• Latest
  • Trending
Ahmedabad police deported 15 Bangladeshi intruders

अहमदाबाद पुलिस ने 15 बांग्लादेशी घुसपैठियों को किया डिपोर्ट

February 15, 2025
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
Monday, November 2, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अहमदाबाद पुलिस ने 15 बांग्लादेशी घुसपैठियों को किया डिपोर्ट

- 35 और लोगों को अगले माह किया जाएगा निर्वासित

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 15, 2025
in the blitz
0
Ahmedabad police deported 15 Bangladeshi intruders
ब्लिट्ज ब्यूरो

अहमदाबाद। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने 15 अवैध बांग्लादेशी अप्रवासियों को सफलतापूर्वक वापस उनके देश भेजने में सफलता पाई है। साथ ही मार्च महीने तक 35 और लोगों को इसी तरह निर्वासित किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए अहमदाबाद के एसीपी भरत पटेल ने बताया कि इन लोगों को पिछले साल हिरासत में लिया गया था। वहीं राज्य के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने भी इस मामले की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की।

चलाया था तलाशी अभियान
पटेल ने कहा, ‘क्राइम ब्रांच ने पिछले साल चडोला झील के पास तलाशी अभियान चलाया था, इसी दौरान इस इलाके से एक नाबालिग लड़की सहित 50 अवैध बांग्लादेशी अप्रवासियों को हिरासत में लिया था।’ उन्होंने बताया कि इन प्रवासियों के पास से फर्जी आधार कार्ड सहित कई नकली भारतीय दस्तावेज भी मिले थे। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने वेश्यावृत्ति के लिए बांग्लादेशी महिलाओं और नाबालिग लड़कियों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भी पर्दाफाश किया था।

YOU MAY ALSO LIKE

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

देश के खिलाफ गतिविधियों में शामिल थे
एसीपी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि अप्रवासी अहमदाबाद में छुपकर रह रहे थे और देश के खिलाफ गतिविधियों में शामिल थे। पटेल के मुताबिक बांग्लादेशी नागरिकता के सबूत मिलने के बाद उनके निर्वासन की कार्यवाही शुरू की गई।

इसके बाद 1 फरवरी को नाबालिग सहित 15 बांग्लादेशी अप्रवासियों को बांग्लादेशी दूतावास में निर्वासित कर दिया गया। मार्च तक 35 और व्यक्तियों को निर्वासित किए जाने की उम्मीद है।

एसीपी भरत पटेल ने आगे बताया कि वेश्यावृत्ति में शामिल महिलाओं का एजेंटों द्वारा शोषण किया जाता था और इन गतिविधियों से मिले धन को व्यापार की आड़ में बांग्लादेश भेजा जाता था। उन्होंने बताया कि तस्करी नेटवर्क और बांग्लादेश में भेजे गए धन की और खोजबीन के लिए पुलिस ने आगे भी जांच जारी रखी है।

गृहमंत्री संघवी ने भी पोस्ट कर दी जानकारी
गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने भी इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर शिकंजा कसा। 15 अप्रवासियों को सफलतापूर्वक बांग्लादेश भेजा गया।’

उन्होंने बताया, ‘वेश्यावृत्ति के लिए नाबालिग लड़कियों की तस्करी करने वाले लोगों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया। साथ ही अवैध अप्रवासियों के लिए नकली भारतीय दस्तावेज बनाने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया गया।’

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation