• Latest
  • Trending
69th-National-Film-Awards

अल्लू, आलिया व कृति ने मारी बाजी

September 1, 2023
भारत की GDP वृद्धि 7.8%: खेती, वाहन, रेलवे और निवेश के आंकड़े

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर CAG रिपोर्ट: 10 साल के कामकाज में बड़ी कमियां

September 3, 2026
daily-news

आईसीएमआर की तीन जाँच तकनीकें उद्योग के लिए

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर सीएजी की रिपोर्ट

September 3, 2026
daily-news

भारत के विभिन्न राज्यों की महत्वपूर्ण खबरें

September 2, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

August 31, 2026
पराली से बायो-बाइंडर तकनीक

पराली जो अब सड़क बनेगी

August 31, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

August 31, 2026
daily-news

भारत-उज़्बेकिस्तान सहयोग: शिक्षा, दवा, कृषि, योग और खेल में नई साझेदारी

August 31, 2026
प्रोजेक्ट इम्पोर्ट्स योजना CAG ऑडिट 2026

जिस फ़ाइल की कोई आख़िरी तारीख़ नहीं

August 31, 2026
भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

भारत का अपना पॉपकॉर्न बीज

August 31, 2026
daily-news

भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

August 31, 2026
Friday, September 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अल्लू, आलिया व कृति ने मारी बाजी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 1, 2023
in the blitz
0
69th-National-Film-Awards
गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार ‘झुकेगा नहीं’ फेम अल्लू अर्जुन, ‘गंगूबाई’ आलिया भट्ट और ‘मिमी’ यानी कृति सेनन के नाम रहे। दुनिया भर में धूम मचाने वाली आॅस्कर विजेता फिल्म ‘आरआरआर’ का धमाल इस समारोह में भी रहा। वर्ष 2021 की फिल्मों के लिए आलिया भट्ट ने गंगूबाई काठियावाडी के लिए तो कृति सेनन ने ‘मिमी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार तेलुगू की चर्चित फिल्म ‘पुष्पा’ के लिए अल्लू अर्जुन को मिला। साथ ही फिल्म ‘मिमी’ के लिए पंकज त्रिपाठी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लिए पल्लवी जोशी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार आर माधवन की हिंदी फिल्म ‘रॉकेट्री-द नांबी इफेक्ट’ की झोली में गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म का पुरस्कार विकी कौशल की फिल्म ‘सरदार उधम सिंह’ को देने की घोषणा हुई। ‘द कश्मीर फाइल्स’ को भी राष्ट्रीय एकता पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म का नर्गिस दत्त पुरस्कार मिला है।

YOU MAY ALSO LIKE

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

हरित भारत मिशन पर CAG रिपोर्ट: 10 साल के कामकाज में बड़ी कमियां

इन राष्ट्रीय पुरस्कारों के साथ ऑस्कर जीतने वाली फिल्म ‘आरआरआर’ की भी धूम रही। इन फिल्मों के हिस्से में कई राष्ट्रीय पुरस्कार आए हैं। ‘सरदार उधम सिंह’ और गंगूबाई काठियावाडी’ को 5-5 पुरस्कार मिले हैं।

वहीं एसएस राजमौली की ‘आरआरआर’ तो साल की सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म के पुरस्कार सहित कुल 6 पुरस्कार जीतकर अग्रणी फिल्म बन गई है।
इधर गुजराती सिनेमा भी इन राष्ट्रीय पुरस्कारों में सुर्खियां बटोरने में सफल रहा। सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार गुजरती फिल्म ‘द लास्ट शो’ के लिए भविन रबारी को मिला। वहां सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म के रूप में भी गुजराती फिल्म ‘गांधी एंड कंपनी’ चुनी गई। ‘द लास्ट शो’ को सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म का पुरस्कार भी मिला।

पुरस्कारों की घोषणा से पूर्व सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि कोरोना काल के कारण वर्ष 2021 के इन पुरस्कारों की घोषणा में विलंब हुआ है। कोरोना के कारण जूरी बैठ नहीं पा रही थी। फिर इस बार इन पुरस्कारों की तीन श्रेणियों फीचर फिल्म, नॉन फीचर फिल्म और सिनेमा पर लेखन के लिए लगभग 450 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं थीं। जूरी ने इन सभी प्रविष्टियों को ध्यान से देखा। मैं जूरी के साथ सभी पुरस्कार विजेताओं को भी बधाई देता हूँ।”

अल्लू, आलिया व कृति ने मारी बाजी

1 of 10
- +
69th-National-Film-Awards

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

फिल्म निर्माता केतन मेहता ने राष्ट्रीय पुरस्कार‚ 2021 के लिए 11 सदस्यीय जूरी की अध्यक्षता की।

pankaj-tirpathiमुझे तब और ज्यादा खुशी होती : पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी राष्ट्रीय पुरस्कार पाकर अभिभूत हैं। वह कहते हैं, मिमी के लिए कृति को भी पुरस्कार मिला, यह खुशी की बात है। हालांकि पंकज को इस बात का दुख है कि उन्होंने हाल ही में अपने पिता को खोया है। उनके सामने यह पुरस्कार मिलता तो उन्हें और भी ज्यादा खुशी होती।
मैं खुश हूं : कंगना रनौत
तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी कंगना रनौत के हाथ इस बार खाली रहे। उन्होंने पुरस्कार न मिलने पर कहा, मुझे श्रीकृष्ण ने जो दिया या जो नहीं दिया, मैं उस पर खुश हूं। मैं समझती हूं जूरी ने अपना काम अच्छे से किया है। जिन्हें ये पुरस्कार मिले हैं, मैं उन्हें बधाई देती हूं।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सूची
■ सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म- आरआरआर
■ सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म- रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट
■ सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन – पुष्पा / आरआरआर
■ सर्वश्रेष्ठ मेकअप आर्टिस्ट – गंगूबाई काठियावाड़ी
■ सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
■ सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
■ सर्वश्रेष्ठ संपादन – गंगूबाई काठियावाड़ी
■ सर्वश्रेष्ठ छायांकन- सरदार उधम सिंह
■ सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री- पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
■ सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – पंकज त्रिपाठी (मिमी)
■ सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार – भविन रबारी
■ सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)
■ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- अल्लू अर्जुन (पुष्पा द राइज)
■ सर्वश्रेष्ठ निर्देशन- निखिल महाजन (गोदावरी-द होली वॉटर)
टॉप फाइव अचीवर्स
अल्लू अर्जुन (बेस्ट एक्टर)
आलिया भट्ट (बेस्ट एक्ट्रेस)
कृति सेनन (बेस्ट एक्ट्रेस)
पंकज त्रिपाठी(बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर)
पल्लवी जोशी (बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस)
फीचर फिल्म श्रेणी
सर्वश्रेष्ठ एक्शन डायरेक्शन पुरस्कार
आरआरआर (स्टंट कोरियोग्राफर- किंग सोलोमन)
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी
आरआरआर (कोरियोग्राफर- प्रेम रक्षित)
सर्वश्रेष्ठ विशेष प्रभाव
आरआरआर ( विशेष प्रभाव निर्माता – वी श्रीनिवास मोहन)
क्षेत्रीय भाषा पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म – चेलो शो
सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म- 777 चार्ली
सर्वश्रेष्ठ मैथिली फिल्म- समांतर
सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म- एकदा काय जाला
सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म – होम
एक दुआ- राम कमल मुखर्जी (राम कमल मुखर्जी)
गैर फीचर फिल्म
सर्वश्रेष्ठ नैरेशन वॉयस ओवर आर्टिस्ट – कुलदा कुमार भट्टाचार्जी
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन- ईशान दिवेचा
सर्वश्रेष्ठ संपादन – अभ्रो बनर्जी (इफ मेमोरी सर्व्स मी)
राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ नरगिस दत्त पुरस्कार – द कश्मीर फाइल्स
विशेष जूरी पुरस्कार- शेरशाह
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation