• Latest
  • Trending

एनसीईआरटी की नई किताबों में बड़ा बदलाव

May 2, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एनसीईआरटी की नई किताबों में बड़ा बदलाव

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 2, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। कक्षा 7 की नई एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों से मुगल और दिल्ली सल्तनत के सभी उल्लेख हटा दिए गए हैं। इसके बजाय, प्राचीन भारतीय वंशों, भूगोल, महाकुंभ मेला और सरकारी योजनाओं जैसे मेक इन इंडिया और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर नए अध्याय जोड़े गए हैं। इस सप्ताह जारी ये पाठ्यपुस्तकें नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या ढांचे (एनसीएफएसई) 2023 के अनुरूप तैयार की गई हैं।
एनसीईआरटी अधिकारियों ने बताया कि यह पाठ्यपुस्तक का पहला भाग है, दूसरा भाग आने वाले महीनों में जारी होगा। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि हटाए गए हिस्से दूसरे भाग में शामिल होंगे या नहीं। गौरतलब है कि 2022-23 में कोविड-19 के दौरान पाठ्यक्रम रेशनलाइजेशन के तहत तुगलक, खिलजी, ममलूक, लोदी और मुगल सम्राटों की उपलब्धियों को पहले ही हटाया जा चुका था। नई पाठ्यपुस्तक ‘एक्सप्लोरिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड’ में प्राचीन वंश जैसे मगध, मौर्य, शुंग और सातवाहन पर नए अध्याय हैं।
किताब में नेहरू के एक उद्धरण का भी उल्लेख
नई किताब में ‘हाउ द लैंड बिकम्स सेक्रेड’ नामक अध्याय जोड़ा गया है, जो भारत और विदेशों में इस्लाम, ईसाइयत, यहूदी, पारसी, हिंदू, बौद्ध और सिख धर्मों के तीर्थ स्थलों और भूगोल की अवधारणा को समझाता है। इसमें 12 ज्योतिर्लिंग, चार धाम यात्रा, शक्ति पीठ, नदी संगम, पर्वत और वन जैसे पवित्र स्थानों का जिक्र है। जवाहरलाल नेहरू के एक उद्धरण का भी उल्लेख है, जिसमें उन्होंने भारत को तीर्थस्थलों का देश बताया है।
प्रयागराज महाकुंभ
इसके अलावा, इस साल प्रयागराज में हुए महाकुंभ मेले का उल्लेख है, जिसमें 66 करोड़ लोगों की भागीदारी बताई गई है। पाठ्यपुस्तक में मेक इन इंडिया, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और अटल टनल जैसी सरकारी पहलों को भी शामिल किया गया है।
राष्ट्रीय ध्वज को लेकर सुप्रीम
कोर्ट का फैसला भी शामिल
संविधान पर एक अध्याय में बताया गया है कि पहले लोग घरों पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहरा सकते थे, लेकिन 2004 में एक नागरिक ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, जिसके बाद यह नियम बदल गया। अंग्रेजी पाठ्यपुस्तक ‘पूरवी’ में 15 कहानियों, कविताओं और लेखों में से नौ भारतीय लेखकों या भारतीय संदर्भों पर आधारित हैं, जिनमें रवींद्रनाथ टैगोर, एपीजे अब्दुल कलाम और रस्किन बॉन्ड शामिल हैं।
इन बदलावों की विपक्षी दलों ने शिक्षा के भगवाकरण के रूप में आलोचना की है। एनसीईआरटी निदेशक दिनेश प्रसाद साकलानी ने पिछले साल एक साक्षात्कार में कहा था कि दंगों के बारे में पढ़ाने से बच्चे नकारात्मक नागरिक बन सकते हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation