• Latest
  • Trending
aims

अब एम्स में 359 तरह की दवाएं मिलेंगी मुफ्त

October 27, 2023
solar

288 गीगावॉट के बाद का सवाल: भारत शाम की बिजली कहां रखेगा

July 27, 2026
vikram

तीन जांचें और पूरी: गगनयान उन पड़ावों से गुज़रा जिनकी तस्वीरें नहीं छपतीं

July 27, 2026
ev-charging

हर आठ में एक: इलेक्ट्रिक गाड़ियों ने वह लकीर पार कर ली जो अब पीछे नहीं जाएगी

July 27, 2026
export

बारह दिन शुल्क-मुक्त: भारत–ब्रिटेन समझौते ने ज़मीन पर क्या बदला

July 27, 2026
exam

छह लोग, एक परीक्षा हॉल: भारत ने अपनी परीक्षा व्यवस्था टास्क फोर्स के हवाले की

July 27, 2026
सुप्रीम कोर्ट

‘साल भर नज़र रखेंगे’: सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसले को लगातार निगरानी में बदल दिया

July 27, 2026
semiconductor

₹1.27 लाख करोड़, दूसरा चरण: अपनी चिप बनाने की राह पर भारत का बड़ा दांव

July 27, 2026
mansoon

16 से 6 फ़ीसदी: देर से आई बारिश के बाद तेज़ी से भरता खरीफ़ बुवाई का अंतर

July 27, 2026
Congratulations to Mirabai Chanu

सोने की हैट्रिक: मीराबाई चानू ने तोड़ डाले मुक़ाबले के सारे रिकॉर्ड

July 27, 2026
bharat-jal-suraksha-rainwater-harvesting-2026

बारिश के बाद का असली सवाल: भारत अपना पानी कहां रखेगा

July 27, 2026
व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

प्रोटेस्ट, पॉलिटिक्स और अराजकता!

July 27, 2026
modi

सरकार छात्रों के साथ, पेपर लीक के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट ः मोदी

July 27, 2026
Monday, July 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब एम्स में 359 तरह की दवाएं मिलेंगी मुफ्त

- कैंसर, मधुमेह, गठिया रोगियों को बड़ी राहत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 27, 2023
in राष्ट्रीय
0
aims

YOU MAY ALSO LIKE

छह गुना बढ़ेगा स्वास्थ्य अनुसंधान पर खर्च, बड़ी बीमारियों पर फोकस

दूर होगा डेंगू का डर, पहली वैक्सीन को दवा नियामक से मिली मंजूरी

संदीप सक्सेना

नई दिल्ली। एम्स ने उपचार करवाने आ रहे कैंसर, मधुमेह, गठिया और सोरायसिस सहित अन्य मरीजों को बड़ी राहत दी है। ऐसे मरीजों की दवाओं की कमी को देखते हुए मौजूदा सूची में 63 और दवाएं जोड़ी गईं हैं। एम्स की फार्मेसी में उपलब्ध दवाओं की सूची अभी तक 296 थी, जो नए फैसले के बाद बढ़कर 359 हो गई है।

एम्स प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक जेनेरिक फार्मेसी की सूची में विस्तार किया गया है। इस फैसले को लेकर एम्स निदेशक डॉ. (प्रो.) एम श्रीनिवास ने कहा कि इस निर्णय के बाद उपचार करवाने आ रहे हजारों गरीब मरीजों को राहत मिलेगी। एम्स के सक्षम प्राधिकारी ने फार्मेसी में उपलब्ध दवाओं की सूची को मौजूदा 296 दवाओं से बढ़ाकर 359 करने का निर्णय लिया है।

मौजूदा सूची में जो 63 दवाएं जोड़ी गईं उनमें पाल्बोसिक्लिब, डासैटिनिब, मेथोट्रेक्सेट, ट्राइमाज़ेट, मैगेस्टेरोल एसीटेट, ल्यूकोवोरिन शामिल हैं जो कैंसर सहित अन्य रोग में काम आती हैं। इसके अलावा मधुमेह के लिए इस्तेमाल होने वाले दवाएं भी शामिल हैं। इसमें नियमित इंसुलिन, एनपीएच इंसुलिन, इंसुलिन प्रीमिक्स 30/70 भी मुफ्त दवाओं की सूची में शामिल हैं। इस बारे में एम्स की मीडिया प्रभारी डॉ. रीमा दादा ने कहा कि फार्मेसी उन गरीब मरीजों के लिए आशा की किरण है जो आर्थिक कारणों से दवाएं नहीं ले पाते।

एम्स में एक मरीज के साथ एक तीमारदार
एम्स में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों की भीड़ को कम करने के लिए प्रशासन ने ‘एक मरीज एक तीमारदार’ का फैसला लिया है। इस फैसले के तहत एम्स के ओपीडी, लैब, वार्ड सहित अन्य जगहों पर एक मरीज के साथ एक तीमारदार रहेगा। हालांकि दिव्यांग, बुजुर्ग व बच्चों को इस नियम से छूट दी गई है। वहीं, वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलने के लिए शाम चार बजे से छह बजे तक ही आ सकते हैं। इसे लेकर एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव लालवानी ने आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि एम्स में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों की संख्या काफी है।

इनके कारण एम्स में अकारण भीड़ होती है। इसे कम करने के लिए ‘एक मरीज एक तीमारदार’ का फैसला लिया गया है। बता दें कि एम्स के वार्ड व अन्य जगहों पर करीब तीन हजार मरीज भर्ती रहते हैं। इसके अलावा हर दिन ओपीडी में करीब दस हजार मरीज आते हैं। इन मरीजों के साथ अक्सर तीन से चार तीमारदार साथ आते हैं। यहीं कारण है कि एम्स में हर दिन औसतन 50 से 60 हजार लोग रहते हैं, इसे देखते हुए तीमारदारों की संख्या को सीमित करने का फैसला लिया गया है।

मुफ्त मिलने वाली कुछ टेबलेट्स की सूची

  • टैमोक्सीफेन 20 एमजी
  • एनास्ट्राजोल 10 एमजी
  • पाल्बोसिक्लिब 125 एमजी
  • पाल्बोसिक्लिब 100 एमजी
  • पाल्बोसिक्लिब 75 एमजी
  • गेफ्टिनिब 250 एमजी
  • एर्लोटिनिब 150 एमजी
  • एरीओटिनिब 100 एमजी
  • इमैटिनिब 400 एमजी
  • इमैटिनिब 100 एमजी
  • डासैटिनिब 50 एमजी
  • डेसैटिनिब 20 एमजी
  • मेथोट्रेक्सेट 2.5 एमजी
  • मेथोट्रेक्सेट 7.5 एमजी
  • मेथोट्रेक्सेट 15 एमजी
  • मर्कैप्टोप्यूरिन 50 एमजी
  • प्रेडनिसोलोन 10 एमजी
  • प्रेडनिसोलोन 20 एमजी
  • प्रेडनिसोलोन 40 एमजी
  • डेक्सामेथासोन 0.5 एमजी
  • डेक्सामेथासोन 4एमजी
  • थैलिडोमाइड 50 एमजी
  • थैलिडोमाइड 100 एमजी
  • लेनिलेडोमाइड 10 एमजी
  • लेनिलेडोमाइड 15 एमजी
  • लेनिलेडोमाइड 25 एमजी
  • पोमैलिडोमाइड 2एमजी
  • पोमैलिडोमाइड 4एमजी
  • इंजेक्शन मेल्फालान 2 एमजी
  • इंजेक्शन साइक्लोफॉस्फ़ामाइड 50एमजी
  • इंजेक्शन एटोपोसाइड 50 एमजी
  • टैब पाजोपानिब 200 एमजी
  • पाजोपानिब 400 एमजी
  • सोराफेनीब 20Oएमजी
  • एबरटेरोन 250 एमजी
  • एबरटेरोन 500 एमजी
  • कैपेसिटाबाइन 500 एमजी
  • टेमोज़ोलैमाइड 20 एमजी
  • टेमोज़ोलैमाइड 100 एमजी
  • काबोज़ान्टिनिब 60 एमजी
  • काबोज़ान्टिनिब 40 एमजी
  • कैबोज़ैन्टिनिब 20 एमजी
  • ल्यूकोवोरिन 10 एमजी
  • ल्यूकोवोरिन 15 एमजी
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation