• Latest
  • Trending
अनुकृति शर्मा

नासा छोड़ 5वें प्रयास में बनीं आईपीएस, यूपी की लेडी सिंघम को गृहमंत्री पदक

November 18, 2026
export

निर्यात रिकॉर्ड पर, अमेरिका का 25% शुल्क प्रस्ताव

November 26, 2026
एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

November 25, 2026
नेपाल के प्रधानमंत्री की दो दिन की यात्रा में धारचूला का पुल खुला, कांडला बंदरगाह का रास्ता मिला और 669 मेगावाट की परियोजना की नींव पड़ी।

अयोध्या-जनकपुर सीधी ट्रेन, नेपाल को 15,000 करोड़

November 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
Friday, November 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नासा छोड़ 5वें प्रयास में बनीं आईपीएस, यूपी की लेडी सिंघम को गृहमंत्री पदक

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 18, 2026
in the blitz
0
अनुकृति शर्मा

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। यूपी की लेडी सिंघम आईपीएस अफसर अनुकृति शर्मा ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यूपी कैडर की 2020 बैच की तेज तर्रार आईपीएस अफसर को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक के लिए चुना गया है। संभल जिले में 100 करोड़ रुपये से अधिक के अंतर्राज्यीय फर्जी बीमा घोटाले का खुलासा कर देश भर में चर्चा में आईं अनुकृति वर्तमान में गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में एडिशनल डीसीपी वूमेन सेफ्टी के रूप में कार्यरत हैं। फरवरी 2026 में उनका तबादला संभल से नोएडा कर दिया गया था। मूल रूप से राजस्थान के अजमेर की रहने वाली अनुकृति की पहचान सख्त, संवेदनशील और परिणाम देने वाली पुलिसिंग के लिए रही है। संभल में उनके कार्यकाल के दौरान कई बड़े मामलों का खुलासा हुआ।

नासा का सफर
अनुकृति के लिए जयपुर से नासा और फिर वहां से यूपीएससी क्रैक कर आईपीएस बनने का सफर आसान नहीं था। शुरुआती पढ़ाई जयपुर में ही हुई। उन्होंने शहर के इंडो भारत इंटरनेशनल स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने कोलकाता स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च से बीएस-एमएस की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए साल 2012 में अनुकृति का चयन अमेरिका की राइस यूनिवर्सिटी, ह्यूस्टन के पीएचडी कोर्स के लिए हुआ। उन्हें वहां ज्वालामुखी से जुड़े रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिला।

YOU MAY ALSO LIKE

निर्यात रिकॉर्ड पर, अमेरिका का 25% शुल्क प्रस्ताव

एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

अमेरिका में पीएचडी के दौरान अनुकृति शर्मा के करियर को एक बड़ी दिशा मिल गई। उन्हें अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा में काम करने का मौका मिला और उन्होंने यह ऑफर स्वीकार कर लिया। रिपोर्ट के मुताबिक नासा जैसी प्रतिष्ठित संस्था में काम करने के साथ उन्हें हर महीने 2 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई भी हो रही थी।

देश सेवा का सपना चुना
अनुकृति के मन में अपने देश और समाज के लिए कुछ करने की इच्छा लगातार बनी हुई थी। वह प्रशासनिक सेवा में जाकर लोगों के बीच काम करना चाहती थीं। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए उन्होंने अमेरिका की नौकरी और लाखों रुपये की कमाई छोड़कर भारत लौटने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। उनका लक्ष्य आईपीएस अधिकारी बनकर समाज की सेवा करना था।

मिल गई सफलता
अनुकृति ने 2014 में यूपीएससी सीएसई की तैयारी शुरू कर दी। 2015 में उन्होंने अपना पहला अटैम्प्ट दिया, जिसमें प्रीलिम्स तो निकल गया, लेकिन मेन्स क्लियर नहीं कर पाईं। इसके बाद तो वह अपने दूसरे प्रयास में प्रीलिम्स भी नहीं निकाल पाईं। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और कोशिश करती रहीं। इसके बाद 2018 में अपने चौथे प्रयास में उन्होंने 355वीं रैंक हासिल की। आईआरएस के लिए चुना गया, लेकिन उन्होंने नौकरी जॉइन नहीं की, क्योंकि उनका सपना तो आईपीएस अधिकारी बनना था। 2020 में अपने पांचवें प्रयास में वह आईपीएस अधिकारी बन गईं। उन्होंने 138वीं रैंक के साथ परीक्षा पास की।

अनुकृति की सबसे बड़ी उपलब्धि
आईपीएस अफसर अनुकृति के कार्यकाल की सबसे अहम उपलब्धि 100 करोड़ के बीमा घोटाले का पर्दाफाश रही, जो 12 राज्यों में फैला था। जांच में सामने आया कि गिरोह गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों के नाम पर बीमा पॉलिसियां कराता था और मृत्यु के बाद फर्जी दावों के जरिए रकम हड़प लेता था। इस प्रकरण में 70 से अधिक गिरफ्तारियां की गईं।

धन वर्षा गिरोह का भी खुलासा
इसके अलावा उन्होंने जिले में सक्रिय ‘धन वर्षा’ गिरोह का भी खुलासा किया। यह तांत्रिक गिरोह तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को फंसाकर मानव तस्करी और यौन शोषण जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त था। अनुकृति शर्मा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई को जिले की बड़ी उपलब्धियों में गिना गया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation