पेरिस। बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस फैशन वीक 2026 में रैंप वॉक किया। एफिल टावर के बैकग्राउंड में उनका रॉयल लुक चर्चा में रहा। ऐश्वर्या के साथ इंटरनेशनल स्टार्स सिमोन एशली, सेलीन डियोन, ईवा लॉन्गोरिया और केंडल जेनर ने भी वॉक किया।
ऐश्वर्या ने यारा शूमेकर का शानदार वेलवेट आउटफिट और वेलवेट ड्रेस के साथ डायमंड क्राउन पहना था। मंच पर वॉक करते हुए ऐश्वर्या ने नमस्ते किया। ऐश्वर्या ने केंडल जेनल और अन्य इंटरनेशनल सेलेब्स के साथ मंच शेयर किया। दोनों ही लॉरियल की ब्रांड एंबेसेडर हैं। पेरिस फैशन वीक से पहले का एक वीडियो सामने आया है, जब ऐश्वर्या राय, सिमोन ऐशली का हाथ थामे उनसे बात करती दिखीं।













