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

हाई कोर्ट बेंच ने क्या कहा
बेंच ने एसीएस होम और डीजीपी को याचिकाकर्ता को आरटीआई के जवाब में 2,940 अवैध लाउड स्पीकरों के संबंध में की गई कार्रवाई का खुलासा करने को कहा है। कोर्ट में न्यायालय की अवमानना से जुड़ी याचिका पर सुनवाई चल रही है। याचिका में कोर्ट द्वारा 2016 में धार्मिक स्थलों में लगाए गए अवैध लाउडस्पीकर के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में दिए गए निर्देशों का पालन न करने का आरोप लगाया गया है। यह याचिका संतोष पचलग ने दायर की है। पचलग ने 2014 में पहले याचिका दायर की थी, जिसमें नवी मुंबई के प्रार्थना स्थलों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश देने की मांग की गई थी। अगस्त, 2016 में हाई कोर्ट की एक बेंच ने कहा था कि कोई भी धर्म या संप्रदाय यह दावा नहीं कर सकता है कि लाउडस्पीकर अथवा पब्लिक एड्रेस सिस्टम का इस्तेमाल संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत मौलिक अधिकार है।

दो हफ्ते की मोहलत दी गई
कोर्ट के 2016 के आदेशों का पालन न होने से व्यथित पचलग ने अवमानना की याचिका दायर की है। उन्हें आरटीई के जवाब में अवैध लाउड स्पीकर के इस्तेमाल की जानकारी मिली थी।

याचिका में पचलग ने दावा किया है कि अवैध लाउड स्पीकर का होना अगस्त 2016 के आदेश का स्पष्ट उल्लंघन है। इसके चलते बड़े पैमाने पर बुजुर्ग, मरीजों, बच्चों, विद्यार्थियों और पक्षियों को दिक्क त होती है। बेंच ने अब 8 हफ्ते बाद याचिका पर अगली सुनवाई रखी है। अथारिटी के जवाब के बाद याचिकाकर्ताओं को हलफनामा दायर करने के लिए दो हफ्ते की मोहलत दी गई है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation