• Latest
  • Trending
नौवहन महानिदेशक के रूप में सराहनीय सेवाओं के लिए अमिताभ कुमार सम्मानित

नौवहन महानिदेशक के रूप में सराहनीय सेवाओं के लिए अमिताभ कुमार सम्मानित

April 14, 2023
भारत की GDP वृद्धि 7.8%: खेती, वाहन, रेलवे और निवेश के आंकड़े

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर CAG रिपोर्ट: 10 साल के कामकाज में बड़ी कमियां

September 3, 2026
daily-news

आईसीएमआर की तीन जाँच तकनीकें उद्योग के लिए

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर सीएजी की रिपोर्ट

September 3, 2026
daily-news

भारत के विभिन्न राज्यों की महत्वपूर्ण खबरें

September 2, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

August 31, 2026
पराली से बायो-बाइंडर तकनीक

पराली जो अब सड़क बनेगी

August 31, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

August 31, 2026
daily-news

भारत-उज़्बेकिस्तान सहयोग: शिक्षा, दवा, कृषि, योग और खेल में नई साझेदारी

August 31, 2026
प्रोजेक्ट इम्पोर्ट्स योजना CAG ऑडिट 2026

जिस फ़ाइल की कोई आख़िरी तारीख़ नहीं

August 31, 2026
भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

भारत का अपना पॉपकॉर्न बीज

August 31, 2026
daily-news

भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

August 31, 2026
Friday, September 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नौवहन महानिदेशक के रूप में सराहनीय सेवाओं के लिए अमिताभ कुमार सम्मानित

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 14, 2023
in राष्ट्रीय
0
नौवहन महानिदेशक के रूप में सराहनीय सेवाओं के लिए अमिताभ कुमार सम्मानित

YOU MAY ALSO LIKE

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कामयाबी पर अमेरिका से मुहर

‘दिमागी नक्सल’ पर सियासत: विपक्ष की छटपटाहट या ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’

ब्लिट्ज विशेष

मुंबई। नौवहन महानिदेशक के रूप में सराहनीय काम करने के लिए यहां आयोजित एक विशेष समारोह में अमिताभ कुमार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एक्साइज कमिश्नर डॉ विजय सूर्यवंशी (आईएएस), एक्साइज कमिश्नर डॉ राकेश सिंह, ब्लिट्ज इंडिया समूह के प्रधान संपादक दीपक द्विवेदी, आदित्य मिश्र (आईआरएस), फिल्म अभिनेता दीपक तिजोरी, संजय साही (आईआरएस), प्रताप नारायण (आईआरएस), उज्ज्वल कुमार (आईआरएस), लेखा कुमार (आईआरएस), डॉ विलास नड़वावकर रजिस्ट्रार एसएनडीटी, डॉ नितिन देसाई, अंकेश जैन विशेष तौर पर मौजूद थे।
बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय में महानिदेशक (नौवहन) के रूप में कार्यरत अमिताभ कुमार का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति कार्यकाल मार्च माह में समाप्त हो गया। वह 1987 बैच के आईआरएस-आईटी अधिकारी हैं।

अनेक उपलब्धियां
महानिदेशक के कार्यकाल के दौरान उन्होंने अनेक बड़ी उपलब्धियां हासिल की। 2019 में यह पद संभालते हुए उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनवाई थीं जिनमें ट्रेड बढ़ाने के साथ-साथ वोल्यूम और कार्गो की संख्या बढ़ाने व बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की बात शामिल थी। उन्होंने कहा था कि 7500 किमी तटीय क्षेत्र में 200 से अधिक छोटे-बड़े बंदरगाह हैं जहां से ट्रेड बढ़ने के साथ रोजगार सृजन की भी बड़ी संभावनाएं हैं। इसके अलावा 1400 किमी नेवीगेबल इनलैंड वाटर क्षेत्र भी है। उन्होंने अनुमान बताया था कि अगले 4-5 साल में 16 लाख से अधिक रोजगार पैदा किए जा सकते हैं। बीच में कोविड काल भी आ गया। इस कारण लक्ष्य पाने में कुछ कठिनाई तो आई लेकिन अमिताभ कुमार ने अपनी प्रशासनिक दक्षता और प्रोफेशनल कंपीटेंसी के दम पर कोविड को नौवहन क्षेत्र में विकास की गति को रुकने नहीं दिया। शिपिंग में विशेष दक्षता के कारण ही इन्हें नौवहन महानिदेशक बनाया गया था। अन्य लक्ष्य भी इस पद पर रहते हुए उन्होंने पूरे किए।

सीबीडीटी में भी विशेष दक्षता
अमिताभ कुमार सीबीडीटी में संयुक्त सचिव भी रहे हैं। वह वित्त मंत्रालय से तीन रिकमेंडेशन पा चुके हैं। एक्सेप्शनल कंट्रीब्यूशन अवार्ड, जीफाइल्स गवर्नेंस अवॉर्ड भी उन्हें मिल चुका है जिसके लिए अधिकारी का चयन एक विशेष प्रतिष्ठित कमेटी करती है।
अमिताभ कुमार कई और इनोवेशंज के लिए भी जाने जाते हैं मसलन- टैक्स रिटर्न प्रीपेयरर स्कीम, बेरोजगार ग्रेजुएट के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम, स्कीम फाॅर आयकर सेवा केंद्र, सिंगल विंडो, पैन एप्लिकेशन, ई-फाइलिंग, ई पेमेंट स्कीम आदि। अमिताभ कुमार ने ऑस्ट्रेलिया से एमबीए, अमेरिका से एडवांस मैनेजमेंट तथा लीडरशिप एंड चेंज मैनेजमेंट की की पढ़ाई की।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation